• Home
  • मुख्य समाचार
  • प्रशांत किशोर ने सम्राट चौधरी पर कसा तंज, डिग्री विवाद को लेकर की जोरदार टिप्पणी
Image

प्रशांत किशोर ने सम्राट चौधरी पर कसा तंज, डिग्री विवाद को लेकर की जोरदार टिप्पणी

पटना, 18 अप्रैल (पटना डेस्क) बिहार के राजनीतिक क्षेत्र में एक बार फिर हंगामा मच गया है। कटिहार में एक जनसभा के दौरान जनसुराजी प्रशांत किशोर ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर जोरदार हमला बोलते हुए उन्हें घेर लिया। उन्होंने कहा, “सम्राट चौधरी पर जो मैंने पहले टिप्पणी की थी, मैं बिल्कुल उस पर कायम हूं।

अगर आपको सम्राट चौधरी को मुख्यमंत्री बनाना था तो आपको पहले चुनाव से पहले यह स्पष्ट करना चाहिए था। तब बिहार की जनता को मौका मिलता कि वे तय करें कि सम्राट चौधरी का चाल, चरित्र और चेहरा वाला मुख्यमंत्री चाहिए या नहीं? प्रशांत किशोर ने सम्राट चौधरी के डिग्री विवाद को लेकर भी गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने कहा, “बिहार में एक ऐसा व्यक्ति मुख्यमंत्री बना है, जिसे यह तक नहीं पता कि उसने पढ़ाई की है या नहीं।

आपने अपनी पढ़ाई को लेकर कोई सवाल नहीं उठाया, लेकिन यह चिंता का विषय है कि एक फर्जी डिग्री वाला व्यक्ति मुख्यमंत्री है। यदि वह मुख्यमंत्री बन सकता है, तो आपके बच्चों की पढ़ाई की चिंता उसे कितनी होगी? किशोर ने सम्राट चौधरी के एफिडेविट में किए गए भ्रामक बयानों पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा, सम्राट चौधरी को यह तक नहीं पता कि वह कब पैदा हुए थे। एक एफिडेविट में उन्होंने खुद को 7वीं पास बताया, और अगले एफिडेविट में दावा किया कि उन्होंने मदुरै कामराज विश्वविद्यालय से PFC किया।

फिर उन्होंने अमेरिका से D.Lit किया, लेकिन यह नहीं बताया कि उन्होंने यह कब किया। प्रशांत किशोर ने यह भी कहा कि अगर किसी आम आदमी ने सरकारी नौकरी के लिए एक गलत सर्टिफिकेट लगाया, तो उसे सस्पेंड कर दिया जाएगा और उसके खिलाफ FIR दर्ज की जाएगी, लेकिन राज्य का मुखिया एक ऐसे व्यक्ति को बनाया गया है, जिसके बारे में इन बुनियादी बातों का कोई ठोस प्रमाण नहीं है।

Releated Posts

भागलपुर के विकास का बनेगा नया ब्लूप्रिंट: जीआईएस आधारित मास्टर प्लान पर तेज हुई तैयारी, शहर की बदलेगी पूरी तस्वीर

पटना, 17 जुलाई (पटना डेस्क) सिल्क सिटी भागलपुर को आधुनिक, सुव्यवस्थित और वैज्ञानिक ढंग से विकसित करने की…

राशन कार्ड से लेकर पेंशन तक सरकार का बड़ा ऐलान: पंचायतों में लगेंगे विशेष शिविर, पात्र परिवारों को मिलेगा सीधा लाभ

पटना, 17 जुलाई (अविनाश कुमार) बिहार सरकार ने अधिक से अधिक पात्र लोगों तक राशन कार्ड और सामाजिक…

ई-वाहन खरीदने पर सरकार देगी नकद इनाम: बिहार में नई योजना लागू, दोपहिया से कार तक लाखों की सब्सिडी का मौका

पटना, 16 जुलाई (अविनाश कुमार) बिहार सरकार ने प्रदूषण नियंत्रण और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने की दिशा…

भक्ति में झुके मुख्यमंत्री, झाड़ू लगाकर और रथ की रस्सी खींचकर कराया भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा का शुभारंभ

पटना, 16 जुलाई सहयोगी संवाददाता (रामबालक यादव) राजधानी पटना गुरुवार को भगवान श्री जगन्नाथ की भक्ति और आस्था…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top