• Home
  • रेलवे
  • समस्तीपुर से लंबी दूरी की ट्रेनों का रास्ता साफ: 2.50 करोड़ से बन रहा नया वाशिंग पिट, दिसंबर में पूरा होने की उम्मीद
Image

समस्तीपुर से लंबी दूरी की ट्रेनों का रास्ता साफ: 2.50 करोड़ से बन रहा नया वाशिंग पिट, दिसंबर में पूरा होने की उम्मीद

समस्तीपुर, 25 अक्टूबर (हर्षिता “अश्क”) समस्तीपुर जंक्शन से लंबी दूरी की ट्रेनों का परिचालन शुरू कराने की दिशा में रेलवे ने पहल तेज कर दी है। स्टेशन पर करीब 2.50 करोड़ रुपये की लागत से 10 बोगियों की क्षमता वाले नए वाशिंग पिट का निर्माण कराया जा रहा है। निर्माण कार्य पूरा होने के बाद ट्रेनों के रखरखाव की सुविधा बढ़ेगी और समस्तीपुर से लंबी दूरी की ट्रेनों के परिचालन की संभावनाएं मजबूत होंगी। रेलवे सूत्रों के अनुसार, वाशिंग पिट का निर्माण दिसंबर तक पूरा होने की उम्मीद है। शनिवार को रेल विस्तार एवं विकास मंच के प्रतिनिधिमंडल ने निर्माणाधीन वाशिंग पिट का निरीक्षण किया। निर्माण कार्य की प्रगति पर संतोष जताते हुए मंच ने रविवार को प्रस्तावित आंदोलन स्थगित करने की घोषणा की।

मंच के प्रतिनिधियों ने कहा कि वाशिंग पिट की स्वीकृति और निर्माण लंबे संघर्ष का परिणाम है।मंच के अनुसार, समस्तीपुर जंक्शन पर पहले से 12 बोगियों की क्षमता वाला वाशिंग पिट मौजूद है। नए पिट के निर्माण के बाद दोनों की कुल क्षमता बढ़कर 22 बोगियों की हो जाएगी। पर्याप्त वाशिंग सुविधा के अभाव में जंक्शन से लंबी दूरी की ट्रेनों के परिचालन में दिक्कत आ रही थी। नए पिट के तैयार होने से ट्रेनों की सफाई, मरम्मत और नियमित रखरखाव की व्यवस्था बेहतर होने की उम्मीद है। मंच ने कहा कि वाशिंग पिट का निर्माण लंबी दूरी की ट्रेनों के परिचालन की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। इससे यात्रियों को भविष्य में नई ट्रेनों की सौगात मिलने की उम्मीद जगी है।

हालांकि, लंबे समय से बंद पड़े भोला टाकीज रेल ओवरब्रिज के निर्माण कार्य को दोबारा शुरू कराने की मांग को लेकर आंदोलन जारी रखने का निर्णय लिया गया है। निरीक्षण के दौरान मंच संयोजक शत्रुघ्न राय पंजी, भाकपा माले के सुरेंद्र प्रसाद सिंह, सामाजिक कार्यकर्ता शाहीद हुसैन व अशोक राय, राजद के राकेश कुमार ठाकुर, राम विनोद पासवान व मनोज कुमार राय, कांग्रेस के विश्वनाथ सिंह हजारी व सुशील कुमार राय सहित अन्य मौजूद रहे।

Releated Posts

दीघा से झाझा तक दौड़ा: रेल महाप्रबंधक ने खंगाली पटरियों की हकीकत, संरक्षा में लापरवाही पर सख्त निर्देश

बक्सर, 23 अक्टूबर (विक्रांत) पूर्व मध्य रेल के महाप्रबंधक डिम्पी गर्ग ने शुक्रवार को दीघा ब्रिज हॉल्ट से…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 23, 2026

स्टेशनों पर अचानक पहुंच गए रेल अफसर: यात्रियों से सीधा संवाद, शिकायतें-सुझाव सुने, अब होगा समाधान

बक्सर, 22 अक्टूबर (विक्रांत) रेलवे बोर्ड के निर्देश पर विशेष अभियान-6 के तहत गुरुवार, 22 अक्टूबर को पूर्व…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 22, 2026

त्योहार में घर पहुंचना होगा आसान: पटना-नई दिल्ली के बीच दौड़ेगी एक और वंदे भारत, बक्सर-आरा में भी ठहराव

बक्सर, 21 अक्टूबर (विक्रांत) आगामी त्योहारों के दौरान ट्रेनों में बढ़ने वाली यात्रियों की भारी भीड़ को देखते…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 21, 2026

ट्रेन में छूटा ढाई लाख से भरा बैग: RPF ने दौड़कर बचाई महिला की बड़ी रकम, ऑपरेशन अमानत में ऐसे हुई बरामदगी

बक्सर, 17 अक्टूबर (विक्रांत) ट्रेन से उतरते ही एक महिला यात्री के होश उड़ गए। जल्दबाजी में ₹2.50…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 17, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top