• Home
  • विशेष रिपोर्ट
  • छाती पर नौ दिन कलश रखकर की मां दुर्गा की आराधना, पूजा खत्म होते ही गई जान
Image

छाती पर नौ दिन कलश रखकर की मां दुर्गा की आराधना, पूजा खत्म होते ही गई जान

पटना, 23 अक्टूबर (पटना डेस्क) सुपौल जिले के त्रिवेणीगंज में नवरात्र के दौरान नौ दिनों तक छाती पर कलश रखकर मां दुर्गा की कठिन साधना करने वाली 35 वर्षीय महिला सचिता देवी की अचानक मौत हो गई। धार्मिक अनुष्ठान संपन्न होने के महज कुछ घंटे बाद तबीयत बिगड़ने और बुधवार सुबह सीने में तेज दर्द के बाद अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है, वहीं इलाके में भी शोक की लहर है।बताया जाता है कि सचिता देवी, पति वीरेंद्र यादव, शारदीय नवरात्र के प्रथम दिन से ही त्रिवेणीगंज बाजार स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में छाती पर कलश रखकर मां दुर्गा की आराधना में लीन थी।

लगातार नौ दिनों तक उन्होंने कठिन धार्मिक अनुष्ठान किया। नवरात्र संपन्न होने के बाद मंगलवार, 20 अक्टूबर को वह अपने घर लौटी थीं। घर पहुंचने के बाद रात में अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। कुछ देर बाद हालत में थोड़ी राहत मिलने से परिजनों ने राहत की सांस ली, लेकिन बुधवार सुबह फिर उनके सीने में तेज दर्द होने लगा। इसके बाद परिजन आनन-फानन में उन्हें त्रिवेणीगंज अनुमंडलीय अस्पताल लेकर पहुंचे। अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही घर में चीख-पुकार मच गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक उमेश कुमार मंडल ने बताया कि प्रथम दृष्टया अत्यधिक डिहाइड्रेशन यानी शरीर में पानी की कमी तथा हृदय संबंधी समस्या मौत का संभावित कारण हो सकती है। हालांकि, मौत के वास्तविक कारण की आधिकारिक पुष्टि विस्तृत चिकित्सकीय जांच के बाद ही हो सकेगी।नौ दिनों की कठिन साधना के बाद अचानक हुई महिला की मौत ने इलाके के लोगों को स्तब्ध कर दिया है। मंदिर में श्रद्धा से की गई उनकी साधना और उसके बाद हुई मौत की घटना चर्चा का विषय बनी हुई है।

Releated Posts

बाबा केदार नाथ की स्मृति में समारोह, गरीब परिवारों के बीच बांटे गए कंबल

बक्सर, 22 अक्टूबर (विक्रांत) बाबा केदार नाथ की स्मृति में बक्सर जिले के चक्की अंचल क्षेत्र अंतर्गत जवहीं…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 22, 2026

बाबा केदार नाथ की याद में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, छात्राओं ने नम आंखों से दी श्रद्धांजलि

बक्सर, 21अक्टूबर (विक्रांत) प्रताप सागर स्थित बाबा केदार नाथ नर्सिंग कॉलेज में बुधवार को श्रद्धांजलि सभा का आयोजन…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 21, 2026

नवरात्र में नारीशक्ति का दिव्य सम्मान: चैतन्य देवी के रूप में सजीं ब्रह्माकुमारी बहनें: आध्यात्मिक जागरण का दिया संदेश

समस्तीपुर, 17 अक्टूबर (हर्षिता “अश्क”) नवरात्र की पावन वेला में ताजपुर रोड स्थित ब्रह्माकुमारीज़ शिव शक्ति भवन आध्यात्मिक…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 17, 2026

डुमरांव राज परिवार के युवराज चंद्र विजय सिंह अश्रुपूरित श्रद्धांजलि, भोजपुर कोठी में प्रबुद्धजनों ने नम आंखों से किया याद

बक्सर, 15 अक्टूबर (विक्रांत) पुराने शाहाबाद जिले के चर्चित डुमरांव राज परिवार के युवराज एवं क्षेत्र में बेहद…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 15, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top