• Home
  • स्थानीय समाचार
  • गैस के लिए तड़पते लोग: भीषण गर्मी में सड़क पर कतार, एजेंसी बंद—उज्ज्वला योजना पर उठे सवाल
Image

गैस के लिए तड़पते लोग: भीषण गर्मी में सड़क पर कतार, एजेंसी बंद—उज्ज्वला योजना पर उठे सवाल

समस्तीपुर, 25 अप्रैल (रंजीत कुमार) घरेलू एलपीजी गैस की किल्लत ने आम उपभोक्ताओं की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। खासकर शादी-विवाह और अन्य आयोजनों के बीच गैस की भारी कमी से लोग बेहाल हैं। शनिवार को इस संकट की भयावह तस्वीर SH 88 दलसिंहसराय-सिंहिया रोड पर देखने को मिली, जहां कल्याणपुर और धनिक चौक के बीच बड़दाहा चौर स्थित भागवत इंडेन गैस एजेंसी के बाहर सैकड़ों उपभोक्ता घंटों से सिलेंडर लिए इंतजार करते नजर आए।

चिलचिलाती धूप और भीषण गर्मी के बीच न पीने के पानी की व्यवस्था, न छांव फिर भी लोग गैस की आस में सड़क किनारे डटे रहे। हैरानी की बात यह रही कि एजेंसी का शटर बंद था, जिससे उपभोक्ताओं की परेशानी और बढ़ गई। कुछ लोग छांव की तलाश में भटकते दिखे, जबकि अधिकांश लोग धूप में खड़े रहने को मजबूर थे।स्थानीय लोगों का कहना है कि कई दिनों से गैस की आपूर्ति बाधित है, जिससे घरों में खाना बनाना तक मुश्किल हो गया है।

महिलाओं और बुजुर्गों को सबसे ज्यादा दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। गौरतलब है कि सरकार ने प्रधान मंत्री उज्ज्वल योजना के तहत हर घर तक गैस पहुंचाने का दावा किया था, लेकिन जमीनी हकीकत इसके उलट नजर आ रही है।अब सवाल उठ रहा है कि यदि इस भीषण गर्मी में लाइन में खड़े किसी उपभोक्ता के साथ अनहोनी होती है, तो इसकी जिम्मेदारी कौन लेगा? प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप की मांग तेज हो गई है।

Releated Posts

शिव मंदिर में तोड़फोड़ और पेशाब का आरोप: CCTV ने खोला राज, 4-5 साल के तीन बच्चे निरुद्ध

नालंदा, 13 सितम्बर (अविनाश पांडेय) नालंदा जिले के बिहार थाना क्षेत्र के शेरपुर थवई मोहल्ले में शनिवार को…

ByByअशोक अश्क सितम्बर 13, 2026

प्रेमी संग फरार युवती ने शादी के बाद जारी किया वीडियो: परिजनों से बोली, अपनी मर्जी से की शादी

समस्तीपुर, 27 जुलाई (चंदन यादव) जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के कोल्हुआरा गांव में प्रेम प्रसंग का एक…

ByByअशोक अश्क जुलाई 27, 2026

केसरवानी वैश्य समाज को मिला नया नेतृत्व: सर्वसम्मति से रमेश केसरी बने अध्यक्ष, अखिलेश केसरी को मिली महामंत्री की जिम्मेदारी

बक्सर, 18 जुलाई (विक्रांत) केसरवानी वैश्य समाज के संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने के उद्देश्य…

ByByअशोक अश्क जुलाई 18, 2026

साहित्य जगत को अपूरणीय क्षति: डॉ. रामपुनीत ठाकुर ‘तरुण’ को अश्रुपूरित श्रद्धांजलि, शोकसभा में उमड़े साहित्यकार

समस्तीपुर, 16 जुलाई (हरिनारायण सिंह हरि) हिन्दी और मैथिली साहित्य के प्रतिष्ठित रचनाकार डॉ. रामपुनीत ठाकुर ‘तरुण’ के…

ByByअशोक अश्क जुलाई 16, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top