• Home
  • रेलवे
  • गर्मी की छुट्टियों में रेलवे का बड़ा धमाका: स्पेशल ट्रेनों से भीड़ पर ब्रेक, यात्रियों को राहत
Image

गर्मी की छुट्टियों में रेलवे का बड़ा धमाका: स्पेशल ट्रेनों से भीड़ पर ब्रेक, यात्रियों को राहत

बेगूसराय, 19 अप्रैल (धर्म कुमार) ग्रीष्मकालीन अवकाश में बढ़ती यात्रियों की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए रेलवे ने बड़ा कदम उठाते हुए कई स्पेशल ट्रेनों के संचालन का ऐलान किया है। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए नई दिल्ली-सुपौल, आनंद विहार-जोगबनी और सहरसा-यशवंतपुर के बीच एक-एक जोड़ी विशेष ट्रेनों का परिचालन बरौनी जंक्शन होकर किया जाएगा, जिससे बिहार और आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को खास राहत मिलने की उम्मीद है।

रेलवे के अनुसार, 04072 नई दिल्ली-सुपौल स्पेशल 17 अप्रैल से 15 जुलाई 2026 तक (21 से 25 मई को छोड़कर) प्रतिदिन रात 9:35 बजे नई दिल्ली से रवाना होगी। यह ट्रेन हाजीपुर, शाहपुर पटोरी, बरौनी, बेगूसराय, खगड़िया, मानसी, सिमरी बख्तियारपुर और सहरसा होते हुए तीसरे दिन सुबह 6:35 बजे सुपौल पहुंचेगी।

वापसी में 04071 सुपौल-नई दिल्ली स्पेशल 19 अप्रैल से 17 जुलाई तक (23 से 27 मई को छोड़कर) रोजाना सुबह 7:45 बजे चलेगी और अगले दिन तीन बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। वहीं, 04008 आनंद विहार-जोगबनी स्पेशल 18 अप्रैल से 11 जुलाई तक (23 मई को छोड़कर) प्रत्येक शनिवार को सुबह 8:30 बजे आनंद विहार से चलेगी और अगले दिन 3:00 बजे जोगबनी पहुंचेगी। वापसी में 04007 जोगबनी-आनंद विहार स्पेशल रविवार शाम 6:30 बजे प्रस्थान कर तीसरे दिन आनंद विहार पहुंचेगी।

इसके अलावा, 05551 सहरसा-यशवंतपुर स्पेशल 16, 23 और 30 अप्रैल को गुरुवार रात 8:25 बजे चलेगी, जबकि वापसी में 05552 यशवंतपुर-सहरसा स्पेशल रविवार सुबह 7:00 बजे रवाना होकर मंगलवार सुबह सहरसा पहुंचेगी।इन स्पेशल ट्रेनों के संचालन से गर्मी में यात्रा आसान होगी और भीड़भाड़ से राहत मिलने की उम्मीद है।

Releated Posts

रेलवे स्टेशनों पर अब नहीं दिखेंगे पान-गुटखे के लाल दाग, दानापुर मंडल ने छेड़ा नो रेड एंड येलो स्पॉट अभियान

बक्सर, 11 अक्टूबर (विक्रांत) रेलवे परिसरों को पान-गुटखे की पीक और मूत्र के पीले दाग से मुक्त करने…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 11, 2026

नवरात्रि मेले में श्रद्धालुओं की राह आसान, मैहर स्टेशन पर 10 ट्रेनों का 5 मिनट अतिरिक्त ठहराव

बक्सर, 09 अक्टूबर (विक्रांत) नवरात्रि मेला के दौरान मैहर पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 9, 2026

रामदयालु स्टेशन की बदलेगी तस्वीर: छह रेल लाइनों संग बनेगा नया प्लेटफार्म, 21.5 एकड़ जमीन की तलाश तेज

मुजफ्फरपुर, 07 अक्टूबर (संतोष गुप्ता) मुजफ्फरपुर जंक्शन के बाद अब रामदयालु स्टेशन के विकास की तैयारी तेज हो…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 7, 2026

समस्तीपुर रेल मंडल में स्वच्छता का शंखनाद, प्रभात फेरी से गूंजा सफाई का संदेश

समस्तीपुर, 2 अक्टूबर (हर्षिता “अश्क”) स्वच्छता को जन-जन की जिम्मेदारी बनाने के उद्देश्य से पूर्व मध्य रेल के…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 2, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top