• Home
  • फ़िल्म
  • किंग ऑफ पॉप का सिनेमाई धमाका या विवादों की आंधी, रिलीज से पहले ही ‘माइकल’ पर बवाल तेज
Image

किंग ऑफ पॉप का सिनेमाई धमाका या विवादों की आंधी, रिलीज से पहले ही ‘माइकल’ पर बवाल तेज

नई दिल्ली, 23 अप्रैल (अशोक “अश्क”) दुनिया के सबसे चर्चित पॉप आइकन माइकल जैक्सन की जिंदगी अब पहली बार बड़े पर्दे पर उतरने जा रही है। डायरेक्टर एंटोइन फुकुआ की बहुप्रतीक्षित फिल्म माइकल 24 अप्रैल को रिलीज के लिए तैयार है। खास बात यह है कि फिल्म में माइकल का किरदार उनके ही भतीजे जाफर जैक्सन ने निभाया है, जिनकी परफॉर्मेंस ट्रेलर रिलीज के बाद से ही चर्चा में बनी हुई है। ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ शुरुआत कर सकती है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, सिर्फ अमेरिका में ही ओपनिंग वीकेंड कलेक्शन करीब 90 मिलियन डॉलर तक पहुंच सकता है, जबकि वर्ल्डवाइड यह आंकड़ा 150 मिलियन डॉलर तक जाने का अनुमान है। अगर ऐसा हुआ, तो यह म्यूजिक बायोपिक बोहेमियन रैप्सोडी के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ सकती है। हालांकि, ओपेनहाइमर के 174 मिलियन डॉलर वर्ल्डवाइड ओपनिंग रिकॉर्ड को तोड़ पाना अब भी चुनौती बना हुआ है।लेकिन रिलीज से पहले ही फिल्म विवादों में घिर गई है। इंटरनेशनल रेटिंग प्लेटफॉर्म रॉटेन टोमेटोज पर फिल्म को सिर्फ 35% पॉजिटिव रिव्यू मिले हैं, जो काफी कमजोर माने जा रहे हैं।

कई बड़े मीडिया संस्थानों ने फिल्म की आलोचना करते हुए इसे ‘क्लीशे’ और ‘खोखली’ तक करार दिया है। क्रिटिक्स का सबसे बड़ा आरोप यह है कि फिल्म में माइकल जैक्सन के जीवन से जुड़े विवादित पहलुओं को नजरअंदाज किया गया है। वहीं सोशल मीडिया पर फैंस ने इन रिव्यूज के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। यूजर्स का कहना है कि फिल्म को सिर्फ इस आधार पर जज करना गलत है कि इसमें विवादों को नहीं दिखाया गया। इस बीच माइकल के परिवार से भी तीखी प्रतिक्रिया सामने आई है।

उनके भतीजे ताज जैक्सन ने साफ कहा कि मीडिया को माइकल की छवि नियंत्रित करने नहीं दिया जाएगा और जनता खुद फिल्म देखकर फैसला करेगी। रिलीज में अब सिर्फ दो दिन बाकी हैं, लेकिन माहौल पहले से ही गरमा चुका है। अब सबसे बड़ा सवाल यही है क्या ‘माइकल’ बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रचेगी या विवाद इसकी चमक फीकी कर देंगे?

Releated Posts

काजल राघवानी ने सुनाई दर्दनाक दास्तां: बोली-जमीन पर पटककर मारता था, बाल खींचे तो हाथ में आ गए

नई दिल्ली, 02 अक्टूबर (अशोक “अश्क”) भोजपुरी अभिनेत्री काजल राघवानी इन दिनों रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल सीजन…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 2, 2026

रियलिटी शो में काजल राघवानी का बड़ा खुलासा: बोली- आज भी खेसारी मेरे दिल में, वापस पाना चाहती हूँ

नई दिल्ली, 27 सितम्बर (अशोक “अश्क”) भोजपुरी सिनेमा की चर्चित अदाकारा काजल राघवानी ने रियलिटी शो ‘राइज एंड…

ByByअशोक अश्क सितम्बर 27, 2026

बाढ़ के बीच लोगों के बीच पहुंची अक्षरा सिंह: राहत सामग्री बांटकर बोलीं- बिहार की बेटी हूँ, मदद करना चाहती हूं

पटना, 16 सितम्बर (पटना डेस्क) बिहार में बाढ़ का संकट लगातार कई इलाकों को प्रभावित कर रहा है।…

ByByअशोक अश्क सितम्बर 16, 2026

आम्रपाली का डबल धमाका, बिग बॉस में मौजूदगी और रोजा के फर्स्ट लुक ने बढ़ाई दर्शकों की धड़कन

पटना, 15 सितम्बर (पटना डेस्क) भोजपुरी सिनेमा की लोकप्रिय अभिनेत्री आम्रपाली दुबे इन दिनों दोहरी वजह से सुर्खियों…

ByByअशोक अश्क सितम्बर 15, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top