• Home
  • राष्ट्रीय
  • OCI नियमों में बड़ा बदलाव: अब भारत आते ही करें आवेदन, 6 महीने का इंतजार खत्म
Image

OCI नियमों में बड़ा बदलाव: अब भारत आते ही करें आवेदन, 6 महीने का इंतजार खत्म

नई दिल्ली, 17 अप्रैल (अशोक “अश्क”) प्रवासी भारतीयों के लिए भारत सरकार ने OCI कार्ड से जुड़े नियमों में बड़ा और राहतभरा बदलाव किया है। 1 अप्रैल 2026 से लागू नई व्यवस्था के तहत अब विदेशी नागरिकों को भारत से आवेदन करने के लिए 6 महीने तक रुकने की अनिवार्यता खत्म कर दी गई है। 8 अप्रैल को जारी स्पष्टीकरण के बाद यह साफ हो गया है कि पात्र व्यक्ति भारत पहुंचते ही OCI कार्ड के लिए आवेदन कर सकते हैं।

सरकार के इस फैसले को वैश्विक भारतीय समुदाय के लिए बड़ी सुविधा माना जा रहा है। पहले भारत में साधारण निवास साबित करने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ता था, जिससे प्रक्रिया जटिल हो जाती थी। फीस ढांचे में भी बदलाव किया गया है। भारत में नया आवेदन अब ₹15,000 में होगा, जबकि विदेश में इसकी फीस 275 अमेरिकी डॉलर तय की गई है। कार्ड में बदलाव या 20 साल के बाद री-इश्यू के लिए 25 डॉलर शुल्क लगेगा। वहीं, खोए या क्षतिग्रस्त कार्ड के लिए 100 डॉलर का भुगतान करना होगा।

पासपोर्ट अपडेट में देरी पर 25 डॉलर लेट फीस भी देनी होगी।डिजिटल प्रक्रिया को बढ़ावा देते हुए अब OCI कार्डधारकों के लिए Digital e-Arrival Card अनिवार्य कर दिया गया है। यानी अब कागजी फॉर्म की व्यवस्था पूरी तरह खत्म हो गई है। इसके साथ ही PIO कार्ड को वैध यात्रा दस्तावेज के रूप में भी समाप्त कर दिया गया है। बच्चों और विदेशी जीवनसाथी के नियमों में भी सख्ती और स्पष्टता लाई गई है। बच्चों के लिए जन्म प्रमाण पत्र का अपोस्टिल जरूरी होगा, जबकि कुछ मामलों में उन्हें वेरिफिकेशन सेंटर जाने से छूट मिल सकती है।

विदेशी जीवनसाथी को हर पासपोर्ट नवीनीकरण पर अपनी जानकारी ऑनलाइन अपडेट करनी होगी। सरकार का कहना है कि इन बदलावों से प्रक्रिया तेज, पारदर्शी और पूरी तरह डिजिटल बनेगी, जिससे दुनिया भर के भारतीय मूल के लोगों को सीधा लाभ मिलेगा।

Releated Posts

जेनरेशन गटर से देश की ताकत तक: कंगना रनौत के बदले सुर, Gen Z पर नए बयान से फिर छिड़ी बहस

नई दिल्ली, 07 अगस्त (अशोक “अश्क”) अभिनेत्री और भाजपा सांसद कंगना रनौत एक बार फिर अपने बयानों को…

वीर सपूतों को सलाम: फाउंडेशन स्कूल में वीरों की गाथा सुन छलक पड़े आंसू

बक्सर, 31 जुलाई (विक्रांत) कारगिल विजय दिवस पर फाउंडेशन स्कूल, बक्सर का सभागार रविवार को राष्ट्रभक्ति, वीरता और…

आधार अपडेट नहीं कराया तो अटक सकती हैं सरकारी सेवाए: बैंक, लोन और OTP तक में होगी परेशानी

नई दिल्ली, 26 जुलाई (अशोक “अश्क”) अगर आपने आधार कार्ड बनवाने के बाद वर्षों से उसमें कोई बदलाव…

ISRO में मची हलचल: वैज्ञानिकों के लगातार इस्तीफों से सरकार सख्त, नए आदेश के बिना नहीं मिलेगी मंजूरी

नई दिल्ली, 16 जुलाई (अशोक “अश्क”) भारत के अंतरिक्ष कार्यक्रम को लेकर एक अहम घटनाक्रम सामने आया है।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top