• Home
  • मुख्य समाचार
  • बिना NOC ढहाया हॉस्टल: तिरहुत एकेडमी पर नगर निगम सख्त, एचएम पर जुर्माने की तैयारी
Image

बिना NOC ढहाया हॉस्टल: तिरहुत एकेडमी पर नगर निगम सख्त, एचएम पर जुर्माने की तैयारी

समस्तीपुर, 14 अप्रैल (हर्षिता “अश्क”) जिले के काशीपुर वार्ड-32 स्थित प्लस टू तिरहुत एकेडमी में पुराने हॉस्टल भवन को बिना अनुमति तोड़े जाने का मामला तूल पकड़ लिया है। नगर निगम प्रशासन ने इस पर कड़ा रुख अपनाते हुए प्रभारी हेडमास्टर अशोक साह को नोटिस जारी करने का निर्णय लिया है। नगर निगम के कर प्रशाखा के कर दारोगा भूपेंद्र कुमार सिंह के अनुसार, सूचना मिली है कि हॉस्टल भवन को जेसीबी मशीन से ध्वस्त किया गया, लेकिन इसके लिए अनिवार्य एनओसी नहीं ली गई।

उन्होंने इसे बिहार नगरपालिका अधिनियम 2007 और बिहार भवन उपविधि 2014 का सीधा उल्लंघन बताया।नियमों के मुताबिक, किसी भी भवन में तोड़फोड़ या संरचनात्मक बदलाव से पहले नगर निगम को सूचना देना और अनुमति लेना जरूरी होता है। ऐसा न करने पर संबंधित व्यक्ति पर आर्थिक दंड लगाया जाता है, जिसे व्यक्तिगत रूप से वहन करना पड़ता है। बताया जा रहा है कि हॉस्टल तोड़ने के दौरान कई कीमती सामान भी निकाले गए, लेकिन उनकी वर्तमान स्थिति स्पष्ट नहीं है। इसको लेकर भी सवाल उठने लगे हैं और पारदर्शिता पर संदेह जताया जा रहा है।

नगर निगम ने साफ कर दिया है कि यदि नोटिस का संतोषजनक जवाब नहीं मिला, तो सख्त कार्रवाई तय है। इस घटना ने शहर में सरकारी संस्थानों द्वारा नियमों की अनदेखी को लेकर नई बहस छेड़ दी है।

Releated Posts

स्कूल में डीएम ने खुद चखा मिड-डे मील: खुली बदइंतजामी की पोल, कम उपस्थिति और गंदगी पर प्रधानाध्यापक से जवाब तलब

बक्सर, 30 अगस्त (विक्रांत) जिला पदाधिकारी श्रीमती साहिला ने प्राथमिक विद्यालय उमरपुर (बालक) एवं (बालिका) का निरीक्षण कर…

कविवर यदुनंदन रसिक की याद में गूंजा साहित्य का स्वर: 21वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा, प्रभात पुस्तकालय को फिर संवारने की पहल

समस्तीपुर, 30अगस्त (रामबालक राय) प्रभात पुस्तकालय के संस्थापक एवं कविवर यदुनंदन रसिक की 21वीं पुण्यतिथि पर जितवारपुर स्थित…

नशे के सौदागरों पर 51 हजार का जुर्माना, राजपुर में सैकड़ों ग्रामीणों ने लिया नशामुक्त पंचायत का संकल्प

पटना, 30 अगस्त (पटना डेस्क) सुपौल जिले के पिपरा थाना क्षेत्र के रामपुर पंचायत के राजपुर गांव में…

दरभंगा में आईटी क्रांति: आईटी पार्क में स्टार्टअप की बाढ़ लाने की तैयारी, युवाओं के लिए खुलेंगे रोजगार के नए दरवाजे

दरभंगा, 29 अगस्त (अजय राय) मिथिला में सूचना प्रौद्योगिकी और नवाचार को नई रफ्तार देने की कवायद तेज…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top