• Home
  • रेलवे
  • उजियारपुर बनेगा जंक्शन या फिर फूटेगा गुस्सा, नई रेल लाइन की मांग ने पकड़ा तूल
Image

उजियारपुर बनेगा जंक्शन या फिर फूटेगा गुस्सा, नई रेल लाइन की मांग ने पकड़ा तूल

समस्तीपुर, 30 मार्च (मोहम्मद जमशेद) जिले के उजियारपुर से शाहपुर पटोरी तक नई रेल लाइन निर्माण और उजियारपुर रेलवे स्टेशन को जंक्शन का दर्जा देने की मांग अब जोर पकड़ने लगी है। स्थानीय लोगों के साथ-साथ विभिन्न राजनीतिक दलों के जनप्रतिनिधि भी इस मुद्दे को लेकर खुलकर सामने आ गए हैं। समस्तीपुर-बरौनी रेलखंड पर स्थित उजियारपुर स्टेशन लंबे समय से उपेक्षा का शिकार है, जहां यात्रियों को बुनियादी सुविधाओं के अभाव में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

स्थानीय नेताओं कृष्ण कुमार सहनी और राजेश्वर महतो समेत अन्य जनप्रतिनिधियों का कहना है कि यदि उजियारपुर को सरायरंजन और मोरवा होते हुए पटोरी से जोड़ दिया जाए, तो आवागमन में बड़ी सुविधा होगी। इससे हाजीपुर और पटना की दूरी भी कम हो जाएगी, जिससे आम यात्रियों को राहत मिलेगी।नेताओं के अनुसार नई रेल लाइन बनने से किसानों और व्यापारियों को भी लाभ होगा, जिससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। इस मांग को लेकर जल्द ही सर्वदलीय बैठक कर रेल मंत्री को ज्ञापन सौंपने की तैयारी है। वहीं, सोनपुर मंडल के रेल प्रबंधक को भी मांग पत्र भेजा जा चुका है।मांग पत्र में स्टेशन के सौंदर्यीकरण, जर्जर फुट ओवरब्रिज के पुनर्निर्माण और आरओबी निर्माण जैसी प्रमुख मांगें शामिल हैं। स्थानीय लोगों का मानना है कि इन मांगों के पूरा होने से उजियारपुर एक बड़ा रेल हब बन सकता है।

Releated Posts

रेलवे स्टेशनों पर अब नहीं दिखेंगे पान-गुटखे के लाल दाग, दानापुर मंडल ने छेड़ा नो रेड एंड येलो स्पॉट अभियान

बक्सर, 11 अक्टूबर (विक्रांत) रेलवे परिसरों को पान-गुटखे की पीक और मूत्र के पीले दाग से मुक्त करने…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 11, 2026

नवरात्रि मेले में श्रद्धालुओं की राह आसान, मैहर स्टेशन पर 10 ट्रेनों का 5 मिनट अतिरिक्त ठहराव

बक्सर, 09 अक्टूबर (विक्रांत) नवरात्रि मेला के दौरान मैहर पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 9, 2026

रामदयालु स्टेशन की बदलेगी तस्वीर: छह रेल लाइनों संग बनेगा नया प्लेटफार्म, 21.5 एकड़ जमीन की तलाश तेज

मुजफ्फरपुर, 07 अक्टूबर (संतोष गुप्ता) मुजफ्फरपुर जंक्शन के बाद अब रामदयालु स्टेशन के विकास की तैयारी तेज हो…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 7, 2026

समस्तीपुर रेल मंडल में स्वच्छता का शंखनाद, प्रभात फेरी से गूंजा सफाई का संदेश

समस्तीपुर, 2 अक्टूबर (हर्षिता “अश्क”) स्वच्छता को जन-जन की जिम्मेदारी बनाने के उद्देश्य से पूर्व मध्य रेल के…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 2, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top