• Home
  • स्थानीय समाचार
  • ओलावृष्टि ने उजाड़ा खेत: अब मुआवजे की दौड़, 5 मई तक आवेदन, सत्यापन के कड़े निर्देश
Image

ओलावृष्टि ने उजाड़ा खेत: अब मुआवजे की दौड़, 5 मई तक आवेदन, सत्यापन के कड़े निर्देश

समस्तीपुर, 25 अप्रैल (रंजीत कुमार) रबी फसल 2025-26 के दौरान मार्च 2026 के तीसरे और चौथे सप्ताह में आई आंधी, तूफान, असामयिक बारिश और ओलावृष्टि ने किसानों की कमर तोड़ दी। भारी फसल क्षति के बाद अब सरकार ने राहत प्रक्रिया तेज कर दी है। कृषि विभाग ने समस्तीपुर समेत 11 जिलों के प्रभावित किसानों से 20 अप्रैल से 5 मई तक इनपुट सब्सिडी के लिए आवेदन मांगे हैं।

इस संबंध में सौरभ सुमन यादव, कृषि निदेशक, बिहार पटना ने सभी संबंधित जिलों के कृषि पदाधिकारियों को स्पष्ट निर्देश जारी किए हैं कि प्राप्त आवेदनों का समयबद्ध सत्यापन सुनिश्चित किया जाए। विभाग ने 20 अप्रैल से ही डीबीटी पोर्टल पर आवेदन सत्यापन की प्रक्रिया शुरू कर दी है, ताकि प्रभावित किसानों को जल्द राहत मिल सके। जिला कृषि पदाधिकारी ने भी इस मामले को गंभीरता से लेते हुए सभी कृषि समन्वयक, प्रखंड तकनीकी प्रबंधक और सहायक तकनीकी प्रबंधकों को सख्त निर्देश दिए हैं कि किसानों द्वारा किए गए आवेदन को प्राथमिकता के आधार पर जांचा जाए।

सत्यापन में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।किसानों को उम्मीद है कि इस बार उन्हें समय पर मुआवजा मिलेगा और उनकी आर्थिक स्थिति को कुछ राहत मिलेगी। हालांकि, अब सबकी नजरें आवेदन प्रक्रिया और उसके निष्पादन पर टिकी हैं।

Releated Posts

प्रेमी संग फरार युवती ने शादी के बाद जारी किया वीडियो: परिजनों से बोली, अपनी मर्जी से की शादी

समस्तीपुर, 27 जुलाई (चंदन यादव) जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के कोल्हुआरा गांव में प्रेम प्रसंग का एक…

केसरवानी वैश्य समाज को मिला नया नेतृत्व: सर्वसम्मति से रमेश केसरी बने अध्यक्ष, अखिलेश केसरी को मिली महामंत्री की जिम्मेदारी

बक्सर, 18 जुलाई (विक्रांत) केसरवानी वैश्य समाज के संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने के उद्देश्य…

साहित्य जगत को अपूरणीय क्षति: डॉ. रामपुनीत ठाकुर ‘तरुण’ को अश्रुपूरित श्रद्धांजलि, शोकसभा में उमड़े साहित्यकार

समस्तीपुर, 16 जुलाई (हरिनारायण सिंह हरि) हिन्दी और मैथिली साहित्य के प्रतिष्ठित रचनाकार डॉ. रामपुनीत ठाकुर ‘तरुण’ के…

डुमरांव ने खोया ईमानदारी का प्रहरी, पूर्व स्टेशन मास्टर कृष्ण प्रसाद को नम आंखों से दी गई अंतिम श्रद्धांजलि

बक्सर, 15 जुलाई (विक्रांत) डुमरांव के चर्चित एवं सम्मानित अवकाश प्राप्त रेलवे स्टेशन मास्टर कृष्ण प्रसाद उर्फ प्रसाद…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top