• Home
  • अंतरराष्ट्रीय
  • श्रीलंका दौरे पर भारत का कूटनीतिक मास्टरस्ट्रोक: OCI नियमों में बड़ा बदलाव, प्रवासियों को बड़ी राहत
Image

श्रीलंका दौरे पर भारत का कूटनीतिक मास्टरस्ट्रोक: OCI नियमों में बड़ा बदलाव, प्रवासियों को बड़ी राहत

नई दिल्ली, 19 अप्रैल (अशोक “अश्क”) श्रीलंका दौरे पर भारत ने एक बड़ा कूटनीतिक दांव चलते हुए प्रवासी भारतीयों और द्विपक्षीय रिश्तों को नई मजबूती देने की दिशा में अहम कदम उठाया है। सीपी राधाकृष्णन ने अपने दौरे के दौरान ओवरसीज सिटिजन ऑफ इंडिया (OCI) कार्ड से जुड़े नियमों में ऐतिहासिक बदलाव की घोषणा कर दी, जिससे हजारों भारतीय मूल के लोगों को सीधा फायदा मिलने जा रहा है।

विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने जानकारी देते हुए बताया कि अब श्रीलंका में बसे प्रवासी भारतीयों की पांचवीं और छठी पीढ़ी को भी OCI कार्ड की पात्रता दी जाएगी। इससे पहले यह सुविधा केवल चौथी पीढ़ी तक सीमित थी। इस फैसले को प्रवासी समुदाय के लिए ‘गेम चेंजर’ माना जा रहा है। इतना ही नहीं, OCI कार्ड के लिए दस्तावेजी प्रक्रिया को भी आसान बना दिया गया है। अब श्रीलंका सरकार द्वारा जारी प्रमाण पत्र, पुराने भारत-श्रीलंका पासपोर्ट और कोलंबो व कैंडी स्थित भारतीय मिशनों के रिकॉर्ड भी मान्य होंगे।

इससे आवेदन प्रक्रिया में पारदर्शिता और गति दोनों बढ़ने की उम्मीद है।दौरे के दौरान उपराष्ट्रपति ने अनुरा कुमारा दिसानायके का आभार भी जताया। हाल ही में श्रीलंका द्वारा 47 भारतीय मछुआरों की रिहाई को लेकर भारत ने सकारात्मक संकेत दिए हैं। अधिकारियों के अनुसार, इन मछुआरों को जल्द ही भारत वापस लाया जाएगा। मछुआरों के मुद्दे पर दोनों देशों के बीच संवाद जारी रखने पर भी सहमति बनी। श्रीलंका के राष्ट्रपति ने स्पष्ट किया कि इस संवेदनशील मुद्दे का स्थायी समाधान दोनों देशों के संयुक्त प्रयासों से ही संभव है।

विशेषज्ञों के मुताबिक, OCI नियमों में ढील और मानवीय मुद्दों पर सहयोग, दोनों ही कदम भारत-श्रीलंका रिश्तों में विश्वास और साझेदारी को नई ऊंचाई देने वाले साबित होंगे। यह दौरा भविष्य की मजबूत कूटनीतिक साझेदारी का संकेत माना जा रहा है।

Releated Posts

US-Iran डील से भारत को बड़ी राहत: सस्ता हो सकता है पेट्रोल, घट सकती है EMI, हवाई सफर भी होगा किफायती

नई दिल्ली, 17 जून (अशोक “अश्क”) अमेरिका और ईरान के बीच संभावित शांति समझौते को लेकर दुनिया भर…

भारत पर मंडराया तेल संकट का खतरा: G7 में रूस पर शिकंजा कसने की तैयारी, सस्ते तेल की सप्लाई पर संकट के बादल

नई दिल्ली, 17 जून (अशोक “अश्क”) फ्रांस में चल रहे G7 शिखर सम्मेलन से भारत के लिए एक…

कनाडा में बिश्नोई गैंग की दहशत: मिठाई की दुकान पर फायरिंग, सोशल मीडिया पर वायरल हुई जान से मारने की धमकी

नई दिल्ली, 12 जून (अशोक “अश्क”) कनाडा में एक बार फिर कुख्यात लॉरेंस बिश्नोई गैंग का नाम सुर्खियों…

नेपाल में बालेन शाह के बयान से भूचाल: नेपाल ने भी भारतीय जमीन पर किया अतिक्रमण, संसद से सड़क तक मचा सियासी घमासन

नई दिल्ली, 01 जून (सेंट्रल डेस्क) नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह के एक बयान ने देश की राजनीति…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top