• Home
  • Uncategorized
  • दहपर में गूंजेगी भागवत कथा की अमृतधारा: 1 जून से शुरू होगा सात दिवसीय भव्य महोत्सव, वृंदावन के संत करेंगे प्रवचन
Image

दहपर में गूंजेगी भागवत कथा की अमृतधारा: 1 जून से शुरू होगा सात दिवसीय भव्य महोत्सव, वृंदावन के संत करेंगे प्रवचन

नालंदा, 30 मई (अविनाश पांडेय) नालंदा जिले के नूरसराय प्रखंड स्थित दहपर हाई स्कूल मैदान आगामी दिनों में आध्यात्मिक ऊर्जा और भक्ति रस से सराबोर होने जा रहा है। यहां 1 जून से 7 जून तक भव्य श्रीमद्भागवत कथा महोत्सव का आयोजन किया जाएगा, जिसकी तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। आयोजन को लेकर पूरे क्षेत्र में उत्साह और श्रद्धा का माहौल बना हुआ है। आयोजन समिति के अनुसार महोत्सव की शुरुआत 1 जून की सुबह भव्य कलश यात्रा के साथ होगी। सैकड़ों श्रद्धालु पारंपरिक वेशभूषा में कलश यात्रा में शामिल होकर धार्मिक वातावरण का निर्माण करेंगे। इसके बाद उसी दिन शाम में श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ होगा।

सात दिनों तक चलने वाली कथा का समापन 7 जून को होगा, जबकि 8 जून को विशाल महाभंडारे के आयोजन के साथ कार्यक्रम संपन्न होगा।इस धार्मिक आयोजन का मुख्य आकर्षण वृंदावन के प्रसिद्ध कथा प्रवक्ता परम पूज्य श्री श्याम शुभम जी महाराज होंगे, जो अपने श्रीमुख से श्रीमद्भागवत कथा का रसपान कराएंगे। उनके प्रवचन को सुनने के लिए नालंदा ही नहीं बल्कि आसपास के जिलों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। कार्यक्रम स्थल पर आयोजित प्रेस वार्ता में आयोजनकर्ता, समाजसेवी एवं परविंदर इंटरप्राइजेज के निदेशक अरविंद कुमार सिन्हा ने बताया कि कथा महोत्सव का उद्देश्य समाज में धार्मिक, सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक मूल्यों को मजबूत करना है।

उन्होंने कहा कि आयोजन की सफलता के लिए स्थानीय लोगों और सनातन धर्म प्रेमियों का भरपूर सहयोग मिल रहा है। श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कथा स्थल पर बैठने, पेयजल, प्रकाश, सुरक्षा एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं। आयोजन समिति ने जिले एवं आसपास के क्षेत्रों के श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कथा श्रवण करने तथा महाभंडारे में शामिल होकर धर्म लाभ प्राप्त करने की अपील की है।प्रेस वार्ता के दौरान नीतीश कुमार, चुन्नू, फंटूश, शेखर मुखिया, संजय प्रसाद, सूर्यमणि, रणवीर सिंह, रविशंकर प्रसाद, डॉ. रामप्रवेश प्रसाद, रविरंजन कुमार, पिंटू, बखोरी पासवान एवं अरविंद पासवान समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Releated Posts

PK का शिक्षा मंत्री पर तंज, बोले- तेजस्वी को 10वीं पास करने की सलाह है तो अगली कैबिनेट में CM को भी दें सुझाव

पटना, 25 अगस्त (सहयोगी संवाददाता विक्रांत) छात्रों के प्रदर्शन और शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी के बयान को लेकर…

PMFME में बजा बिहार का डंका: सबसे ज्यादा स्वीकृतियां मिलने पर मिला बेस्ट स्टेट का प्रतिष्ठित सम्मान

नई दिल्ली, 25 अगस्त (अशोक “अश्क”) प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण उद्यम उन्नयन योजना (PMFME) के तहत सर्वाधिक संख्या…

बिहार के छात्रों की पढ़ाई में आया डिजिटल क्रांतिकारी: विद्या साथी ऐप लॉन्च, आधी रात को भी मिलेगा लाइव शिक्षक का साथ

पटना, 24 अगस्त (अविनाश कुमार) बिहार के स्कूली विद्यार्थियों की पढ़ाई को आसान, प्रभावी और आधुनिक बनाने की…

फर्जी कॉलेजों पर सरकार का शिकंजा: मान्यता होगी रद्द, दर्ज होगी FIR, स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड घोटाले पर भी सख्त कार्रवाई

पटना, 20 अगस्त (अविनाश कुमार) बिहार सरकार ने फर्जीवाड़ा कर एक से अधिक महाविद्यालयों का संचालन करने वाले…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top