• Home
  • विशेष रिपोर्ट
  • ताजमहल-गोवा छोड़ अमेरिकी इन्फ्लुएंसर पहुंचा मुजफ्फरपुर, बोला- यहीं बसती है भारत की असली आत्मा
Image

ताजमहल-गोवा छोड़ अमेरिकी इन्फ्लुएंसर पहुंचा मुजफ्फरपुर, बोला- यहीं बसती है भारत की असली आत्मा

मुजफ्फरपुर, 02 जून (संतोष गुप्ता) देश-विदेश के पर्यटकों के लिए भारत में ताजमहल, जयपुर, ऋषिकेश और गोवा जैसे पर्यटन स्थल हमेशा आकर्षण का केंद्र रहे हैं। लेकिन इस बार एक अमेरिकी कंटेंट क्रिएटर ने इन चर्चित जगहों से हटकर बिहार के मुजफ्फरपुर का रुख किया और यहां के अनुभवों ने उन्हें इतना प्रभावित किया कि उन्होंने सोशल मीडिया पर शहर की खुलकर प्रशंसा कर दी। उनका वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है और इंटरनेट पर चर्चा का विषय बन गया है। अमेरिकी कंटेंट क्रिएटर टोनी क्लोर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो साझा करते हुए लोगों से अपील की कि वे अपनी वर्ष 2026 की ट्रेवल लिस्ट में मुजफ्फरपुर को जरूर शामिल करें। उन्होंने कहा कि यह शहर उन खास जगहों में से एक है, जहां पहुंचकर भारत की असली आत्मा को महसूस किया जा सकता है।

उनके अनुसार यहां का वातावरण, संस्कृति और लोगों का व्यवहार किसी भी यात्री को अपना बना लेता है। टोनी ने मुजफ्फरपुर के लोगों की जमकर सराहना करते हुए कहा कि यहां के निवासी बेहद मिलनसार, सरल और मददगार हैं। उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि इस शहर में कहीं आने-जाने के लिए लिफ्ट मांगने की जरूरत ही नहीं पड़ती, क्योंकि लोग खुद आगे बढ़कर सहायता करने को तैयार रहते हैं। उनका मानना है कि शहर का भाईचारा और मानवीय रिश्तों की गर्मजोशी इसे अन्य स्थानों से अलग पहचान दिलाती है।अपने पोस्ट में टोनी ने लिखा कि आजकल कई ट्रेवल इन्फ्लुएंसर एक-दूसरे की यात्रा योजनाओं की नकल करते हैं, लेकिन वास्तविक और अनोखे अनुभव मुजफ्फरपुर जैसे शहरों में ही मिलते हैं।

उन्होंने इसे “रियल चेड़र वाइब्स” वाला शहर बताते हुए कहा कि यहां की सादगी, स्थानीय संस्कृति और लोगों की मुस्कान लंबे समय तक याद रहती है। यात्रा के दौरान उन्होंने शहर के विभिन्न मंदिरों में जाकर पूजा-अर्चना की और भारतीय आध्यात्मिक परंपराओं को करीब से जाना। वहीं, एक पारंपरिक बिहारी शादी में शामिल होने का अवसर भी उन्हें मिला। रंग-बिरंगी सजावट, लोकगीत, पारंपरिक रस्में और मेहमाननवाजी ने उन्हें मंत्रमुग्ध कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई है। खासकर बिहार और मुजफ्फरपुर के लोग इस बात से उत्साहित हैं कि उनके शहर को एक विदेशी इन्फ्लुएंसर ने वैश्विक मंच पर सकारात्मक पहचान दिलाई है। कभी केवल लीची के लिए प्रसिद्ध मुजफ्फरपुर अब पर्यटन और सांस्कृतिक अनुभवों के नए केंद्र के रूप में भी तेजी से उभरता नजर आ रहा है।

Releated Posts

दिहाड़ी से दुकान तक पहुंची कुसुम की जिंदगी: 20 हजार की मदद ने बदली तकदीर, अब हर महीने कमा रही 4 हजार

बक्सर, 01 सितंबर (विक्रांत) जिले के डुमरांव प्रखंड के कसिया गांव की रहने वाली कुसुम देवी ने संघर्ष…

नम आंखों से दी विदाई: सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक उमेश प्रसाद ईश्वर के एकादशा श्राद्ध में उमड़ा जनसैलाब, पूर्व विधायक ने बताया गरीबों का हमदर्द

समस्तीपुर, 10 अगस्त (मोहम्मद जमशेद) सरायरंजन प्रखंड के गुढ़मा गांव निवासी सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक उमेश प्रसाद ईश्वर के एकादशा…

हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा डुमरांव: सावन एकादशी पर महारुद्राभिषेक में उमड़ा आस्था का सैलाब, भक्ति में डूबा पूरा नगर

बक्सर, 09 अगस्त (विक्रांत) सावन मास की पावन एकादशी पर डुमरांव नगर के निमेज टोला स्थित हनुमान मंदिर…

59 साल बाद बांकीपुर में इतिहास ने ली करवट: प्रशांत किशोर ने बीजेपी का अभेद्य किला ढहाया, दोहराई 1967 की कहानी

पटना, 05 अगस्त (अविनाश कुमार) बिहार की राजनीति में बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव ने बड़ा राजनीतिक संदेश दे दिया…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top