• Home
  • रेलवे
  • ट्रेन में छूटा ढाई लाख से भरा बैग: RPF ने दौड़कर बचाई महिला की बड़ी रकम, ऑपरेशन अमानत में ऐसे हुई बरामदगी
Image

ट्रेन में छूटा ढाई लाख से भरा बैग: RPF ने दौड़कर बचाई महिला की बड़ी रकम, ऑपरेशन अमानत में ऐसे हुई बरामदगी

बक्सर, 17 अक्टूबर (विक्रांत) ट्रेन से उतरते ही एक महिला यात्री के होश उड़ गए। जल्दबाजी में ₹2.50 लाख नकद से भरा बैग ट्रेन में ही छूट गया। महिला को जैसे ही इसका एहसास हुआ, उन्होंने इसकी सूचना रेलवे सुरक्षा बल (RPF) को दी। सूचना मिलते ही आरपीएफ ने बिना देर किए कार्रवाई शुरू कर दी और आखिरकार बैग को सुरक्षित बरामद कर महिला को वापस सौंप दिया। मामला 16 अक्टूबर 2026 का है। दानापुर मंडल में यात्रियों के सामान की सुरक्षा के लिए चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन अमानत’ के तहत आरपीएफ पोस्ट आरा को बड़ी सफलता मिली। बताया गया कि महिला यात्री श्रीमती किरण देवी ट्रेन संख्या 04051 से आरा स्टेशन पर उतर गई थी। उतरने के बाद उन्हें पता चला कि उनका बैग ट्रेन में ही छूट गया है। बैग में ढाई लाख रुपये नकद के अलावा अन्य सामान भी मौजूद था।

सूचना मिलते ही आरपीएफ आरा ने तत्काल कार्रवाई शुरू की। जवानों ने ट्रेन में मौजूद सामान की तलाश के लिए बिहिया में तैनात आरपीएफ कर्मचारी से समन्वय स्थापित किया। इसके बाद वीडियो कॉल के माध्यम से महिला यात्री की सहायता लेकर ट्रेन के अंदर बैग की पहचान कराई गई। पहचान सुनिश्चित होने के बाद बैग को सुरक्षित बरामद कर लिया गया।आरपीएफ ने आवश्यक सत्यापन की प्रक्रिया पूरी करने के बाद बैग में मौजूद पूरी ₹2.50 लाख की नकदी समेत अन्य सामान सुरक्षित हालत में श्रीमती किरण देवी को सौंप दिया।

अपना कीमती सामान वापस पाकर महिला यात्री ने राहत की सांस ली और आरपीएफ आरा तथा दानापुर मंडल की त्वरित कार्रवाई के लिए आभार जताया। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, यह कार्रवाई यात्रियों के सामान की सुरक्षा और उनकी सहायता के प्रति आरपीएफ की तत्परता को दर्शाती है। ऑपरेशन अमानत के जरिए यात्रियों को खोया सामान वापस दिलाने की दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

Releated Posts

त्योहारों में रेल यात्रियों को बड़ी राहत: चंडीगढ़-बरौनी समेत तीन फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, बिहार के कई स्टेशनों पर ठहराव

बक्सर, 16 अक्टूबर (विक्रांत) आगामी पर्व-त्योहारों के दौरान ट्रेनों में बढ़ने वाली यात्रियों की भीड़ को देखते हुए…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 16, 2026

त्योहारों में रेल यात्रियों को बड़ी राहत: बिहार के लिए 8 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, मुजफ्फरपुर से जयनगर तक बढ़ेगी कनेक्टिविटी

समस्तीपुर, 15 October (हर्षिता “अश्क”) आगामी पर्व-त्योहारों के दौरान यात्रियों की बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए रेलवे…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 15, 2026

रेलवे स्टेशनों पर अब नहीं दिखेंगे पान-गुटखे के लाल दाग, दानापुर मंडल ने छेड़ा नो रेड एंड येलो स्पॉट अभियान

बक्सर, 11 अक्टूबर (विक्रांत) रेलवे परिसरों को पान-गुटखे की पीक और मूत्र के पीले दाग से मुक्त करने…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 11, 2026

नवरात्रि मेले में श्रद्धालुओं की राह आसान, मैहर स्टेशन पर 10 ट्रेनों का 5 मिनट अतिरिक्त ठहराव

बक्सर, 09 अक्टूबर (विक्रांत) नवरात्रि मेला के दौरान मैहर पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 9, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top