• Home
  • विशेष रिपोर्ट
  • दुर्गा पूजा पर समस्तीपुर में स्वच्छता का महाअभियान, गांव-गांव चमकेंगे पूजा स्थल
Image

दुर्गा पूजा पर समस्तीपुर में स्वच्छता का महाअभियान, गांव-गांव चमकेंगे पूजा स्थल

समस्तीपुर, 14 अक्टूबर (हर्षिता “अश्क”) आगामी पावन दुर्गा पूजा को लेकर जिला प्रशासन ने स्वच्छता व्यवस्था को लेकर कमर कस ली है। लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान (LSBA) के तहत जिले के सभी ग्रामीण क्षेत्रों में विशेष एवं व्यापक स्वच्छता अभियान शुरू कर दिया गया है। इसके तहत सभी पंचायतों, दुर्गा पूजा पंडालों और ग्रामीण पूजा स्थलों पर साफ-सफाई का कार्य युद्धस्तर पर कराया जा रहा है।अभियान के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में कार्यरत सभी स्वच्छता कर्मियों को सक्रिय कर दिया गया है।

पूजा पंडालों, मंदिर परिसरों, मेला स्थलों और प्रमुख मार्गों पर नियमित झाड़ू लगाने के साथ कचरे का उठाव किया जा रहा है। सार्वजनिक स्थलों पर गीले और सूखे कचरे को अलग-अलग रखने की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। पूजा समितियों के सहयोग से पर्याप्त संख्या में डस्टबिन लगाए जा रहे हैं, ताकि श्रद्धालुओं को कचरा फेंकने में परेशानी न हो। जिला प्रशासन ने पूजा समितियों और दुकानदारों से सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल पूरी तरह बंद करने की अपील की है।

सजावट और प्रसाद वितरण में पर्यावरण अनुकूल विकल्प अपनाने पर जोर दिया गया है।उप विकास आयुक्त सूर्य प्रताप सिंह ने जिलावासियों को दुर्गा पूजा की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मां दुर्गा का पर्व आंतरिक शुद्धि के साथ परिवेश को स्वच्छ रखने का भी संदेश देता है। उन्होंने कहा कि स्वच्छता ही सच्ची सेवा और भक्ति है। प्रशासन ने नागरिकों, पूजा समितियों और स्वयंसेवकों से अभियान में सहयोग की अपील की है।

Releated Posts

गरीबी को मात देकर कृष्णा ने खड़ी की थैला फैक्ट्री, डेढ़ दर्जन लोगों को दिया रोजगार

पटना, 13, अक्टूबर (पटना डेस्क) कभी दो वक्त की रोटी के लिए संघर्ष करने वाली अलौली की कृष्णा…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 13, 2026

सीमित साधनों से बड़ा मुकाम, करना गांव की बेटी हेमलता ने ICAR पीजी परीक्षा में हासिल की ऑल इंडिया 24वीं रैंक

पटना, 02 अक्टूबर (पटना डेस्क) मेहनत, लगन और मजबूत हौसले के दम पर नगर पंचायत परबत्ता के करना…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 2, 2026

ममतामयी माता ज्योति धारी के निधन से शोक की लहर, मेथोडिस्ट अस्पताल परिवार ने जताया दुख

बक्सर, 29 सितंबर (विक्रांत) ममतामयी माता ज्योति धारी के निधन से इलाके में शोक की लहर दौड़ गई।…

ByByअशोक अश्क सितम्बर 29, 2026

हुनर को मिला सहारा तो बदली जिंदगी, सिलाई मशीन ने माधुरी देवी को बनाया आत्मनिर्भर

बक्सर, 29 सितम्बर (विक्रांत) डुमरांव प्रखंड के मठिला गांव की माधुरी देवी की कहानी ग्रामीण महिलाओं के आर्थिक…

ByByअशोक अश्क सितम्बर 29, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top