• Home
  • Crime
  • थाने में ढिलाई पर गिरेगी गाज: एसपी का सख्त संदेश, नशा तस्करों को नहीं मिलेगी कोई राहत
Image

थाने में ढिलाई पर गिरेगी गाज: एसपी का सख्त संदेश, नशा तस्करों को नहीं मिलेगी कोई राहत

समस्तीपुर, 30 मार्च (मोहम्मद जमशेद) जिले में पुलिस व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाने के उद्देश्य से एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने रविवार की शाम नगर थाना का वार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाना की कार्यप्रणाली, अभिलेखों की स्थिति और सुरक्षा व्यवस्था की गहन समीक्षा की। निरीक्षण के क्रम में एसपी ने मालखाना, शस्त्रागार, हाजत और थाना परिसर की साफ-सफाई का बारीकी से जायजा लिया तथा आवश्यक सुधार के निर्देश दिए।थाना परिसर में निर्माणाधीन महिला बैरक का भी उन्होंने निरीक्षण किया और कार्य में तेजी लाने को कहा।

निरीक्षण के उपरांत एसपी ने थानाध्यक्ष कक्ष में समीक्षा बैठक आयोजित की, जिसमें थानाध्यक्ष अजीत कुमार, प्रवेक्षक मुकेश कुमार मंडल, अपर थानाध्यक्ष पूजा कुमारी सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे।बैठक के दौरान एसपी ने लंबित मामलों पर कड़ी नाराजगी जताते हुए स्पष्ट कहा कि कांडों के निष्पादन में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी मामलों का त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। साथ ही आम जनता की शिकायतों के शीघ्र समाधान और कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने पर विशेष जोर दिया।नशे के बढ़ते मामलों को लेकर एसपी ने कड़ा रुख अपनाते हुए शराब और ब्राउन शुगर से जुड़े मामलों को अत्यंत गंभीरता से लेने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान को तेज किया जाए और इसमें शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।एसपी ने दो टूक कहा कि अपराध नियंत्रण और जनविश्वास बनाए रखना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसमें किसी भी स्तर पर ढिलाई या लापरवाही कतई स्वीकार्य नहीं होगी।

Releated Posts

नालंदा में शराब माफिया पर पुलिस का बड़ा प्रहार: तीन महिलाओं समेत सात गिरफ्तार, 500 लीटर कच्चा माल नष्ट

नालंदा, 13 अक्टूबर (अविनाश पांडेय) नालंदा जिले में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ पुलिस ने मंगलवार को…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 13, 2026

नाले के पास मिला युवक का शव, हत्या की आशंका से डुमरांव में मचा हड़कंप

बक्सर, 10 अक्टूबर (विक्रांत) बक्सर जिले के डुमरांव थाना क्षेत्र के सम्हार गांव के समीप नाले के पास…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 10, 2026

दुर्गा पूजा से पहले बख्तियापुर में पुलिस का बड़ा एक्शन, 250 लोगों पर 107 की कार्रवाई से मचा हड़कंप

सहरसा, 09 अक्टूबर (कृष्णा) दुर्गा पूजा को लेकर बख्तियापुर पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में है। पूजा के…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 9, 2026

64.93% ज्यादा संपत्ति का आरोप: इंजीनियर के आलीशान फ्लैट पर EOU का धावा, पांच ठिकानों पर एक साथ छापेमारी

मुजफ्फरपुर, 08 अक्टूबर (संतोष गुप्ता) भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू)…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 8, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top