• Home
  • राष्ट्रीय
  • 8वां वेतन आयोग बना गेमचेंजर, न्यूनतम वेतन ₹69,000 करने की मांग से मची हलचल
Image

8वां वेतन आयोग बना गेमचेंजर, न्यूनतम वेतन ₹69,000 करने की मांग से मची हलचल

नई दिल्ली, 17 अप्रैल (अशोक “अश्क) केंद्र सरकार के लाखों कर्मचारियों और पेंशनधारकों के लिए 8वें वेतन आयोग को लेकर बड़ी हलचल सामने आई है। लंबे समय से जिस खुशखबरी का इंतजार था, अब वह हकीकत के करीब नजर आ रही है। नेशनल काउंसिल ज्वाइंट कंसल्टेटिव मशीनरी ने सरकार को एक विस्तृत प्रस्ताव सौंपते हुए न्यूनतम बेसिक वेतन को बढ़ाकर ₹69,000 करने की मांग रख दी है।इस प्रस्ताव में फिटमेंट फैक्टर को 3.83 करने और 25 प्रतिशत महंगाई भत्ते (DA) को बेसिक सैलरी में जोड़ने की पुरानी व्यवस्था बहाल करने की भी सिफारिश की गई है।

14 अप्रैल को यह मांग औपचारिक रूप से 8वें वेतन आयोग के समक्ष रखी गई, जिससे कर्मचारियों में उत्साह का माहौल बन गया है। गौरतलब है कि 7वां वेतन आयोग के तहत फिटमेंट फैक्टर 2.57 था, जिससे न्यूनतम वेतन 7,000 रुपये से बढ़ाकर करीब 17,990 रुपये किया गया था। ऐसे में नए प्रस्ताव को लागू किया गया तो यह वेतन संरचना में ऐतिहासिक बदलाव साबित हो सकता है। सिर्फ वेतन ही नहीं, बल्कि परिवार से जुड़े कई अहम मुद्दों को भी इस बार प्रस्ताव में शामिल किया गया है।

कंसल्टेटिव मशीनरी ने पे मैट्रिक्स को तर्कसंगत बनाने के साथ-साथ पितृत्व अवकाश, सरोगेसी के लिए अलग प्रावधान और 5 सदस्यीय परिवार यूनिट जैसी सुविधाओं की भी मांग उठाई है। मेमोरेंडम में यह भी कहा गया है कि बढ़ा हुआ वेतन सरकार पर बोझ नहीं बल्कि निवेश के रूप में देखा जाना चाहिए, क्योंकि इससे उपभोग और अर्थव्यवस्था को गति मिलेगी। केंद्र सरकार पहले ही 8वां वेतन आयोग के गठन की प्रक्रिया शुरू कर चुकी है और विभिन्न पक्षों से सुझाव लिए जा रहे हैं। माना जा रहा है कि आयोग अपनी रिपोर्ट अगले 18 महीनों में सौंप सकता है।

यदि ये प्रस्ताव स्वीकार होते हैं तो न केवल कर्मचारियों की सैलरी में भारी इजाफा होगा, बल्कि पेंशनधारकों को भी बड़ी राहत मिल सकती है। अब सभी की नजरें सरकार के अगले कदम पर टिकी हैं, क्योंकि यह फैसला देश के करोड़ों परिवारों की आर्थिक तस्वीर बदल सकता है।

Releated Posts

वोटर बनने के नियमों में बड़ा बदलाव, चुनाव आयोग ने बदला फॉर्म-6 अब मां-बाप की जानकारी भी होगी जरूरी

नई दिल्ली, 12 जुलाई (अशोक “अश्क”) देशभर में मतदाता सूची को अधिक पारदर्शी और सटीक बनाने की दिशा…

NEET पेपर लीक पर शिक्षा मंत्री का बड़ा खुलासा: भरोसे से हुई गद्दारी, कर्तव्य से भटके जिम्मेदार लोग

नई दिल्ली, 23 जून (अशोक “अश्क”) नीट यूजी परीक्षा में पेपर लीक और अन्य अनियमितताओं को लेकर उठे…

10 जनपथ में महामंथन: सोनिया-ममता की बंद कमरे में बैठक से गरमाई सियासत, विपक्षी एकता को नई धार देने की कवायद

नई दिल्ली, 09 जून (सेंट्रल डेस्क) विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ की बैठक में एकजुटता और बेहतर तालमेल पर जोर…

51 हजार युवाओं को मिला सरकारी नौकरी का तोहफा, PM मोदी बोले- विकसित भारत की सबसे बड़ी ताकत हैं देश के युवा

पटना, 24 मई (पटना डेस्क) पीएम नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आयोजित 19वें रोजगार मेले में देशभर के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top