• Home
  • Crime
  • दरभंगा में रिश्तों को शर्मसार करने वाली वारदात: 2 साल की मासूम से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
Image

दरभंगा में रिश्तों को शर्मसार करने वाली वारदात: 2 साल की मासूम से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

दरभंगा, 19 अक्टूबर (अजय राय) जिले के केवटी थाना क्षेत्र में रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। 48 वर्षीय एक व्यक्ति पर रिश्ते में नातिन लगने वाली दो साल की मासूम बच्ची से दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। आरोपी दुर्गापूजा का मेला दिखाने और कुरकुरे खिलाने का झांसा देकर बच्ची को अपने साथ ले गया था। कुछ देर बाद जब वह वापस लौटी तो बच्ची के निजी अंग से खून निकल रहा था। हालत देखकर परिजनों और ग्रामीणों को अनहोनी की आशंका हुई और मामला खुल गया। घटना शनिवार शाम की बताई जा रही है। धोबीगामा निवासी विष्णु देव सदाय (48) करीब 12 किलोमीटर दूर स्थित अपने ससुराल पहुंचा था।

वहां उसने अपने साले के बेटे की दो वर्षीय बेटी को गोद में लिया और मेला दिखाने तथा कुरकुरे खिलाने की बात कहकर साथ ले गया। आरोप है कि घर से करीब 200 मीटर दूर आम के बगीचे में ले जाकर उसने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया।काफी देर तक बच्ची के नहीं लौटने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की। इसी दौरान आरोपी बच्ची को लेकर वापस आता दिखा। मासूम के निजी अंग से खून निकलता देखकर ग्रामीणों ने आरोपी को घेर लिया और पुलिस को सूचना दी। बच्ची की हालत बिगड़ने पर आरोपी उसे मुहम्मदपुर बाजार स्थित एक झोलाछाप डॉक्टर के पास भी ले गया, लेकिन सुधार नहीं हुआ। सूचना पर केवटी थानाध्यक्ष राहुल कुमार पुलिस बल के साथ पहुंचे और शनिवार देर रात करीब 12 बजे आरोपी को हिरासत में ले लिया। उसका केवटी सीएचसी में मेडिकल कराया गया। बच्ची को इलाज के लिए डीएमसीएच में भर्ती कराया गया है।

ग्रामीण एसपी साक्षी कुमारी ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाने के निर्देश दिए। उन्होंने डीएमसीएच पहुंचकर बच्ची का हाल भी जाना। चिकित्सकों के अनुसार उसकी स्थिति खतरे से बाहर है। एसपी ने कहा कि प्राथमिकी की प्रक्रिया जारी है और आरोपी को न्यायालय में पेश किया जाएगा। पुलिस स्पीडी ट्रायल के जरिए सजा दिलाने का प्रयास करेगी तथा पीड़िता को नियमानुसार मुआवजा दिलाया जाएगा। वहीं, पूर्णिया सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने बेटियों के खिलाफ अपराध पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

Releated Posts

बस में छिपाकर ले जा रहे थे 26 किलो गांजा: सिमरी में पुलिस की दबिश से मचा हड़कंप, महिला समेत दो गिरफ्तार

दरभंगा, 19 अक्टूबर (अजय राय) नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में सिमरी थाना…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 19, 2026

AI से बनाया अपहरण का खौफनाक वीडियो, 12 साल के बच्चे के नाम पर परिवार से ऐंठे 22 हजार

समस्तीपुर, 19 अक्टूबर (हर्षिता “अश्क”) तकनीक के बढ़ते इस्तेमाल के बीच साइबर अपराधियों ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 19, 2026

तीन बाइक पर आए छह लुटेरों ने पूर्व क्रिकेटर को मारी गोली, 15 हजार व मोबाइल लूटकर फरार

मुंगेर, 19 अक्टूबर (प्रभात यादव) संग्रामपुर थाना क्षेत्र के चंदपुरा गांव स्थित शिव मंदिर के पास रविवार देर…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 19, 2026

कारगिल चौक पर आधी रात गोलियों की गूंज से मचा हड़कंप: दहशत फैलाने निकले दो युवक दबोचे गए, कट्टा-कारतूस और बाइक बरामद

नालंदा, 17 अक्टूबर (अविनाश पांडेय) जिले के दीपनगर थाना क्षेत्र में शनिवार की देर रात फायरिंग की घटना…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 17, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top