• Home
  • फ़िल्म
  • फिर लौटेगा खलनायक: संजय दत्त का बड़ा ऐलान, ‘खलनायक रिटर्न्स’ और ‘वास्तव 2’ से मचेगा धमाल
Image

फिर लौटेगा खलनायक: संजय दत्त का बड़ा ऐलान, ‘खलनायक रिटर्न्स’ और ‘वास्तव 2’ से मचेगा धमाल

नई दिल्ली, 25 अप्रैल (अशोक “अश्क”) बॉलीवुड में एक बार फिर पुरानी यादों का तूफान उठने वाला है। अभिनेता संजय दत्त ने अपनी सुपरहिट फिल्म खलनायक के सीक्वल ‘खलनायक रिटर्न्स’ की आधिकारिक घोषणा कर दी है। इस ऐलान के साथ ही उन्होंने फिल्म से अपना दमदार लुक भी साझा किया, जिसने फैंस के बीच उत्साह को चरम पर पहुंचा दिया है। खास बात यह है कि इस बार संजय दत्त न सिर्फ फिल्म में अभिनय करेंगे, बल्कि इसके प्रोड्यूसर की भूमिका भी निभाएंगे।

इवेंट के दौरान संजय दत्त ने एक और बड़ा खुलासा करते हुए कहा कि उनकी चर्चित फिल्म वास्तव का सीक्वल ‘वास्तव 2’ भी बन रहा है। यह खबर सुनते ही उनके प्रशंसकों में खुशी की लहर दौड़ गई। ‘वास्तव’ में निभाया गया रघु का किरदार आज भी संजय दत्त के सबसे यादगार रोल्स में गिना जाता है। जब उनसे मुन्ना भाई एमबीबीएस के सीक्वल को लेकर सवाल किया गया, तो उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा कि इसके लिए निर्देशक राजकुमार हिरानी से पूछना चाहिए और मजाकिया अंदाज में अपील भी की “राजू, प्लीज मुन्ना भाई दोबारा बनाओ।” गौरतलब है कि 1999 में रिलीज हुई ‘वास्तव’ ने संजय दत्त के करियर को नई ऊंचाई दी थी।

निर्देशक महेश मांजरेकर की इस फिल्म में उनके साथ नम्रता शिरोडकर और संजय नरवेकर भी नजर आए थे। इस फिल्म ने न सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर सफलता हासिल की, बल्कि संजय दत्त को उनका पहला फिल्मफेयर बेस्ट एक्टर अवॉर्ड भी दिलाया।वर्कफ्रंट की बात करें तो संजय दत्त हाल ही में ‘धुरंधर 2’ में नजर आए थे और उनके पास ‘केडी: द डेविल’, ‘राजा शिवाजी’, ‘आखिरी सवाल’ और ‘बाप’ जैसी कई बड़ी फिल्में लाइन में हैं। फिलहाल, ‘खलनायक रिटर्न्स’ और ‘वास्तव 2’ की घोषणा ने बॉलीवुड में हलचल मचा दी है और फैंस बेसब्री से इन फिल्मों के रिलीज का इंतजार कर रहे हैं।

Releated Posts

काजल राघवानी ने सुनाई दर्दनाक दास्तां: बोली-जमीन पर पटककर मारता था, बाल खींचे तो हाथ में आ गए

नई दिल्ली, 02 अक्टूबर (अशोक “अश्क”) भोजपुरी अभिनेत्री काजल राघवानी इन दिनों रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल सीजन…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 2, 2026

रियलिटी शो में काजल राघवानी का बड़ा खुलासा: बोली- आज भी खेसारी मेरे दिल में, वापस पाना चाहती हूँ

नई दिल्ली, 27 सितम्बर (अशोक “अश्क”) भोजपुरी सिनेमा की चर्चित अदाकारा काजल राघवानी ने रियलिटी शो ‘राइज एंड…

ByByअशोक अश्क सितम्बर 27, 2026

बाढ़ के बीच लोगों के बीच पहुंची अक्षरा सिंह: राहत सामग्री बांटकर बोलीं- बिहार की बेटी हूँ, मदद करना चाहती हूं

पटना, 16 सितम्बर (पटना डेस्क) बिहार में बाढ़ का संकट लगातार कई इलाकों को प्रभावित कर रहा है।…

ByByअशोक अश्क सितम्बर 16, 2026

आम्रपाली का डबल धमाका, बिग बॉस में मौजूदगी और रोजा के फर्स्ट लुक ने बढ़ाई दर्शकों की धड़कन

पटना, 15 सितम्बर (पटना डेस्क) भोजपुरी सिनेमा की लोकप्रिय अभिनेत्री आम्रपाली दुबे इन दिनों दोहरी वजह से सुर्खियों…

ByByअशोक अश्क सितम्बर 15, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top