• Home
  • फ़िल्म
  • माइकल का मैजिक: ओपनिंग डे पर हिला बॉक्स ऑफिस, बड़े बैनर की फिल्मों को छोड़ा पीछे
Image

माइकल का मैजिक: ओपनिंग डे पर हिला बॉक्स ऑफिस, बड़े बैनर की फिल्मों को छोड़ा पीछे

नई दिल्ली, 25 अप्रैल (अशोक “अश्क”) दुनिया के पॉप किंग माइकल जैक्सन की जिंदगी पर बनी बहुप्रतीक्षित बायोपिक ‘माइकल’ ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर दिया है। फिल्म को लेकर पहले से ही जबरदस्त बज बना हुआ था, और अब थिएटर में उमड़ रही भीड़ इस बात का सबूत दे रही है कि भारत में आज भी माइकल जैक्सन की दीवानगी बरकरार है।ट्रेड रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने रिलीज से पहले पेड प्रिव्यूज में 1.70 करोड़ रुपये की कमाई की। वहीं, पहले दिन 3.80 करोड़ का कलेक्शन करते हुए ‘माइकल’ का कुल ओपनिंग डे कलेक्शन 5.50 करोड़ रुपये तक पहुंच गया।

ऑक्यूपेंसी की बात करें तो पेड प्रिव्यूज में 13 प्रतिशत और पहले दिन 7 प्रतिशत दर्शकों की मौजूदगी दर्ज की गई, जो शुरुआती दौर के हिसाब से मजबूत मानी जा रही है। खास बात यह रही कि शुक्रवार को कमाई के मामले में ‘माइकल’ ने ‘भूत बंगला’ और ‘धुरंधर 2’ जैसी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया। जहां ‘भूत बंगला’ ने 5.15 करोड़ और ‘धुरंधर 2’ ने महज 1.60 करोड़ की कमाई की, वहीं ‘माइकल’ ने बढ़त बनाते हुए अपनी पकड़ मजबूत कर ली।फिल्म का निर्देशन एंटोनी फुकुआ ने किया है और कहानी ज़ोन लॉग ने लिखी है। स्टारकास्ट में निया लॉन्ग, लॉरा हैरियर, माइल्स टेलर और कोलमैन डोमिंगो जैसे नाम शामिल हैं।

फिल्म में माइकल जैक्सन के भतीजे जाफर जैक्सन ने लीड रोल निभाया है, जो उनके करियर की पहली फिल्म है। उन्होंने अपने चाचा के हाव-भाव और डांस स्टाइल को शानदार तरीके से पर्दे पर उतारा है। करीब 2 घंटे 9 मिनट की यह फिल्म माइकल जैक्सन की जिंदगी के संघर्ष और सफलता की कहानी को दिखाती है। फिल्म को मिक्स रिव्यू मिले हैं, लेकिन दर्शकों का प्यार इसे बॉक्स ऑफिस पर मजबूती दे रहा है।

Releated Posts

काजल राघवानी ने सुनाई दर्दनाक दास्तां: बोली-जमीन पर पटककर मारता था, बाल खींचे तो हाथ में आ गए

नई दिल्ली, 02 अक्टूबर (अशोक “अश्क”) भोजपुरी अभिनेत्री काजल राघवानी इन दिनों रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल सीजन…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 2, 2026

रियलिटी शो में काजल राघवानी का बड़ा खुलासा: बोली- आज भी खेसारी मेरे दिल में, वापस पाना चाहती हूँ

नई दिल्ली, 27 सितम्बर (अशोक “अश्क”) भोजपुरी सिनेमा की चर्चित अदाकारा काजल राघवानी ने रियलिटी शो ‘राइज एंड…

ByByअशोक अश्क सितम्बर 27, 2026

बाढ़ के बीच लोगों के बीच पहुंची अक्षरा सिंह: राहत सामग्री बांटकर बोलीं- बिहार की बेटी हूँ, मदद करना चाहती हूं

पटना, 16 सितम्बर (पटना डेस्क) बिहार में बाढ़ का संकट लगातार कई इलाकों को प्रभावित कर रहा है।…

ByByअशोक अश्क सितम्बर 16, 2026

आम्रपाली का डबल धमाका, बिग बॉस में मौजूदगी और रोजा के फर्स्ट लुक ने बढ़ाई दर्शकों की धड़कन

पटना, 15 सितम्बर (पटना डेस्क) भोजपुरी सिनेमा की लोकप्रिय अभिनेत्री आम्रपाली दुबे इन दिनों दोहरी वजह से सुर्खियों…

ByByअशोक अश्क सितम्बर 15, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top