• Home
  • Crime
  • ई-रिक्शा चालक की संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप: चेहरे-कान पर चोट के निशान, हत्या या नशे का ओवरडोज, जांच में जुटी पुलिस
Image

ई-रिक्शा चालक की संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप: चेहरे-कान पर चोट के निशान, हत्या या नशे का ओवरडोज, जांच में जुटी पुलिस

नालंदा, 20 अक्टूबर (अविनाश पांडेय) बिहार थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह श्रम कल्याण केंद्र मैदान के पीछे ई-रिक्शा चालक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान सोहसराय थाना क्षेत्र के मंसूर नगर (छोटी पहाड़ी) निवासी मनोज राम के 25 वर्षीय पुत्र राहुल कुमार के रूप में हुई है। शव के चेहरे और कान के पास गंभीर चोट के निशान मिलने से परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। वहीं पुलिस प्रथमदृष्टया नशे के अत्यधिक ओवरडोज से मौत होने की आशंका जता रही है। मृतक के भाई अमित कुमार ने बताया कि राहुल ने करीब दो महीने पहले ही ई-रिक्शा खरीदा था। वह ई-रिक्शा चलाकर परिवार का भरण-पोषण करता था।

रविवार की देर रात करीब 12 से एक बजे तक राहुल घर पर था और खाना खाने के बाद दोस्तों के साथ बाहर निकला था। इसके बाद वह वापस घर नहीं लौटा।सोमवार सुबह बासो चाय दुकान के पीछे बाउंड्री के पास राहुल का शव मिलने की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया। घटनास्थल पर पहुंचे परिजनों ने शव के चेहरे और कान के पास चोट के निशान देखे। इसके बाद उन्होंने आशंका जताई कि राहुल की पिटाई कर हत्या की गई और बाद में शव को वहां लाकर फेंक दिया गया। हालांकि, हत्या की आशंका की अभी पुलिस ने पुष्टि नहीं की है। घटनास्थल के पास ही राहुल का ई-रिक्शा भी लावारिस हालत में मिला। बिहार थानाध्यक्ष रंजीत कुमार रजक ने बताया कि प्रारंभिक जांच में युवक की मौत नशे के अत्यधिक ओवरडोज के कारण होने की आशंका सामने आ रही है।

हालांकि, मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस ने लावारिस मिले ई-रिक्शा को जब्त कर लिया है। घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि घर से निकलने के बाद राहुल किन लोगों के साथ था और मैदान के पीछे तक कैसे पहुंचा। परिजनों के बयान के आधार पर पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच करते हुए आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है।

Releated Posts

पुलिस को देखते ही भागा युवक: पीछा कर दबोचा, देसी पिस्टल और दो गोलियों के साथ गिरफ्तार

सीतामढ़ी, 20 अक्टूबर (मोहम्मद कलीम) रीगा थाना क्षेत्र अंतर्गत पकड़ी-महेशिया पथ पर रविवार की रात पुलिस ने बड़ी…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 20, 2026

दरभंगा में रिश्तों को शर्मसार करने वाली वारदात: 2 साल की मासूम से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

दरभंगा, 19 अक्टूबर (अजय राय) जिले के केवटी थाना क्षेत्र में रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना सामने…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 19, 2026

बस में छिपाकर ले जा रहे थे 26 किलो गांजा: सिमरी में पुलिस की दबिश से मचा हड़कंप, महिला समेत दो गिरफ्तार

दरभंगा, 19 अक्टूबर (अजय राय) नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में सिमरी थाना…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 19, 2026

AI से बनाया अपहरण का खौफनाक वीडियो, 12 साल के बच्चे के नाम पर परिवार से ऐंठे 22 हजार

समस्तीपुर, 19 अक्टूबर (हर्षिता “अश्क”) तकनीक के बढ़ते इस्तेमाल के बीच साइबर अपराधियों ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 19, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top