• Home
  • मुख्य समाचार
  • नालंदा में बाढ़-सुखाड़ से निपटने की बड़ी तैयारी: अस्पताल अलर्ट मोड में, हजारों चापाकल दुरुस्त, विकास योजनाओं पर सख्त निर्देश
Image

नालंदा में बाढ़-सुखाड़ से निपटने की बड़ी तैयारी: अस्पताल अलर्ट मोड में, हजारों चापाकल दुरुस्त, विकास योजनाओं पर सख्त निर्देश

नालंदा, 29 मई (अविनाश पांडेय) जिले में संभावित बाढ़ और सुखाड़ 2026 को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। शुक्रवार को नालंदा समाहरणालय स्थित हरदेव सभागार में उप मुख्यमंत्री सह जल संसाधन एवं संसदीय कार्य विभाग के मंत्री तथा जिले के प्रभारी मंत्री की अध्यक्षता में जिला कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति, संभावित बाढ़ एवं सुखाड़ पूर्व तैयारी तथा जिला नागरिक परिषद की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। बैठक में विकास योजनाओं की समीक्षा के साथ अधिकारियों को कई अहम निर्देश दिए गए।

जिलाधिकारी ने पीपीटी के माध्यम से जिले में चल रही विकासात्मक एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की। प्रभारी मंत्री ने सभी विभागों को सरकार की प्राथमिकता वाली योजनाओं को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा करने का निर्देश देते हुए कहा कि योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना चाहिए।बैठक में ग्रामीण विकास, स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क, सिंचाई, पेयजल, कृषि, विद्युत और नगर विकास विभागों की योजनाओं की समीक्षा की गई। लंबित योजनाओं को शीघ्र पूरा करने तथा कार्यों में पारदर्शिता बनाए रखने पर जोर दिया गया।

प्रभारी मंत्री ने जल संसाधन विभाग की समीक्षा के दौरान बाढ़ सुरक्षा, नहरों की सफाई, कटाव निरोधक कार्य और जल संरक्षण योजनाओं में तेजी लाने का निर्देश दिया। अधिकारियों ने बताया कि कई स्थानों पर कटाव निरोधक कार्य पूरे हो चुके हैं, जबकि अन्य जगहों पर कार्य तेजी से जारी है।स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि संभावित बाढ़ को देखते हुए अस्पतालों में आवश्यक दवाओं का पर्याप्त भंडारण कर लिया गया है। Snake Venom Anti-serum, Anti Rabies Vaccine और Sodium Dichloroisocyanurate की उपलब्धता सुनिश्चित की गई है। साथ ही अस्पतालों में डॉक्टरों की 24 घंटे ड्यूटी व्यवस्था लागू कर उनके मोबाइल नंबर टीवी स्क्रीन पर प्रदर्शित किए जा रहे हैं।लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग ने जानकारी दी कि जिले में हजारों चापाकलों की मरम्मत कराई गई है और पेयजल संकट से निपटने के लिए टैंकर व त्वरित कार्रवाई दल सक्रिय हैं। वहीं “स्कूल चलें हम” अभियान के तहत 16 हजार से अधिक बच्चों का नामांकन कराया गया है। बैठक में जनप्रतिनिधियों ने भी क्षेत्रीय समस्याएं उठाईं, जिस पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

Releated Posts

त्योहारों से पहले समस्तीपुर में ट्रैफिक पर शिकंजा: 8,146 वाहनों की जांच, 3,526 के कटे चालान

समस्तीपुर, 15 अक्टूबर (हर्षिता “अश्क”) दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ पर्व को लेकर सड़कों पर बढ़ने वाली भीड़…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 15, 2026

दलित-महादलितों पर जुल्म के खिलाफ डुमरांव में माले का प्रतिरोध मार्च, किया पुतला दहन

बक्सर, 15 अक्टूबर (विक्रांत) बिहार के विभिन्न जिलों में दलित, महादलित, महिलाओं और मुस्लिम समुदाय के लोगों पर…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 15, 2026

सौर ऊर्जा से जगमगाएगा भागलपुर-बांका, 90 मेगावाट से ज्यादा क्षमता का नया पावर हब बनाने की तैयारी

पटना, 15 अक्टूबर (पटना डेस्क) आत्मनिर्भर भारत और हरित ऊर्जा की दिशा में भागलपुर और बांका अब बड़ी…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 15, 2026

दशहरा से पहले बक्सर में परिवहन विभाग का शिकंजा: 452 वाहनों के चालान, 28.47 लाख का जुर्माना

बक्सर, 14 अक्टूबर (विक्रांत) आगामी दशहरा एवं अन्य त्योहारों के दौरान जिले में शांतिपूर्ण माहौल, सुगम यातायात और…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 14, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top