• Home
  • रेलवे
  • पूर्व मध्य रेल में हिंदी को बढ़ावा देने पर महाप्रबंधक का सख्त संदेश, बोले- रोजमर्रा का कामकाज हिंदी में करें, राजभाषा निर्देशों के कड़ाई से अनुपालन पर जोर
Image

पूर्व मध्य रेल में हिंदी को बढ़ावा देने पर महाप्रबंधक का सख्त संदेश, बोले- रोजमर्रा का कामकाज हिंदी में करें, राजभाषा निर्देशों के कड़ाई से अनुपालन पर जोर

बक्सर, 02 नवम्बर (विक्रांत) पूर्व मध्य रेल मुख्यालय, हाजीपुर में क्षेत्रीय रेल राजभाषा कार्यान्वयन समिति की 88वीं बैठक महाप्रबंधक श्री डिम्पी गर्ग की अध्यक्षता में आयोजित की गई। सितंबर 2026 को समाप्त तिमाही के राजभाषा कार्यों की समीक्षा के लिए आयोजित बैठक में हिंदी के प्रयोग-प्रसार को गति देने और राजभाषा संबंधी निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।बैठक को संबोधित करते हुए महाप्रबंधक श्री गर्ग ने कहा कि पूर्व मध्य रेल में महाप्रबंधक का कार्यभार संभालने के बाद यह उनकी पहली राजभाषा समिति की बैठक है, जिससे उन्हें खुशी हो रही है।

उन्होंने कहा कि पूर्व मध्य रेल ‘क’ क्षेत्र में स्थित है, इसलिए यहां अधिकांश कार्य हिंदी में होना चाहिए। इसके बावजूद राजभाषा संबंधी निर्देशों का दृढ़ता से पालन जरूरी है।उन्होंने अधिकारियों से छोटे-छोटे आदेश और टिप्पणियां हिंदी में लिखने की अपील करते हुए कहा कि इससे सकारात्मक वातावरण बनेगा और अधीनस्थ कर्मचारी भी हिंदी में काम करने के लिए प्रेरित होंगे। सभी अधिकारी-कर्मचारी दैनिक कामकाज में सरल और सहज हिंदी का प्रयोग करें। धारा 3(3) सहित राजभाषा के सभी मानकों का कड़ाई से अनुपालन टीम भावना के साथ सुनिश्चित किया जाए।इस अवसर पर राजभाषा में उत्कृष्ट कार्य के लिए परिचालन विभाग को अंतर्विभागीय राजभाषा चल शील्ड प्रदान की गई।

प्रधान मुख्य परिचालन प्रबंधक इन्दुरानी दुबे ने महाप्रबंधक से यह सम्मान प्राप्त किया। साथ ही महाप्रबंधक ने ‘वैशाली’ पत्रिका के अंक-31 का लोकार्पण किया। मुख्य राजभाषा अधिकारी सह प्रधान मुख्य सिगनल एवं दूरसंचार इंजीनियर श्रीमती सविता गेडाम ने कहा कि संघ की राजभाषा नीति के अनुरूप सभी कामकाज शत-प्रतिशत हिंदी में करने के लिए दृढ़ इच्छाशक्ति और निरंतर प्रयास आवश्यक हैं।बैठक का संचालन उप महाप्रबंधक (राजभाषा) श्री केशव त्रिपाठी ने किया।

उन्होंने आपसी सहयोग से हिंदी के प्रचार-प्रसार को गति देने की बात कही। अंत में राजभाषा अधिकारी श्री अनिल कुमार शर्मा ने धन्यवाद ज्ञापन किया। बैठक में मंडलों और कारखानों के उच्चाधिकारी उपस्थित रहे।

Releated Posts

वाराणसी को वंदे भारत स्लीपर की सौगात: दिल्ली का सफर रातभर में होगा पूरा, बुलेट ट्रेन से शहरों की दूरी भी होगी कम

पटना, 02 नवम्बर (सहयोगी संवाददाता विक्रांत) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय रेल, सूचना एवं प्रसारण…

ByByअशोक अश्क नवम्बर 2, 2026

बेंगलुरु-मुंबई के बीच दौड़ी वंदे भारत स्लीपर: रातभर में सफर, यात्रियों को मिलेगी विश्वस्तरीय सुविधा

पटना, 02 नवम्बर (सहयोगी संवाददाता विक्रांत) देश के दो प्रमुख आर्थिक और वाणिज्यिक केंद्रों के बीच रेल संपर्क…

ByByअशोक अश्क नवम्बर 2, 2026

सरदार पटेल की जयंती पर समस्तीपुर रेल मंडल में एकता का हुंकार, अधिकारियों-कर्मचारियों ने लिया राष्ट्रसेवा का संकल्प

समस्तीपुर, 01 नवंबर (हर्षिता “अश्क”) लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर शनिवार, 31 अक्टूबर 2026 को…

ByByअशोक अश्क नवम्बर 1, 2026

रेलकर्मियों के मुद्दों पर डीआरएम सख्त: दानापुर में यूनियन के साथ हुई अहम बैठक, कर्मचारी कल्याण पर मंथन

बक्सर, 30 अक्टूबर (विक्रांत) रेलकर्मियों की समस्याओं, सुविधाओं और कल्याणकारी कार्यों को लेकर शुक्रवार को दानापुर मंडल रेल…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 30, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top