• Home
  • फ़िल्म
  • शादी का सपना या रिश्तों का झटका: गिन्नी वेड्स सनी 2 में रोमांस फीका, बिखरी कहानी
Image

शादी का सपना या रिश्तों का झटका: गिन्नी वेड्स सनी 2 में रोमांस फीका, बिखरी कहानी

नई दिल्ली, 25 अप्रैल (अशोक “अश्क”) शादी जैसे संवेदनशील और जटिल रिश्ते को हल्के-फुल्के अंदाज में पेश करने की कोशिश करती गिन्नी वेड्स सन्नी 2 इस हफ्ते सिनेमाघरों में पहुंची, लेकिन उम्मीदों पर खरी उतरने में नाकाम रही। साल 2020 की गिन्नी वेड्स सन्नी की फ्रेंचाइजी को आगे बढ़ाते हुए निर्माता विनोद बच्चन ने नया प्रयोग किया, मगर इस बार जादू फीका नजर आता है। फिल्म की कहानी ऋषिकेश के भोले-भाले सनी (अविनाश तिवारी) और दिल्ली की आधुनिक सोच वाली गिन्नी (मेधा शंकर) के इर्द-गिर्द घूमती है। अलग सोच और जीवनशैली के बावजूद पारिवारिक दबाव में दोनों की शादी हो जाती है।

लेकिन शादी के बाद छुपे हुए सच और विचारों का टकराव रिश्ते को धीरे-धीरे टूटने की कगार पर पहुंचा देता है। निर्देशक प्रशांत झा ने ‘अपोजिट अट्रैक्ट्स’ वाली रोमांटिक कॉमेडी पेश करने की कोशिश की है, लेकिन पटकथा कमजोर साबित होती है। कई सीन खिंचे हुए लगते हैं और दर्शकों को बांधने में असफल रहते हैं। इंटरवल के बाद कहानी पूरी तरह बिखर जाती है, जिससे फिल्म की पकड़ और कमजोर हो जाती है। अभिनय की बात करें तो अविनाश तिवारी कुछ इमोशनल सीन में प्रभाव छोड़ते हैं, लेकिन रोमांटिक हिस्सों में फीके पड़ जाते हैं।

12th फेल के बाद वापसी कर रहीं मेधा शंकर स्क्रीन पर आकर्षक लगती हैं, मगर भावनात्मक दृश्यों में गहराई की कमी साफ दिखती है। सहायक भूमिकाओं में सुधीर पांडेय और रोहित चौधरी ने फिल्म को संभालने की कोशिश की है।फिल्म की सिनेमेटोग्राफी इसकी सबसे मजबूत कड़ी है, जिसमें ऋषिकेश की खूबसूरत वादियों को शानदार तरीके से दिखाया गया है। हालांकि, संगीत औसत है और ‘छाप तिलक’ के अलावा कोई गीत याद नहीं रह जाता।कुल मिलाकर, ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ एक अच्छे विचार के बावजूद कमजोर निर्देशन और नीरस कहानी के कारण दर्शकों को प्रभावित करने में असफल रहती है।

। ~ अशोक “अश्क”

Releated Posts

काजल राघवानी ने सुनाई दर्दनाक दास्तां: बोली-जमीन पर पटककर मारता था, बाल खींचे तो हाथ में आ गए

नई दिल्ली, 02 अक्टूबर (अशोक “अश्क”) भोजपुरी अभिनेत्री काजल राघवानी इन दिनों रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल सीजन…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 2, 2026

रियलिटी शो में काजल राघवानी का बड़ा खुलासा: बोली- आज भी खेसारी मेरे दिल में, वापस पाना चाहती हूँ

नई दिल्ली, 27 सितम्बर (अशोक “अश्क”) भोजपुरी सिनेमा की चर्चित अदाकारा काजल राघवानी ने रियलिटी शो ‘राइज एंड…

ByByअशोक अश्क सितम्बर 27, 2026

बाढ़ के बीच लोगों के बीच पहुंची अक्षरा सिंह: राहत सामग्री बांटकर बोलीं- बिहार की बेटी हूँ, मदद करना चाहती हूं

पटना, 16 सितम्बर (पटना डेस्क) बिहार में बाढ़ का संकट लगातार कई इलाकों को प्रभावित कर रहा है।…

ByByअशोक अश्क सितम्बर 16, 2026

आम्रपाली का डबल धमाका, बिग बॉस में मौजूदगी और रोजा के फर्स्ट लुक ने बढ़ाई दर्शकों की धड़कन

पटना, 15 सितम्बर (पटना डेस्क) भोजपुरी सिनेमा की लोकप्रिय अभिनेत्री आम्रपाली दुबे इन दिनों दोहरी वजह से सुर्खियों…

ByByअशोक अश्क सितम्बर 15, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top