• Home
  • स्थानीय समाचार
  • गांव की बेटियों की नई उड़ान, इंजीनियरिंग–मेडिकल कॉलेज पहुंचकर संवारेगी अपने सपने
Image

गांव की बेटियों की नई उड़ान, इंजीनियरिंग–मेडिकल कॉलेज पहुंचकर संवारेगी अपने सपने

समस्तीपुर, 25 अप्रैल (रंजीत कुमार) शिक्षा के क्षेत्र में नई सोच और बड़े सपनों की मिसाल पेश करते हुए उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय मुस्तफापुर की छात्राओं ने ट्विनिंग ऑफ स्कूल गतिविधि के तहत शैक्षणिक परिभ्रमण किया। इस दौरान छात्राओं ने गवर्नमेंट इंजीनियरिंग कॉलेज सरायरंजन और श्री राम जानकी मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल का दौरा कर तकनीकी और चिकित्सा शिक्षा की बारीकियों को करीब से समझा।

प्रधानाध्यापक मनोज कुमार के नेतृत्व में आयोजित इस भ्रमण के दौरान महाविद्यालय के विभागाध्यक्ष रणधीर कुमार एवं अन्य शिक्षकों ने छात्राओं को विभिन्न ट्रेड, प्रयोगशालाओं, पुस्तकालय, कार्यशालाओं और कक्षाओं की विस्तृत जानकारी दी। छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सवाल पूछे, जिनका विशेषज्ञों ने सरल और प्रभावी ढंग से समाधान किया।इस शैक्षणिक यात्रा ने छात्राओं के भीतर नई ऊर्जा और आत्मविश्वास का संचार किया। खासकर तकनीकी और मेडिकल क्षेत्र में आगे बढ़ने की उनकी रुचि और भी प्रबल हुई।

शिक्षिका गिरिमाला कुमारी, वंदना, डोली कुमारी, प्रीति कुमारी सहित कई शिक्षक-शिक्षिकाएं इस दौरान मौजूद रहीं।परिभ्रमण वाहन को शिक्षा प्रेमी सदस्य अशोक कुमार और मध्य विद्यालय मुस्तफापुर के प्रधानाध्यापक उमेश कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह पहल ग्रामीण छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

Releated Posts

प्रेमी संग फरार युवती ने शादी के बाद जारी किया वीडियो: परिजनों से बोली, अपनी मर्जी से की शादी

समस्तीपुर, 27 जुलाई (चंदन यादव) जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के कोल्हुआरा गांव में प्रेम प्रसंग का एक…

केसरवानी वैश्य समाज को मिला नया नेतृत्व: सर्वसम्मति से रमेश केसरी बने अध्यक्ष, अखिलेश केसरी को मिली महामंत्री की जिम्मेदारी

बक्सर, 18 जुलाई (विक्रांत) केसरवानी वैश्य समाज के संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने के उद्देश्य…

साहित्य जगत को अपूरणीय क्षति: डॉ. रामपुनीत ठाकुर ‘तरुण’ को अश्रुपूरित श्रद्धांजलि, शोकसभा में उमड़े साहित्यकार

समस्तीपुर, 16 जुलाई (हरिनारायण सिंह हरि) हिन्दी और मैथिली साहित्य के प्रतिष्ठित रचनाकार डॉ. रामपुनीत ठाकुर ‘तरुण’ के…

डुमरांव ने खोया ईमानदारी का प्रहरी, पूर्व स्टेशन मास्टर कृष्ण प्रसाद को नम आंखों से दी गई अंतिम श्रद्धांजलि

बक्सर, 15 जुलाई (विक्रांत) डुमरांव के चर्चित एवं सम्मानित अवकाश प्राप्त रेलवे स्टेशन मास्टर कृष्ण प्रसाद उर्फ प्रसाद…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top