• Home
  • विशेष रिपोर्ट
  • डुमरांव राज परिवार के युवराज चंद्र विजय सिंह अश्रुपूरित श्रद्धांजलि, भोजपुर कोठी में प्रबुद्धजनों ने नम आंखों से किया याद
Image

डुमरांव राज परिवार के युवराज चंद्र विजय सिंह अश्रुपूरित श्रद्धांजलि, भोजपुर कोठी में प्रबुद्धजनों ने नम आंखों से किया याद

बक्सर, 15 अक्टूबर (विक्रांत) पुराने शाहाबाद जिले के चर्चित डुमरांव राज परिवार के युवराज एवं क्षेत्र में बेहद लोकप्रिय रहे चंद्र विजय सिंह की स्मृति में गुरुवार को भोजपुर कोठी के विशाल प्रांगण में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। सभा में विभिन्न क्षेत्रों की नामचीन हस्तियों समेत सैकड़ों प्रबुद्ध नागरिकों ने पहुंचकर दिवंगत युवराज के तैलचित्र पर श्रद्धा-सुमन अर्पित किए और उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस दौरान दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई।

श्रद्धांजलि सभा में डुमरांव विधायक राहुल कुमार सिंह, मेथोडिस्ट मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया के सचिव डॉ. आर. के. सिंह, सुमित्रा महिला कॉलेज की प्राचार्या डॉ. शोभा सिंह, प्रोफेसर चंद्रशेखर सिंह उर्फ मनोज कुमार सिंह, रणधीर प्रताप सिंह उर्फ मोहन जी, मनोज प्रताप सिंह उर्फ राज सिंह, अजय प्रताप सिंह, भाजपा के बक्सर जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश सिंह भुवन, लोजपा रामविलास गुट के प्रदेश स्तरीय नेता अखिलेश कुमार सिंह, सीताराम सिंह, मार्कडेय सिंह, शंकर सिंह, मोनू सिंह, माघा सिंह, राजीव रंजन सिंह और राजीव कुमार भगत सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

पत्रकारों में अरुण कुमार विक्रांत, डॉ. शंशाक शेखर, रणजीत कुमार पांडेय, रवि शंकर श्रीवास्तव, सुजीत कुमार, आलोक सिन्हा, गुलशन सिंह और शैलेन्द्र श्रीवास्तव ने भी पहुंचकर युवराज चंद्र विजय सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की। डुमरांव राज परिवार से जुड़े कई अन्य गणमान्य लोगों की भी सभा में उपस्थिति रही।राज परिवार की ओर से बहू कनक लता सिंह, अरुणिमा सिंह और छोटे साहब मान विजय सिंह ने श्रद्धांजलि सभा में सहभागिता की।

दिवंगत युवराज के पुत्र सुमेर विजय सिंह, समृद्ध विजय सिंह और शिवांग विजय सिंह भी मौजूद रहे। श्रद्धांजलि सभा का आयोजन शिवांग विजय सिंह के संयोजकत्व में किया गया। देर शाम तक भोजपुर कोठी में श्रद्धांजलि देने वालों का तांता लगा रहा। डॉ. आनंद पांडेय, महेन्द्र सिंह और उदय प्रताप सिंह समेत बड़ी संख्या में लोगों ने तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर युवराज चंद्र विजय सिंह की स्मृतियों को नमन किया।

उपस्थित लोगों ने कहा कि युवराज चंद्र विजय सिंह का सहज व्यवहार और मिलनसार व्यक्तित्व लंबे समय तक लोगों की स्मृतियों में जीवित रहेगा।

Releated Posts

दुर्गा पूजा पर समस्तीपुर में स्वच्छता का महाअभियान, गांव-गांव चमकेंगे पूजा स्थल

समस्तीपुर, 14 अक्टूबर (हर्षिता “अश्क”) आगामी पावन दुर्गा पूजा को लेकर जिला प्रशासन ने स्वच्छता व्यवस्था को लेकर…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 14, 2026

गरीबी को मात देकर कृष्णा ने खड़ी की थैला फैक्ट्री, डेढ़ दर्जन लोगों को दिया रोजगार

पटना, 13, अक्टूबर (पटना डेस्क) कभी दो वक्त की रोटी के लिए संघर्ष करने वाली अलौली की कृष्णा…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 13, 2026

सीमित साधनों से बड़ा मुकाम, करना गांव की बेटी हेमलता ने ICAR पीजी परीक्षा में हासिल की ऑल इंडिया 24वीं रैंक

पटना, 02 अक्टूबर (पटना डेस्क) मेहनत, लगन और मजबूत हौसले के दम पर नगर पंचायत परबत्ता के करना…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 2, 2026

ममतामयी माता ज्योति धारी के निधन से शोक की लहर, मेथोडिस्ट अस्पताल परिवार ने जताया दुख

बक्सर, 29 सितंबर (विक्रांत) ममतामयी माता ज्योति धारी के निधन से इलाके में शोक की लहर दौड़ गई।…

ByByअशोक अश्क सितम्बर 29, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top