• Home
  • मौसम
  • बिहार में मौसम का यू-टर्न, तेज आंधी-बारिश और ठनके का अलर्ट
Image

बिहार में मौसम का यू-टर्न, तेज आंधी-बारिश और ठनके का अलर्ट

पटना, 13 मई (पटना डेस्क) बिहार में भीषण गर्मी से जूझ रहे लोगों को फिलहाल राहत मिलती दिख रही है। मंगलवार को अचानक बदले मौसम ने राजधानी पटना समेत कई जिलों में तेज बारिश कर तापमान में गिरावट ला दी। पटना, गया, अरवल, जहानाबाद और आसपास के इलाकों में झमाझम बारिश के साथ तेज हवाएं चलीं। हालांकि मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि राहत के साथ खतरा भी बढ़ेगा, क्योंकि अगले कई दिनों तक राज्य में आंधी, बारिश और ठनका गिरने की आशंका बनी रहेगी। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बुधवार के लिए बिहार के कई जिलों में ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग के अनुसार 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं और कई इलाकों में वज्रपात की घटनाएं भी हो सकती हैं। ऑरेंज अलर्ट वाले जिलों में पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, गोपालगंज, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सहरसा, मधेपुरा, कटिहार, पूर्णिया, सिवान, सारण, वैशाली और समस्तीपुर शामिल हैं। वहीं पटना, बक्सर, भोजपुर, बेगूसराय, नालंदा, भागलपुर, खगड़िया, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, गया, नवादा, जमुई और बांका समेत कई जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग के मुताबिक 14 मई को भी 12 जिलों में खराब मौसम की संभावना बनी रहेगी। वहीं 15 और 16 मई को भी कई जिलों में बारिश और तेज हवाओं का असर देखने को मिलेगा। विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान खुले मैदान, पेड़ और बिजली के खंभों से दूर रहने की सलाह दी है। विशेषज्ञों के अनुसार बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र और सक्रिय चक्रवाती परिसंचरण के कारण मौसम में यह बड़ा बदलाव आया है। इसके अलावा 15 मई से एक नया पश्चिमी विक्षोभ भी सक्रिय होने वाला है, जिससे उत्तर और पूर्वी बिहार में मौसम और ज्यादा बिगड़ सकता है। पूर्वानुमान के अनुसार राज्य में आंधी-पानी का दौर 16 मई तक जारी रहेगा, जबकि 17 मई से मौसम सामान्य होने की संभावना जताई गई है।

Releated Posts

तपिश से तड़पा बिहार: अब चार दिन बरसेंगे बादल, मौसम विभाग ने जारी किया बारिश और वज्रपात का अलर्ट

समस्तीपुर, 19 अगस्त (हर्षिता “अश्क”) चिलचिलाती धूप और उमस भरी गर्मी से बेहाल उत्तर बिहार के लोगों के…

बिहार में बारिश का डबल अटैक: 6 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, पटना समेत 10 जिलों के लिए चेतावनी, वज्रपात-तेज हवा का खतरा

पटना, 18 अगस्त (अविनाश कुमार) सावन की तीसरी सोमवारी पर हुई झमाझम बारिश के बाद बिहार में मानसून…

बिहार में मौसम का डबल अलर्ट: 19 जिलों में वज्रपात की चेतावनी, 9 जिलों में भारी बारिश के आसार

पटना, 08 अगस्त (अविनाश कुमार) बिहार में मानसून एक बार फिर पूरी तरह सक्रिय हो गया है। मौसम…

बिहार में मानसून का जोरदार कमबैक: 17 जिलों में बारिश, वज्रपात और तेज हवाओं का अलर्ट

पटना, 05 अगस्त (अविनाश कुमार) बिहार में मानसून ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। लगातार बढ़…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top