• Home
  • मौसम
  • मौसम ने फिर बदली करवट: यूपी-बिहार समेत कई राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, पहाड़ों पर बर्फबारी से बढ़ेगी ठंड
Image

मौसम ने फिर बदली करवट: यूपी-बिहार समेत कई राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, पहाड़ों पर बर्फबारी से बढ़ेगी ठंड

नई दिल्ली, 18 अक्टूबर (अशोक “अश्क”) देश के कई हिस्सों में सुबह-शाम हल्की ठंड के बीच मौसम ने एक बार फिर करवट लेने के संकेत दिए हैं। मौसम विभाग ने 18 अक्टूबर को कई राज्यों में तेज बारिश, आंधी और वज्रपात का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान कुछ इलाकों में हवा की रफ्तार 80 से 85 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। पहाड़ी क्षेत्रों में लैंडस्लाइड का खतरा बढ़ने के साथ ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की भी संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार, राजधानी दिल्ली में आज आसमान साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 32 और न्यूनतम 19 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। दिल्ली में 23 अक्टूबर तक मौसम सामान्यत: साफ बने रहने का अनुमान है।

उत्तर प्रदेश के बिजनौर, अलीगढ़, मुजफ्फरनगर, मेरठ और बुलंदशहर समेत कई जिलों में भारी बारिश और तेज आंधी की चेतावनी है। बिहार के भी कुछ जिलों में बारिश के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है। झारखंड के पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां और सिमडेगा में हल्की बारिश तथा गरज-चमक हो सकती है। राजस्थान के पूर्वी हिस्सों में मेघगर्जन के साथ हल्की बारिश और तेज हवाएं चल सकती हैं। मध्य प्रदेश के 14 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। पंजाब के कई हिस्सों में भी भारी बारिश और आंधी की संभावना है। महाराष्ट्र के कोंकण-गोवा, मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में तेज हवाएं चल सकती हैं।

दक्षिण भारत में आंध्र प्रदेश, केरल-माहे, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक तथा तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। उत्तर आंतरिक कर्नाटक और तेलंगाना में भी बारिश के आसार हैं। उत्तराखंड के उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ में हल्की बारिश-बर्फबारी संभव है। 3800 मीटर से अधिक ऊंचाई वाली चोटियों पर भी बर्फबारी के आसार हैं। हिमाचल के कई जिलों में भारी बारिश और आंधी के साथ ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की चेतावनी है।

Releated Posts

बिहार में मौसम का बदला मिजाज: 18 जिलों में येलो अलर्ट, 50 की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, वज्रपात का भी खतरा

पटना, 09 अक्टूबर (अविनाश कुमार) बिहार में शुक्रवार को मौसम का मिजाज अचानक बिगड़ने वाला है। राज्य के…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 9, 2026

बिहार में मानसून की विदाई के बाद बदला मौसम का मिजाज: दिन में धूप तो सुबह-रात गुलाबी ठंड, 9 अक्टूबर तक बारिश-आंधी का अलर्ट

पटना, 06 अक्टूबर (अविनाश कुमार) बिहार से मानसून की विदाई के साथ ही मौसम का मिजाज तेजी से…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 6, 2026

बिहार में मानसून की विदाई के बाद बदला मौसम का मिजाज: दिन में तपिश, सुबह-रात गुलाबी ठंड, कई जिलों में बारिश का अलर्ट

पटना, 05 अक्टूबर (अविनाश कुमार) बिहार से मानसून की विदाई के साथ ही मौसम ने करवट लेना शुरू…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 5, 2026

बिहार में बारिश का कहर: 36 घंटे से बरस रहे बादल, समस्तीपुर में 3 छात्राओं की मौत, कोसी के बढ़ते जलस्तर से अलर्ट

पटना, 25 सितम्बर (अविनाश कुमार) बिहार में पिछले 36 घंटे से रुक-रुककर हो रही बारिश ने मौसम का…

ByByअशोक अश्क सितम्बर 25, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top