• Home
  • Crime
  • जमीन विवाद में मां-बेटे पर बरसी गोलियां: मासूम को आर-पार हुई गोली, दो सगे भाई गिरफ्तार
Image

जमीन विवाद में मां-बेटे पर बरसी गोलियां: मासूम को आर-पार हुई गोली, दो सगे भाई गिरफ्तार

पटना, 20 अक्टूबर (पटना डेस्क) अररिया जिला के जोकीहाट प्रखंड के बारा गांव में सोमवार देर शाम जमीन के विवाद को लेकर एक परिवार पर जानलेवा हमला किए जाने से सनसनी फैल गई। शौच के लिए निकली महिला और उसके नाबालिग बेटे को घात लगाए हमलावरों ने गोलियों से निशाना बना दिया। फायरिंग में मां-बेटे गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मंगलवार को दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। जोकीहाट थानाध्यक्ष राजीव कुमार झा ने बताया कि प्रारंभिक जांच में घटना के पीछे पारिवारिक जमीन विवाद की बात सामने आ रही है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जोकीहाट थाना क्षेत्र के नौआ ननकार निवासी शमशाद और उसके भाई दिलशाद के रूप में हुई है।

मामले में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने जांच तेज कर दी है।जानकारी के अनुसार, खुशनब खातून सोमवार देर शाम अपने नाबालिग बेटे के साथ शौच के लिए गई थी। इसी दौरान पहले से घात लगाकर बैठे हमलावरों ने दोनों पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। गोली बच्चे के शरीर के दाहिने हिस्से में लगी और पेट को पार करते हुए बाईं ओर निकल गई। इसके बाद हमलावरों ने खुशनब खातून को भी गोली मार दी। अचानक हुई फायरिंग से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों और परिजनों ने आनन-फानन में दोनों घायलों को जोकीहाट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने दोनों को अररिया सदर अस्पताल रेफर कर दिया। यहां उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए दोनों को पूर्णिया राजकीय चिकित्सा अस्पताल भेजा गया।

चिकित्सकों के अनुसार फिलहाल दोनों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।पुलिस ने कांड संख्या 426/26 के तहत बीएनएस की धारा 109(1)/3(5) तथा 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। थानाध्यक्ष के अनुसार गिरफ्तार दोनों भाइयों से पूछताछ के बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस अब गोलीबारी में इस्तेमाल हथियार और घटना से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की जांच कर रही है।

Releated Posts

पुलिस को देखते ही भागा युवक: पीछा कर दबोचा, देसी पिस्टल और दो गोलियों के साथ गिरफ्तार

सीतामढ़ी, 20 अक्टूबर (मोहम्मद कलीम) रीगा थाना क्षेत्र अंतर्गत पकड़ी-महेशिया पथ पर रविवार की रात पुलिस ने बड़ी…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 20, 2026

ई-रिक्शा चालक की संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप: चेहरे-कान पर चोट के निशान, हत्या या नशे का ओवरडोज, जांच में जुटी पुलिस

नालंदा, 20 अक्टूबर (अविनाश पांडेय) बिहार थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह श्रम कल्याण केंद्र मैदान के पीछे ई-रिक्शा…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 20, 2026

दरभंगा में रिश्तों को शर्मसार करने वाली वारदात: 2 साल की मासूम से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

दरभंगा, 19 अक्टूबर (अजय राय) जिले के केवटी थाना क्षेत्र में रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना सामने…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 19, 2026

बस में छिपाकर ले जा रहे थे 26 किलो गांजा: सिमरी में पुलिस की दबिश से मचा हड़कंप, महिला समेत दो गिरफ्तार

दरभंगा, 19 अक्टूबर (अजय राय) नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में सिमरी थाना…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 19, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top