• Home
  • Crime
  • कमीशन कांड में बड़ा खुलासा: रिशुश्री कनेक्शन पर बिहार सरकार की गाज, दो IAS अधिकारी निलंबित
Image

कमीशन कांड में बड़ा खुलासा: रिशुश्री कनेक्शन पर बिहार सरकार की गाज, दो IAS अधिकारी निलंबित

पटना, 30 मई (अविनाश कुमार) सरकारी टेंडरों को कथित तौर पर कमीशन के दम पर मैनेज करने और भ्रष्टाचार से जुड़े वित्तीय नेटवर्क के खुलासे के बाद बिहार सरकार ने बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई करते हुए दो आईएएस अधिकारियों को निलंबित कर दिया है। निलंबित अधिकारियों में 2017 बैच के आईएएस योगेश कुमार सागर और 2014 बैच की आईएएस अभिलाषा कुमारी शर्मा शामिल हैं। इस कार्रवाई से नौकरशाही और राजनीतिक गलियारों में हड़कंप मच गया है।प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार ठेकेदार रिशुश्री का संबंध राज्य के कई वरिष्ठ अधिकारियों से था।

एजेंसी के अनुसार, वह केवल सरकारी टेंडरों को प्रभावित करने तक सीमित नहीं था, बल्कि कई अधिकारियों की भारत और विदेशों में मौजूद संपत्तियों के प्रबंधन में भी सक्रिय भूमिका निभा रहा था। ईडी का दावा है कि रिशुश्री भ्रष्टाचार से अर्जित नकदी को रियल एस्टेट क्षेत्र में निवेश कर उसे खपाने और छिपाने का माध्यम बना हुआ था। छापेमारी के दौरान जब्त किए गए उसके मोबाइल फोन, डिजिटल दस्तावेजों और अन्य खुले स्रोतों से मिले साक्ष्यों ने जांच एजेंसियों को कई अहम सुराग उपलब्ध कराए हैं। जांच में यह भी सामने आया कि पिछले पांच से छह वर्षों के दौरान रिशुश्री की विदेश यात्राओं में असामान्य रूप से तेजी आई। उसने दुबई सहित यूरोप के कई देशों की लगातार यात्राएं कीं और वहां लंबे समय तक ठहरा।

इससे एजेंसियों का संदेह और गहरा गया है कि वह वरिष्ठ अधिकारियों के कथित अवैध धन के प्रबंधन और निवेश से जुड़े नेटवर्क का अहम हिस्सा था। ईडी फिलहाल वित्तीय लेन-देन, संपत्तियों और विदेश यात्राओं की कड़ियों को खंगाल रही है। सूत्रों के अनुसार, रिशुश्री के बयान के बाद जल संसाधन, नगर विकास, भवन निर्माण विभाग तथा बीएमएसआईएल से जुड़े कई अधिकारियों की भूमिका भी जांच के दायरे में आ गई है। मामले में आने वाले दिनों में और बड़े खुलासे तथा कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है।

Releated Posts

थाने से 200 मीटर दूर करोड़ों की सरकारी जमीन पर कब्जे का आरोप, दीवार और सड़क बनाकर शुरू हुई खरीद-बिक्री

पटना, 15 अक्टूबर (पटना डेस्क) पूर्णियाँ जिले के जलालगढ़ थाना से महज 200 मीटर की दूरी पर करोड़ों…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 15, 2026

शराब तस्करों ने उत्पाद विभाग की टीम पर बरसाईं गोलियां, सिपाही अजीत कुमार की मौत से मचा हड़कंप

नालंदा, 15 अक्टूबर (अविनाश पांडेय) जिले में शराब तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करने पहुंची उत्पाद विभाग की टीम…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 15, 2026

औरंगाबाद में पुलिस का बड़ा एक्शन: रातभर चला सघन अभियान, 45 गिरफ्तार, शराब से लेकर वारंट तक पर कसा शिकंजा

पटना, 14 अक्टूबर (पटना डेस्क) औरंगाबाद जिले में अपराध और अवैध गतिविधियों पर लगाम कसने के लिए मंगलवार…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 14, 2026

नालंदा में शराब माफिया पर पुलिस का बड़ा प्रहार: तीन महिलाओं समेत सात गिरफ्तार, 500 लीटर कच्चा माल नष्ट

नालंदा, 13 अक्टूबर (अविनाश पांडेय) नालंदा जिले में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ पुलिस ने मंगलवार को…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 13, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top