• Home
  • मुख्य समाचार
  • नालंदा में ‘भ्रष्टाचार पर सर्जिकल स्ट्राइक’ का ऐलान: DM-SP की दो टूक लापरवाही बर्दाश्त नहीं, दलालों पर होगी सख्त कार्रवाई
Image

नालंदा में ‘भ्रष्टाचार पर सर्जिकल स्ट्राइक’ का ऐलान: DM-SP की दो टूक लापरवाही बर्दाश्त नहीं, दलालों पर होगी सख्त कार्रवाई

नालंदा, 19 अप्रैल (अविनाश पांडेय) 18 अप्रैल 2026 को नालंदा प्रशासन ने कानून-व्यवस्था और भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ा अभियान छेड़ने के संकेत दिए। जिलाधिकारी कुंदन कुमार और पुलिस अधीक्षक भारत सोनी की संयुक्त अध्यक्षता में आयोजित उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में साफ कर दिया गया कि अब जिले में ढिलाई नहीं चलेगी और हर स्तर पर जवाबदेही तय होगी। बैठक का मुख्य फोकस जिले में शांति व्यवस्था को मजबूत करना, अपराध पर लगाम कसना और सरकारी कामकाज में पारदर्शिता लाना रहा।

अधिकारियों ने विभिन्न विभागों के लंबित मामलों, संवेदनशील इलाकों की स्थिति और बढ़ती आपराधिक प्रवृत्तियों पर गहन मंथन किया। जिलाधिकारी ने कड़े निर्देश देते हुए कहा कि सभी पदाधिकारी नियमित निरीक्षण करें और आम लोगों की शिकायतों का त्वरित समाधान सुनिश्चित करें, अन्यथा कार्रवाई तय है। सबसे अहम फैसला यह रहा कि जिला धावा दल के जरिए आरटीपीएस केंद्रों, सदर अस्पताल, निबंधन कार्यालय, माइनिंग विभाग और पीडीएस दुकानों पर लगातार छापेमारी की जाएगी।

लक्ष्य साफ है दलालों और बिचौलियों की पहचान कर उन्हें सिस्टम से बाहर करना। साथ ही, प्रखंड और थाना स्तर पर आने वाले फरियादियों के लिए बेहतर सुविधाएं बैठने की व्यवस्था, पेयजल और शौचालय अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र और राजस्व से जुड़े लंबित मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाने का आदेश भी दिया गया। वहीं पुलिस अधीक्षक ने संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी बढ़ाने, गश्ती तेज करने और असामाजिक तत्वों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।

बैठक में भ्रष्टाचार पर गहरी चिंता जताते हुए अधिकारियों को चेतावनी दी गई कि किसी भी स्तर पर शिकायत मिलने पर तत्काल जांच कर दोषियों के खिलाफ कठोर कदम उठाए जाएंगे। इस मौके पर जिले के तमाम वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

Releated Posts

दशहरा से पहले बक्सर में सुरक्षा शो: सड़कों पर उतरी पुलिस, किला मैदान में रावण वध की तैयारियों का भी लिया जायजा

बक्सर, 17 अक्टूबर (विक्रांत) आगामी दशहरा पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने को लेकर…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 17, 2026

दशहरा से पहले बक्सर में शक्ति प्रदर्शन: सड़कों पर उतरा प्रशासन, डीएम-एसपी ने निकाला फ्लैग मार्च, किला मैदान में रावण वध की तैयारियों का लिया जायजा

बक्सर, 16 अक्टूबर (विक्रांत) आगामी दशहरा पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने को लेकर…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 16, 2026

त्योहारों से पहले समस्तीपुर में ट्रैफिक पर शिकंजा: 8,146 वाहनों की जांच, 3,526 के कटे चालान

समस्तीपुर, 15 अक्टूबर (हर्षिता “अश्क”) दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ पर्व को लेकर सड़कों पर बढ़ने वाली भीड़…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 15, 2026

दलित-महादलितों पर जुल्म के खिलाफ डुमरांव में माले का प्रतिरोध मार्च, किया पुतला दहन

बक्सर, 15 अक्टूबर (विक्रांत) बिहार के विभिन्न जिलों में दलित, महादलित, महिलाओं और मुस्लिम समुदाय के लोगों पर…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 15, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top