• Home
  • मौसम
  • बिहार में मौसम का यू-टर्न, तेज आंधी-बारिश और ठनके का अलर्ट
Image

बिहार में मौसम का यू-टर्न, तेज आंधी-बारिश और ठनके का अलर्ट

पटना, 13 मई (पटना डेस्क) बिहार में भीषण गर्मी से जूझ रहे लोगों को फिलहाल राहत मिलती दिख रही है। मंगलवार को अचानक बदले मौसम ने राजधानी पटना समेत कई जिलों में तेज बारिश कर तापमान में गिरावट ला दी। पटना, गया, अरवल, जहानाबाद और आसपास के इलाकों में झमाझम बारिश के साथ तेज हवाएं चलीं। हालांकि मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि राहत के साथ खतरा भी बढ़ेगा, क्योंकि अगले कई दिनों तक राज्य में आंधी, बारिश और ठनका गिरने की आशंका बनी रहेगी। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बुधवार के लिए बिहार के कई जिलों में ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग के अनुसार 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं और कई इलाकों में वज्रपात की घटनाएं भी हो सकती हैं। ऑरेंज अलर्ट वाले जिलों में पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, गोपालगंज, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सहरसा, मधेपुरा, कटिहार, पूर्णिया, सिवान, सारण, वैशाली और समस्तीपुर शामिल हैं। वहीं पटना, बक्सर, भोजपुर, बेगूसराय, नालंदा, भागलपुर, खगड़िया, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, गया, नवादा, जमुई और बांका समेत कई जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग के मुताबिक 14 मई को भी 12 जिलों में खराब मौसम की संभावना बनी रहेगी। वहीं 15 और 16 मई को भी कई जिलों में बारिश और तेज हवाओं का असर देखने को मिलेगा। विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान खुले मैदान, पेड़ और बिजली के खंभों से दूर रहने की सलाह दी है। विशेषज्ञों के अनुसार बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र और सक्रिय चक्रवाती परिसंचरण के कारण मौसम में यह बड़ा बदलाव आया है। इसके अलावा 15 मई से एक नया पश्चिमी विक्षोभ भी सक्रिय होने वाला है, जिससे उत्तर और पूर्वी बिहार में मौसम और ज्यादा बिगड़ सकता है। पूर्वानुमान के अनुसार राज्य में आंधी-पानी का दौर 16 मई तक जारी रहेगा, जबकि 17 मई से मौसम सामान्य होने की संभावना जताई गई है।

Releated Posts

बिहार में मौसम का बदला मिजाज: कई जिलों में बारिश-गरज के साथ तेज हवाओं का अलर्ट, घर से निकलने से पहले रहें सावधान

पटना, 20 अक्टूबर (अविनाश कुमार) बिहार में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने के संकेत मिल रहे…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 20, 2026

मौसम ने फिर बदली करवट: यूपी-बिहार समेत कई राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, पहाड़ों पर बर्फबारी से बढ़ेगी ठंड

नई दिल्ली, 18 अक्टूबर (अशोक “अश्क”) देश के कई हिस्सों में सुबह-शाम हल्की ठंड के बीच मौसम ने…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 18, 2026

बिहार में मौसम का बदला मिजाज: 18 जिलों में येलो अलर्ट, 50 की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, वज्रपात का भी खतरा

पटना, 09 अक्टूबर (अविनाश कुमार) बिहार में शुक्रवार को मौसम का मिजाज अचानक बिगड़ने वाला है। राज्य के…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 9, 2026

बिहार में मानसून की विदाई के बाद बदला मौसम का मिजाज: दिन में धूप तो सुबह-रात गुलाबी ठंड, 9 अक्टूबर तक बारिश-आंधी का अलर्ट

पटना, 06 अक्टूबर (अविनाश कुमार) बिहार से मानसून की विदाई के साथ ही मौसम का मिजाज तेजी से…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 6, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top