• Home
  • मुख्य समाचार
  • SIR के खिलाफ समस्तीपुर में किसानों का हल्लाबोल, ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका
Image

SIR के खिलाफ समस्तीपुर में किसानों का हल्लाबोल, ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका

समस्तीपुर, 23 अक्टूबर (हर्षिता “अश्क”) संयुक्त किसान मोर्चा के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर शुक्रवार को समस्तीपुर शहर में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। अखिल भारतीय किसान महासभा (अभाकिम) के बैनर तले बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने मालगोदाम चौक से जुलूस निकाला। हाथों में झंडे और नारों के साथ निकला जुलूस शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए स्टेशन चौक पहुंचा, जहां सभा का आयोजन किया गया।सभा की अध्यक्षता अभाकिम के जिला सचिव ललन कुमार ने की। मौके पर भाकपा माले के जिला सचिव प्रो. उमेश कुमार, माले जिला कमिटी सदस्य बंदना सिंह, सुरेंद्र प्रसाद सिंह, अनील चौधरी, सोनेलाल पासवान, उमेश राय सहित अन्य नेताओं ने संबोधित किया।

वक्ताओं ने SIR की प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए इसे लोकतांत्रिक अधिकारों और मताधिकार के लिए गंभीर खतरा बताया।प्रदर्शनकारियों ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को बर्खास्त करने, SIR की प्रक्रिया तत्काल रद्द करने तथा SIR के बाद बिहार और पश्चिम बंगाल में हुए चुनावों को रद्द करने की मांग उठाई। नेताओं ने कहा कि मतदाता सूची में किसी भी योग्य नागरिक का नाम नहीं हटना चाहिए और चुनाव प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी होनी चाहिए। प्रदर्शन के दौरान “हमारा वोट, हमारे अधिकार, हमारा लोकतंत्र” जैसे नारों से शहर गूंज उठा।

वक्ताओं ने मताधिकार की रक्षा के लिए आंदोलन को और तेज करने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में प्रदर्शनकारियों ने ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका और उनकी बर्खास्तगी की मांग को दोहराया। पुतला दहन के दौरान कार्यकर्ताओं ने चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता और योग्य मतदाताओं के अधिकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग उठाई।

Releated Posts

रिलायंस से फ्लिपकार्ट तक खाद्य सुरक्षा की खुली पोल: कहीं खुले में सामान तो कहीं बैच नंबर में गड़बड़ी, लाखों का माल कार्रवाई की जद में

पटना, 23 अक्टूबर (अविनाश कुमार) खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता, स्वच्छता और सुरक्षित भंडारण को लेकर खाद्य संरक्षा विभाग…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 23, 2026

गांव में ही सजेगा बाजार: 350 दुकानों से चमकेगा ग्रामीण कारोबार, जीविका दीदियों को मिलेगा स्थायी ठिकाना

पटना, 23 अक्टूबर (पटना डेस्क) लखीसराय जिले में ग्रामीण महिलाओं को अब अपने उत्पादों की बिक्री के लिए…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 23, 2026

सड़क हादसे में घायल को अब इलाज की चिंता नहीं: बक्सर में 13 अस्पतालों में डेढ़ लाख तक कैशलेस उपचार, मददगार को 25 हजार का इनाम

बक्सर, 22 अक्टूबर (विक्रांत) सड़क दुर्घटना में घायल लोगों के लिए बड़ी राहत की खबर है। आर्थिक तंगी…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 22, 2026

बिहार की AI उड़ान, पांच साल में 5 लाख विद्यार्थियों को मिलेगा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का प्रशिक्षण

पटना, 22 अक्टूबर (अविनाश कुमार) बिहार को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और अत्याधुनिक तकनीक के क्षेत्र में अग्रणी राज्य…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 22, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top