• Home
  • Crime
  • पुलिस को देखते ही भागा युवक: पीछा कर दबोचा, देसी पिस्टल और दो गोलियों के साथ गिरफ्तार
Image

पुलिस को देखते ही भागा युवक: पीछा कर दबोचा, देसी पिस्टल और दो गोलियों के साथ गिरफ्तार

सीतामढ़ी, 20 अक्टूबर (मोहम्मद कलीम) रीगा थाना क्षेत्र अंतर्गत पकड़ी-महेशिया पथ पर रविवार की रात पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को देसी पिस्टल, दो गोली और अपाचे बाइक के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस को देखते ही युवक बाइक से भागने लगा, लेकिन जवानों ने पीछा कर उसे दबोच लिया। गिरफ्तार युवक की पहचान सोनबरसा निवासी रोहित कुमार के रूप में हुई है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। रीगा थानाध्यक्ष अभिषेक त्रिपाठी ने गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए बताया कि वह पुलिस जवानों के साथ महेशिया स्थित पूजा पंडाल का जायजा लेकर लौट रहे थे। इसी दौरान पकड़ी-महेशिया पथ पर पुल के समीप कुछ लोग बैठकर खान-पान कर रहे थे।

पुलिस टीम ने वहां मौजूद लोगों की तलाशी शुरू की। इसी बीच महेशिया की ओर से अपाचे बाइक पर सवार होकर एक युवक वहां पहुंचा। उसकी नजर जैसे ही पुलिस टीम पर पड़ी, वह अचानक बाइक मोड़कर भागने लगा। पुलिस को उसके व्यवहार पर संदेह हुआ। जवानों ने तत्काल उसका पीछा शुरू कर दिया और कुछ दूरी पर घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। पुलिस के अनुसार, पकड़े गए युवक की तलाशी लेने पर उसके पास से एक देसी पिस्टल और दो जिंदा गोलियां बरामद हुईं। इसके बाद पुलिस ने उसकी अपाचे बाइक को भी जब्त कर लिया। हथियार और कारतूस मिलने के बाद पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी।

पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि रोहित कुमार के पास देसी पिस्टल और गोलियां कहां से आईं और वह हथियार लेकर देर रात उस रास्ते पर क्यों पहुंचा था। पुलिस को आशंका है कि वह किसी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की तैयारी में हो सकता था।पूछताछ के दौरान पुलिस युवक के संभावित साथियों और उसके संपर्कों के बारे में भी जानकारी जुटा रही है। साथ ही उसके आपराधिक इतिहास को खंगाला जा रहा है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि बरामद हथियार का किसी पूर्व आपराधिक घटना से संबंध तो नहीं है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

Releated Posts

ई-रिक्शा चालक की संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप: चेहरे-कान पर चोट के निशान, हत्या या नशे का ओवरडोज, जांच में जुटी पुलिस

नालंदा, 20 अक्टूबर (अविनाश पांडेय) बिहार थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह श्रम कल्याण केंद्र मैदान के पीछे ई-रिक्शा…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 20, 2026

दरभंगा में रिश्तों को शर्मसार करने वाली वारदात: 2 साल की मासूम से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

दरभंगा, 19 अक्टूबर (अजय राय) जिले के केवटी थाना क्षेत्र में रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना सामने…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 19, 2026

बस में छिपाकर ले जा रहे थे 26 किलो गांजा: सिमरी में पुलिस की दबिश से मचा हड़कंप, महिला समेत दो गिरफ्तार

दरभंगा, 19 अक्टूबर (अजय राय) नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में सिमरी थाना…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 19, 2026

AI से बनाया अपहरण का खौफनाक वीडियो, 12 साल के बच्चे के नाम पर परिवार से ऐंठे 22 हजार

समस्तीपुर, 19 अक्टूबर (हर्षिता “अश्क”) तकनीक के बढ़ते इस्तेमाल के बीच साइबर अपराधियों ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 19, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top