• Home
  • विशेष रिपोर्ट
  • नवरात्र में नारीशक्ति का दिव्य सम्मान: चैतन्य देवी के रूप में सजीं ब्रह्माकुमारी बहनें: आध्यात्मिक जागरण का दिया संदेश
Image

नवरात्र में नारीशक्ति का दिव्य सम्मान: चैतन्य देवी के रूप में सजीं ब्रह्माकुमारी बहनें: आध्यात्मिक जागरण का दिया संदेश

समस्तीपुर, 17 अक्टूबर (हर्षिता “अश्क”) नवरात्र की पावन वेला में ताजपुर रोड स्थित ब्रह्माकुमारीज़ शिव शक्ति भवन आध्यात्मिक ऊर्जा और भक्ति के रंग में सराबोर हो उठा। यहां राजयोगिनी रानी दीदी के अभिनंदन एवं आशीर्वचन कार्यक्रम का भव्य आयोजन श्रद्धा और आध्यात्मिक उल्लास के साथ हुआ। कार्यक्रम में मातृशक्ति के सम्मान के साथ लोगों को आत्मिक जागृति और जीवन में दैवी गुणों को धारण करने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ कृष्ण भाई जी ने राजयोगिनी रानी दीदी और उपस्थित ब्रह्माकुमारी बहनों के भावपूर्ण स्वागत से किया। उन्होंने दीदी के आध्यात्मिक मार्गदर्शन को सभी के लिए सौभाग्य बताया।

इस दौरान बिहार एवं झारखंड ब्रह्माकुमारीज निदेशिका राजयोगिनी रानी दीदी के साथ गया-समस्तीपुर की सविता बहन, मुजफ्फरपुर की सीता बहन एवं भारती बहन, शाहपुर पटोरी की रंजना बहन, रोसड़ा की कुंदन बहन, दलसिंहसराय की सोनिका बहन, पूसा की पूजा बहन तथा मोहिउद्दीन नगर की आशा बहन को चैतन्य देवी के स्वरूप में सम्मानित किया गया। सभी बहनों का तिलक लगाकर, चुनरी ओढ़ाकर, पुष्पमाला एवं मुकुट पहनाकर तथा आरती उतारकर अभिनंदन किया गया। उपस्थित भाई-बहनों ने देवियों के सम्मान में श्वेत वस्त्र अर्पित कर आशीर्वाद प्राप्त किया। नवरात्र में नारीशक्ति के इस स्वरूप का सम्मान कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण रहा।अपने आशीर्वचन में रानी दीदी ने श्रेष्ठ विचारों, पवित्र भावनाओं और दैवी गुणों को जीवन में अपनाने का आह्वान किया।

उन्होंने नारीशक्ति के सम्मान, आत्मिक जागृति और श्रेष्ठ संस्कारों के महत्व पर प्रकाश डाला। उनके संदेश से उपस्थित लोगों को सकारात्मकता और आत्मकल्याण की प्रेरणा मिली।मुजफ्फरपुर से आए अरविंद भाई ने कहा कि सच्चा जागरण अपने भीतर की शक्ति को जागृत करना और आसुरी शक्तियों का नाश करना है। वहीं ओम प्रकाश भाई ने देवियों के सम्मान में गीत प्रस्तुत किया।कार्यक्रम में रामगोपाल सुरेका, रमेश चांदना, सतीश चांदना, कृष्ण कुमार अग्रवाल, वरीय अधिवक्ता दीपक कुमार सिंह, डॉ. पंकज भाई, निर्दोष जी, राकेश माटा, राजकुमार भाई समेत जिले भर से आए हजारों लोग उपस्थित रहे।

Releated Posts

डुमरांव राज परिवार के युवराज चंद्र विजय सिंह अश्रुपूरित श्रद्धांजलि, भोजपुर कोठी में प्रबुद्धजनों ने नम आंखों से किया याद

बक्सर, 15 अक्टूबर (विक्रांत) पुराने शाहाबाद जिले के चर्चित डुमरांव राज परिवार के युवराज एवं क्षेत्र में बेहद…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 15, 2026

दुर्गा पूजा पर समस्तीपुर में स्वच्छता का महाअभियान, गांव-गांव चमकेंगे पूजा स्थल

समस्तीपुर, 14 अक्टूबर (हर्षिता “अश्क”) आगामी पावन दुर्गा पूजा को लेकर जिला प्रशासन ने स्वच्छता व्यवस्था को लेकर…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 14, 2026

गरीबी को मात देकर कृष्णा ने खड़ी की थैला फैक्ट्री, डेढ़ दर्जन लोगों को दिया रोजगार

पटना, 13, अक्टूबर (पटना डेस्क) कभी दो वक्त की रोटी के लिए संघर्ष करने वाली अलौली की कृष्णा…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 13, 2026

सीमित साधनों से बड़ा मुकाम, करना गांव की बेटी हेमलता ने ICAR पीजी परीक्षा में हासिल की ऑल इंडिया 24वीं रैंक

पटना, 02 अक्टूबर (पटना डेस्क) मेहनत, लगन और मजबूत हौसले के दम पर नगर पंचायत परबत्ता के करना…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 2, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top