• Home
  • मौसम
  • मौसम का डबल अटैक: 15 राज्यों में आंधी-तूफान का अलर्ट, कहीं ओले तो कहीं लू का कहर
Image

मौसम का डबल अटैक: 15 राज्यों में आंधी-तूफान का अलर्ट, कहीं ओले तो कहीं लू का कहर

नई दिल्ली, 16 मई (अशोक “अश्क”) देशभर में बढ़ती गर्मी के बीच मौसम ने अचानक करवट ले ली है। एक ओर भीषण गर्मी और लू लोगों को झुलसा रही है, वहीं दूसरी तरफ कई राज्यों में तेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि का खतरा मंडरा रहा है। भारतीय मौसम विभाग ने अगले कुछ घंटों के लिए 15 राज्यों में बड़ा अलर्ट जारी किया है। खासकर उत्तर भारत के राज्यों में अगले 20 घंटे बेहद भारी पड़ सकते हैं। मौसम विभाग के अनुसार हरियाणा, पंजाब, दिल्ली-एनसीआर, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और बिहार में 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चल सकती है। कई इलाकों में मेघ गर्जन, बिजली चमकने और हल्की बारिश के साथ ओलावृष्टि की भी आशंका जताई गई है।

वहीं पहाड़ी राज्यों में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का असर देखने को मिलेगा। उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश, बर्फबारी और ओले गिरने का अनुमान है। दूसरी तरफ दक्षिण भारत के राज्यों केरल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और कर्नाटक में तेज तूफान और भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में भी समुद्री तूफान का खतरा बना हुआ है। पंजाब में मौसम विभाग ने अमृतसर, होशियारपुर, पठानकोट, गुरदासपुर, फाजिल्का और मुक्तसर में तेज आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है। यहां 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती है। साथ ही 16 से 20 मई तक कई इलाकों में लू का येलो अलर्ट भी जारी किया गया है।

दिल्ली-एनसीआर में भी मौसम लगातार बदल रहा है। मौसम विभाग के अनुसार राजधानी में तापमान तेजी से बढ़ सकता है और पारा 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। हालांकि बीच-बीच में बादलों की आवाजाही, धूलभरी आंधी और हल्की बूंदाबांदी राहत दे सकती है। फिलहाल दिल्ली का एयर क्वालिटी इंडेक्स 150 के आसपास बना हुआ है, जो मध्यम श्रेणी में आता है।उधर महाराष्ट्र और गुजरात में गर्मी का प्रकोप और बढ़ने की संभावना जताई गई है, जबकि पूर्वोत्तर राज्यों में मौसम खराब रहने का अनुमान है। मौसम विशेषज्ञों ने लोगों से सतर्क रहने और अनावश्यक रूप से घरों से बाहर नहीं निकलने की सलाह दी है।

Releated Posts

तपिश से तड़पा बिहार: अब चार दिन बरसेंगे बादल, मौसम विभाग ने जारी किया बारिश और वज्रपात का अलर्ट

समस्तीपुर, 19 अगस्त (हर्षिता “अश्क”) चिलचिलाती धूप और उमस भरी गर्मी से बेहाल उत्तर बिहार के लोगों के…

बिहार में बारिश का डबल अटैक: 6 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, पटना समेत 10 जिलों के लिए चेतावनी, वज्रपात-तेज हवा का खतरा

पटना, 18 अगस्त (अविनाश कुमार) सावन की तीसरी सोमवारी पर हुई झमाझम बारिश के बाद बिहार में मानसून…

बिहार में मौसम का डबल अलर्ट: 19 जिलों में वज्रपात की चेतावनी, 9 जिलों में भारी बारिश के आसार

पटना, 08 अगस्त (अविनाश कुमार) बिहार में मानसून एक बार फिर पूरी तरह सक्रिय हो गया है। मौसम…

बिहार में मानसून का जोरदार कमबैक: 17 जिलों में बारिश, वज्रपात और तेज हवाओं का अलर्ट

पटना, 05 अगस्त (अविनाश कुमार) बिहार में मानसून ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। लगातार बढ़…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top