• Home
  • रेलवे
  • दीघा से झाझा तक दौड़ा: रेल महाप्रबंधक ने खंगाली पटरियों की हकीकत, संरक्षा में लापरवाही पर सख्त निर्देश
Image

दीघा से झाझा तक दौड़ा: रेल महाप्रबंधक ने खंगाली पटरियों की हकीकत, संरक्षा में लापरवाही पर सख्त निर्देश

बक्सर, 23 अक्टूबर (विक्रांत) पूर्व मध्य रेल के महाप्रबंधक डिम्पी गर्ग ने शुक्रवार को दीघा ब्रिज हॉल्ट से झाझा तक विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण कर रेल ट्रैक, परिचालन, संरक्षा व्यवस्था और यात्री सुविधाओं का जायजा लिया। करीब पूरे मार्ग का निरीक्षण करते हुए उन्होंने आधारभूत संरचनाओं और विभिन्न विकास कार्यों की प्रगति को भी परखा। निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य रेल परिचालन को और सुरक्षित, सुगम एवं प्रभावी बनाने के साथ चल रहे कार्यों की जमीनी स्थिति की समीक्षा करना रहा। महाप्रबंधक ने फतुहा, बख्तियारपुर और बाढ़ समेत कई स्टेशनों पर रुककर यात्री सुविधाओं, स्वच्छता व्यवस्था और रेल अवसंरचना से जुड़े कार्यों का अवलोकन किया।

उन्होंने अधिकारियों को संरक्षा मानकों के पालन में किसी तरह की ढिलाई नहीं बरतने का निर्देश दिया। साथ ही स्टेशनों पर स्वच्छता का उच्च स्तर बनाए रखने और विकास कार्यों को गति देकर निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा करने को कहा। निरीक्षण के बाद महाप्रबंधक झाझा मेमू शेड पहुंचे, जहां उन्होंने मेमू रेक के अनुरक्षण की व्यवस्था और शेड के विभिन्न हिस्सों का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों से मेमू रेक का नियमित और गुणवत्तापूर्ण रखरखाव सुनिश्चित करने को कहा। यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए सभी निर्धारित तकनीकी और संरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए।

महाप्रबंधक के निरीक्षण को लेकर रेल अधिकारियों में भी सक्रियता बनी रही। निरीक्षण के दौरान दानापुर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक विनोद कुमार सहित दानापुर मंडल एवं पूर्व मध्य रेल मुख्यालय के कई अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया गया कि रेल परिचालन से जुड़े किसी भी स्तर पर सुरक्षा से समझौता नहीं किया जाए और यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में लगातार काम किया जाए।

Releated Posts

स्टेशनों पर अचानक पहुंच गए रेल अफसर: यात्रियों से सीधा संवाद, शिकायतें-सुझाव सुने, अब होगा समाधान

बक्सर, 22 अक्टूबर (विक्रांत) रेलवे बोर्ड के निर्देश पर विशेष अभियान-6 के तहत गुरुवार, 22 अक्टूबर को पूर्व…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 22, 2026

त्योहार में घर पहुंचना होगा आसान: पटना-नई दिल्ली के बीच दौड़ेगी एक और वंदे भारत, बक्सर-आरा में भी ठहराव

बक्सर, 21 अक्टूबर (विक्रांत) आगामी त्योहारों के दौरान ट्रेनों में बढ़ने वाली यात्रियों की भारी भीड़ को देखते…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 21, 2026

ट्रेन में छूटा ढाई लाख से भरा बैग: RPF ने दौड़कर बचाई महिला की बड़ी रकम, ऑपरेशन अमानत में ऐसे हुई बरामदगी

बक्सर, 17 अक्टूबर (विक्रांत) ट्रेन से उतरते ही एक महिला यात्री के होश उड़ गए। जल्दबाजी में ₹2.50…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 17, 2026

त्योहारों में रेल यात्रियों को बड़ी राहत: चंडीगढ़-बरौनी समेत तीन फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, बिहार के कई स्टेशनों पर ठहराव

बक्सर, 16 अक्टूबर (विक्रांत) आगामी पर्व-त्योहारों के दौरान ट्रेनों में बढ़ने वाली यात्रियों की भीड़ को देखते हुए…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 16, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top