• Home
  • राजनीति
  • संगठन में नई हलचल: निशांत कुमार की बड़ी बैठक, कार्यकर्ताओं को दिया ‘मजबूती और मिशन’ का मंत्र
Image

संगठन में नई हलचल: निशांत कुमार की बड़ी बैठक, कार्यकर्ताओं को दिया ‘मजबूती और मिशन’ का मंत्र

पटना, 19 अप्रैल (अविनाश कुमार) बिहार की सियासत में रविवार को बड़ा संगठनात्मक संदेश सामने आया, जब निशांत कुमार ने जनता दल (यूनाइटेड) के प्रदेश कार्यालय में पूर्णिया और भागलपुर प्रमंडल के जिला व प्रखंड अध्यक्षों के साथ अहम बैठक की। इस बैठक को आगामी राजनीतिक रणनीति के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।बैठक में किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, अररिया, भागलपुर और बांका सहित कई जिलों के पदाधिकारी मौजूद रहे।

इस दौरान निशांत कुमार ने संगठन को मजबूत करने और जमीनी स्तर पर कार्यों को तेज करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि गरीबों के लिए चल रही योजनाओं की सतत निगरानी बेहद जरूरी है, ताकि उनका लाभ सही लोगों तक पहुंचे।इस मौके पर जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा, विधान परिषद में सत्तारूढ़ दल के उपनेता ललन कुमार सर्राफ, मुख्य सचेतक संजय कुमार सिंह उर्फ ‘गांधीजी’ समेत कई वरिष्ठ नेता भी उपस्थित रहे। बैठक में संगठनात्मक मजबूती और कार्यकर्ताओं की भूमिका पर विशेष चर्चा की गई।

निशांत कुमार ने कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार ने कानून-व्यवस्था के क्षेत्र में बड़ा बदलाव देखा है। उन्होंने आंकड़ों का हवाला देते हुए बताया कि 2005 में जहां राज्य में 817 पुलिस थाने थे, वहीं अब यह संख्या बढ़कर 1380 से अधिक हो चुकी है। इसी तरह पुलिस बल और संसाधनों में भी कई गुना वृद्धि हुई है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे सरकार की उपलब्धियों और विकास कार्यों को घर-घर तक पहुंचाएं।

साथ ही पार्टी को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए एकजुट होकर काम करें। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह बैठक संगठन को मजबूत करने के साथ-साथ आगामी चुनावी तैयारियों की दिशा में एक अहम कदम है।

Releated Posts

सीमांचल-कोसी में BJP का संगठनात्मक मिशन तेज, बूथ स्तर तक पकड़ मजबूत करने मैदान में उतरे अनंत नारायण मिश्र

पटना, 26 सितम्बर (पटना डेस्क) बिहार में भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने सीमांचल और कोसी क्षेत्र में संगठन…

ByByअशोक अश्क सितम्बर 26, 2026

बिहार की सियासत में बड़ा फेरबदल: विधान परिषद सभापति अवधेश नारायण सिंह ने छोड़ी कुर्सी, अब JDU की नजर

पटना, 21 सितम्बर (अविनाश कुमार) बिहार की सियासत में सोमवार को बड़ा बदलाव सामने आया। विधान परिषद के…

ByByअशोक अश्क सितम्बर 21, 2026

आरक्षण पर NDA में महाभारत: चिराग ने मांझी-सुमन को घेरा, बोले- बदलाव चाहने वालों को पहले छोड़ना होगा पद

पटना, 29 अगस्त (अविनाश कुमार) अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति आरक्षण को लेकर बिहार में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन…

ByByअशोक अश्क अगस्त 29, 2026

बिना अनुमति प्रदर्शन पड़ा भारी: पूर्व मंत्री मुकेश सहनी समेत 84 पर मुकदमा, संकल्प यात्रा रद्द कर पटना लौटे

पटना, 25 अगस्त (पटना डेस्क) कलेक्ट्रेट परिसर में बिना अनुमति प्रदर्शन और हंगामा करना विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी)…

ByByअशोक अश्क अगस्त 25, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top