• Home
  • राष्ट्रीय
  • फ्लाइट में ये गलती पड़ सकती है भारी: खाने-पीने की चीजों पर सख्ती, जुर्माना तक संभव
Image

फ्लाइट में ये गलती पड़ सकती है भारी: खाने-पीने की चीजों पर सख्ती, जुर्माना तक संभव

नई दिल्ली, 19 अप्रैल (अशोक “अश्क”) हवाई यात्रा के दौरान छोटी सी लापरवाही यात्रियों पर भारी पड़ सकती है। सुरक्षा और अंतरराष्ट्रीय नियमों के चलते फ्लाइट में खाने-पीने की चीजों को लेकर सख्त दिशा-निर्देश लागू हैं। अक्सर यात्री अनजाने में ऐसी वस्तुएं अपने बैग में रख लेते हैं, जो जांच के दौरान जब्त कर ली जाती हैं और कई बार जुर्माने या कानूनी परेशानी का कारण बनती है। सबसे अहम नियम तरल पदार्थों को लेकर है। केबिन बैग में 100 मिलीलीटर से अधिक मात्रा में कोई भी लिक्विड ले जाना प्रतिबंधित है।

इसमें सूप, सिरप, जैम, शहद, चटनी, अचार और पैक्ड जूस शामिल हैं। हालांकि बच्चों का दूध और डॉक्टर द्वारा प्रमाणित दवाओं को सीमित शर्तों के साथ अनुमति दी जाती है।वहीं, विमान के बंद और एयर-कंडीशंड माहौल को देखते हुए तेज गंध वाली चीजों पर भी पाबंदी है। कच्चा प्याज, लहसुन, कुछ किस्म की मछली और खासकर डूरियन जैसे फल कई एयरलाइंस में पूरी तरह बैन हैं।

चौंकाने वाली बात यह है कि सूखा नारियल भी केबिन और चेक-इन बैगेज दोनों में प्रतिबंधित है। इसमें मौजूद अधिक तेल इसे ज्वलनशील बनाता है, जिससे आग लगने का खतरा रहता है। अंतरराष्ट्रीय यात्रा के दौरान ताजे फल, सब्जियां, बीज, मांस, पनीर और डेयरी उत्पाद ले जाना सख्ती से मना है।

अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और यूरोपीय देशों में इन नियमों का उल्लंघन करने पर भारी जुर्माना या सख्त कार्रवाई हो सकती है।यात्रियों को सलाह दी जाती है कि उड़ान से पहले संबंधित एयरलाइन और देश के नियमों की जानकारी जरूर लें, ताकि यात्रा सुरक्षित और परेशानी मुक्त रहे।

Releated Posts

वोटर बनने के नियमों में बड़ा बदलाव, चुनाव आयोग ने बदला फॉर्म-6 अब मां-बाप की जानकारी भी होगी जरूरी

नई दिल्ली, 12 जुलाई (अशोक “अश्क”) देशभर में मतदाता सूची को अधिक पारदर्शी और सटीक बनाने की दिशा…

NEET पेपर लीक पर शिक्षा मंत्री का बड़ा खुलासा: भरोसे से हुई गद्दारी, कर्तव्य से भटके जिम्मेदार लोग

नई दिल्ली, 23 जून (अशोक “अश्क”) नीट यूजी परीक्षा में पेपर लीक और अन्य अनियमितताओं को लेकर उठे…

10 जनपथ में महामंथन: सोनिया-ममता की बंद कमरे में बैठक से गरमाई सियासत, विपक्षी एकता को नई धार देने की कवायद

नई दिल्ली, 09 जून (सेंट्रल डेस्क) विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ की बैठक में एकजुटता और बेहतर तालमेल पर जोर…

51 हजार युवाओं को मिला सरकारी नौकरी का तोहफा, PM मोदी बोले- विकसित भारत की सबसे बड़ी ताकत हैं देश के युवा

पटना, 24 मई (पटना डेस्क) पीएम नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आयोजित 19वें रोजगार मेले में देशभर के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top