• Home
  • मुख्य समाचार
  • धनतेरस पर मानवता की मिसाल: 400 जरूरतमंदों को कराया गया भरपेट भोजन, मातृवंदन फाउंडेशन की पहल ने जीता दिल
Image

धनतेरस पर मानवता की मिसाल: 400 जरूरतमंदों को कराया गया भरपेट भोजन, मातृवंदन फाउंडेशन की पहल ने जीता दिल

समस्तीपुर, 06 नवंबर (मोहम्मद जमशेद) धनतेरस के पर्व पर जहां बाजारों में खरीदारी की रौनक और घरों में उत्सव का माहौल रहा, वहीं शहर के जितवारपुर कन्हैया चौक स्थित राधाकृष्ण मंदिर परिसर में मानवता और सेवा की अनूठी मिसाल देखने को मिली। मातृवंदन फाउंडेशन, लखनऊ की ओर से आयोजित निःशुल्क भोजन शिविर में 400 से अधिक गरीब एवं जरूरतमंद लोगों को प्रेमपूर्वक भोजन कराया गया। पर्व के मौके पर जरूरतमंदों के चेहरों पर मुस्कान लाने की इस पहल की स्थानीय लोगों ने सराहना की। शिविर में फाउंडेशन के प्रतिनिधि सह समाजसेवी राकेश कुमार ठाकुर ने कहा कि मानवता की सेवा ही संसार की सबसे बड़ी सेवा है। गरीब और असहाय लोगों को भोजन कराना केवल अन्नदान नहीं, बल्कि मां के सम्मान और समाज के उत्थान का संकल्प है।

उन्होंने कहा कि मातृवंदन फाउंडेशन का मुख्य उद्देश्य मां का सम्मान, शिक्षा का प्रसार, स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार, महिला सशक्तिकरण और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना है।उन्होंने भरोसा दिलाया कि फाउंडेशन भविष्य में भी गरीबों, असहायों और जरूरतमंदों के लिए भोजन, स्वास्थ्य तथा शिक्षा से जुड़ी सेवाएं लगातार जारी रखेगा। उन्होंने इस पुनीत कार्य को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में समाजसेवी कृष्ण बालक उर्फ भोला, अधिवक्ता मोहम्मद शाहिद हुसैन उर्फ मुखिया जी, राम विनोद पासवान, विश्वनाथ हजारी, मनोज कुमार राय, प्रमोद कुमार पप्पू, शिक्षाविद प्रमोद कुमार कंठ, जयलाल राय, संदीप सरकार, रामचन्द्र राय महंत, ललन राय, विशाल यादव बल्ली, इंजीनियर राजेश कुमार, इंजीनियर पंकज कुमार, मोहम्मद परवेज आलम, ट्रेड यूनियन नेता एस.के. निराला, हिमांशु कुमार, रामयतन राय, रोहन राजपूत, शम्भु सिंह और पवन कुमार सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। धनतेरस के अवसर पर आयोजित इस भोजन शिविर ने त्योहार की खुशियों को जरूरतमंदों तक पहुंचाने के साथ सामाजिक सहयोग और सेवा भावना का संदेश दिया।

Releated Posts

दीपावली-छठ पर स्वास्थ्य विभाग का हाई अलर्ट: SKMCH से लेकर पीएचसी तक 24 घंटे इमरजेंसी सेवा, एंबुलेंस और ब्लड बैंक रहेंगे तैयार

मुजफ्फरपुर, 08 नवंबर (संतोष गुप्ता) दीपावली और छठ के त्योहारों पर स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर अब लोगों को…

ByByअशोक अश्क नवम्बर 8, 2026

बिरौल में बस का खूनी कहर: बाइक सवार 20 वर्षीय युवक की मौके पर मौत, साथी गंभीर, गुस्साए ग्रामीणों ने बस में की तोड़फोड़

दरभंगा, 07 नवंबर (अजय राय) जिले के बिरौल में शनिवार दोपहर तेज रफ्तार बस की टक्कर से बाइक…

ByByअशोक अश्क नवम्बर 7, 2026

पुराने मोबाइल-बैटरी से फैल रहा जहर, नुक्कड़ नाटक कर स्काउट-गाइड कैडेट्स ने ई-वेस्ट के खतरों से किया आगाह

समस्तीपुर (मोहम्मद जमशेद) घरों में बेकार पड़े मोबाइल फोन, कंप्यूटर, बैटरी और चार्जर यदि सामान्य कचरे में फेंके…

ByByअशोक अश्क नवम्बर 6, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top