• Home
  • फ़िल्म
  • फिर लौटेगा खलनायक: 33 साल बाद संजय दत्त का धमाका, जेल में जन्मी कहानी से बना सीक्वल
Image

फिर लौटेगा खलनायक: 33 साल बाद संजय दत्त का धमाका, जेल में जन्मी कहानी से बना सीक्वल

नई दिल्ली, 25 अप्रैल (अशोक “अश्क”) बॉलीवुड में एक बार फिर ‘खलनायक’ का जादू लौटने वाला है। 24 अप्रैल को संजय दत्त ने अपनी आइकॉनिक फिल्म खलनायक के सीक्वल ‘खलनायक रिटर्न्स’ का ऐलान कर फैन्स को बड़ा सरप्राइज दे दिया। 33 साल बाद इस सुपरहिट फिल्म की वापसी की खबर ने दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्साह पैदा कर दिया है। मुंबई में आयोजित पोस्टर लॉन्च इवेंट के दौरान संजय दत्त ने फिल्म से जुड़ी दिलचस्प कहानी साझा की। उन्होंने बताया कि इस सीक्वल का आइडिया उन्हें जेल के दौरान आया था, जब वह 1993 मुंबई ब्लास्ट केस में सजा काट रहे थे।

उन्होंने कहा कि जेल में उन्होंने साथी कैदियों को ‘खलनायक’ की कहानी सुनाई और जब पूछा कि क्या वे इसका सीक्वल देखना चाहेंगे, तो करीब 4,000 कैदियों ने एक साथ ‘हां’ कहा। संजय दत्त ने बताया कि उन्होंने कैदियों से ‘खलनायक रिटर्न्स’ की कहानी लिखने को कहा और हजारों पन्नों को पढ़ने में उन्हें काफी समय लगा। बाद में पैरोल पर बाहर आने के बाद उन्होंने ये कहानियां सुभाष घई को सुनाईं, जिन्हें यह आइडिया बेहद पसंद आया। घई ने भी इस प्रोजेक्ट को लेकर उत्साह जताते हुए कहा कि यह फिल्म ओरिजिनल से भी बेहतर बन सकती है।गौरतलब है कि 1993 में रिलीज हुई ‘खलनायक’ में संजय दत्त के साथ माधुरी दीक्षित और जैकी श्रॉफ मुख्य भूमिकाओं में थे।

फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त सफलता हासिल की थी और आज भी इसे क्लासिक माना जाता है।‘खलनायक रिटर्न्स’ की कास्ट और रिलीज डेट को फिलहाल गोपनीय रखा गया है, लेकिन फिल्म की घोषणा ने ही पुरानी यादों को ताजा कर दिया है। संजय दत्त ने सोशल मीडिया पर लिखा, “कुछ कहानियां खत्म नहीं होतीं, वो दोबारा शुरू होती हैं।” अब देखना दिलचस्प होगा कि ‘खलनायक रिटर्न्स’ दर्शकों की उम्मीदों पर कितना खरा उतर पाती है।

Releated Posts

काजल राघवानी ने सुनाई दर्दनाक दास्तां: बोली-जमीन पर पटककर मारता था, बाल खींचे तो हाथ में आ गए

नई दिल्ली, 02 अक्टूबर (अशोक “अश्क”) भोजपुरी अभिनेत्री काजल राघवानी इन दिनों रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल सीजन…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 2, 2026

रियलिटी शो में काजल राघवानी का बड़ा खुलासा: बोली- आज भी खेसारी मेरे दिल में, वापस पाना चाहती हूँ

नई दिल्ली, 27 सितम्बर (अशोक “अश्क”) भोजपुरी सिनेमा की चर्चित अदाकारा काजल राघवानी ने रियलिटी शो ‘राइज एंड…

ByByअशोक अश्क सितम्बर 27, 2026

बाढ़ के बीच लोगों के बीच पहुंची अक्षरा सिंह: राहत सामग्री बांटकर बोलीं- बिहार की बेटी हूँ, मदद करना चाहती हूं

पटना, 16 सितम्बर (पटना डेस्क) बिहार में बाढ़ का संकट लगातार कई इलाकों को प्रभावित कर रहा है।…

ByByअशोक अश्क सितम्बर 16, 2026

आम्रपाली का डबल धमाका, बिग बॉस में मौजूदगी और रोजा के फर्स्ट लुक ने बढ़ाई दर्शकों की धड़कन

पटना, 15 सितम्बर (पटना डेस्क) भोजपुरी सिनेमा की लोकप्रिय अभिनेत्री आम्रपाली दुबे इन दिनों दोहरी वजह से सुर्खियों…

ByByअशोक अश्क सितम्बर 15, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top