• Home
  • Uncategorized
  • बिजली गुल, पानी ठप: समस्तीपुर में गर्मी से पहले ही हाहाकार, नदी के सहारे जीने को मजबूर लोग
Image

बिजली गुल, पानी ठप: समस्तीपुर में गर्मी से पहले ही हाहाकार, नदी के सहारे जीने को मजबूर लोग

समस्तीपुर, 25 अप्रैल (रंजीत कुमार) अप्रैल की शुरुआत के साथ ही विभूतिपुर प्रखंड के कई पंचायतों में बिजली और पानी का गहरा संकट पैदा हो गया है। सिंघिया बुजुर्ग उत्तर पंचायत सहित नरहन फीडर एरिया से जुड़े सभी गांवों में हालात बिगड़ते जा रहे हैं। बढ़ती गर्मी के बीच लोगों की मुश्किलें लगातार बढ़ रही हैं, लेकिन समाधान अभी तक दूर नजर आ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि दिनभर बिजली गायब रहती है और शाम को आती भी है तो लो वोल्टेज या फ्यूज उड़ने की समस्या से जूझना पड़ता है।

इसका सीधा असर जलापूर्ति पर पड़ा है। नल-जल योजना पूरी तरह ठप हो चुकी है, जिससे पीने और रोजमर्रा के उपयोग के लिए पानी का संकट गहरा गया है। सबसे ज्यादा प्रभावित सिंघिया बुजुर्ग उत्तर पंचायत के लोग हैं, जहां अधिकांश परिवार नल-जल पर निर्भर हैं। हालात ऐसे हो गए हैं कि लोग नहाने-धोने तो दूर, खाना बनाने तक के लिए पानी को तरस रहे हैं। मजबूरी में कई परिवार नदी के पानी का उपयोग कर रहे हैं, जबकि सक्षम लोग जनरेटर के सहारे किसी तरह काम चला रहे हैं।

स्थानीय महिलाओं मंजू देवी, अनीता देवी, मिथलेशिया देवी और अन्य का कहना है कि “बिजली नहीं रहने से नल-जल बंद है, हम लोग नदी के पानी से ही गुजारा कर रहे हैं।” यह स्थिति पूरे क्षेत्र में बनी हुई है।जब इस मामले में बिजली विभाग के अधिकारियों से बात की गई तो उन्होंने साफ कहा कि “करीब एक महीना और ऐसी ही स्थिति बनी रह सकती है।” ऐसे में मई की भीषण गर्मी को लेकर लोगों की चिंता और बढ़ गई है। प्रखंड कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति सदस्य मनोज कुमार ने पीएचईडी और बिजली विभाग से जल्द समाधान की मांग की है।

Releated Posts

डुमरांव को मिला नया डीएसपी, भाष्कर रंजन संभालेंगे कमान

बक्सर, 12 अक्टूबर (विक्रांत) डुमरांव अनुमंडल में लंबे समय से खाली चल रहे डीएसपी के पद पर आखिरकार…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 12, 2026

पटना में बक्सर का खेल धमाका: 80 पदकों पर कब्जा, 28 स्वर्ण से बढ़ाया जिले का गौरव

बक्सर, 08 अक्टूबर (विक्रांत) पटना में आयोजित स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (SGFI) प्रमंडल स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 8, 2026

मुसहरी पर बुलडोजर के खिलाफ गरजा आक्रोश, 3 सितंबर को एसडीओ कार्यालय घेरने की तैयारी

समस्तीपुर, 02 सितम्बर (मोहम्मद जमशेद) मुसहर एवं अन्य दलित-गरीब बस्तियों पर बुलडोजर चलाने के विरोध तथा गरीब परिवारों…

ByByअशोक अश्क सितम्बर 2, 2026

PK का शिक्षा मंत्री पर तंज, बोले- तेजस्वी को 10वीं पास करने की सलाह है तो अगली कैबिनेट में CM को भी दें सुझाव

पटना, 25 अगस्त (सहयोगी संवाददाता विक्रांत) छात्रों के प्रदर्शन और शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी के बयान को लेकर…

ByByअशोक अश्क अगस्त 25, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top