बक्सर, 23 अक्टूबर (विक्रांत) डुमरांव के सामाजिक और सार्वजनिक जीवन में अपनी अलग पहचान रखने वाले स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के अवकाश प्राप्त कर्मचारी मरहूम जनाब मोहम्मद यासीन राइन के आकस्मिक निधन से पूरे शहर में शोक की लहर दौड़ गई। उनके निधन की खबर मिलते ही विभिन्न वर्गों के लोगों में गम और मातम का माहौल कायम हो गया। लोगों ने उन्हें नेकदिल, मिलनसार और सच्चा इंसान बताते हुए उनके निधन को समाज के लिए अपूरणीय क्षति करार दिया।

मरहूम के निधन पर गहरी संवेदना जताने वालों में समाजसेवी अब्दुल अलीम हाशमी, दशरथ प्रसाद विद्यार्थी, अधिवक्ता शंभू शरण नवीन, मोहम्मद शमीम हाशमी, प्रदीप शरण, डॉ. शैलेश श्रीवास्तव, डॉ. नासिर अहमद, प्रोफेसर अजीत सिंह और इस्लाम अंसारी सहित कई गणमान्य लोग शामिल हैं। सभी ने शोकाकुल परिवार से मिलकर संवेदना व्यक्त करते हुए इस कठिन समय में धैर्य और सब्र की कामना की।

शोक व्यक्त करने वालों ने मरहूम को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए अल्लाह तबारक व तआला से उन्हें जन्नतुल फिरदौस में आला मुकाम अता फरमाने की दुआ की। बताया गया कि जनाब यासीन राइन के जनाजे की नमाज जोहर की नमाज के बाद ईदगाह कब्रिस्तान में अदा की जाएगी। लोगों ने बड़ी संख्या में पहुंचकर उन्हें अंतिम विदाई देने की अपील की।
















