• Home
  • मुख्य समाचार
  • बक्सर किसान मेले में चमके अन्नदाता: फल-फूल, सब्जियों और अनाज की प्रदर्शनी में किसानों ने मारी बाजी, पांच वर्गों में प्रगतिशील कृषकों को मिला सम्मान
Image

बक्सर किसान मेले में चमके अन्नदाता: फल-फूल, सब्जियों और अनाज की प्रदर्शनी में किसानों ने मारी बाजी, पांच वर्गों में प्रगतिशील कृषकों को मिला सम्मान

बक्सर, 05 नवंबर (विक्रांत) खेती-बाड़ी में पसीना बहाने वाले अन्नदाताओं की मेहनत को मंच देकर प्रोत्साहित करने की पहल के तहत आत्मा, बक्सर द्वारा आयोजित किसान मेले में फल-फूल-सब्जी प्रदर्शनी आकर्षण का केंद्र बनी। प्रदर्शनी में जिले के विभिन्न प्रखंडों के प्रगतिशील किसानों ने उत्कृष्ट उत्पाद प्रस्तुत किए। मूल्यांकन टीम ने प्रदर्शों का निरीक्षण कर पांच वर्गों में प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार के लिए किसानों का चयन किया। किसान मेले में किसानों को संबोधित करते हुए जिला कृषि पदाधिकारी, बक्सर ने कहा कि अन्नदाता अथक परिश्रम कर खेती-बाड़ी करते हैं।

उनके प्रयासों को सम्मानित करने से कृषकों का मनोबल बढ़ता है और बेहतर उत्पादन के लिए प्रेरणा मिलती है। इसी उद्देश्य से फल-फूल-सब्जी प्रदर्शनी आयोजित की गई। सब्जी वर्ग में कोचाढ़ी, चौसा के श्याम बिहारी सिंह को प्रथम, धरहरा, डुमरांव के अमर सिंह को द्वितीय तथा चिलबिली, इटाढ़ी के विन्ध्यप्रकाश चौबे को तृतीय पुरस्कार मिला। मशरूम वर्ग में कठार, सिमरी के दशरथ सिंह प्रथम, दुल्फा, राजपुर के चंदन सिंह द्वितीय और डुमरांव के सिद्धार्थ कुमार तृतीय स्थान पर रहे।

फल वर्ग में तिवारीपुर, बक्सर के बैकुंठ तिवारी प्रथम, रामपुर, डुमरांव के अजय गोस्वामी द्वितीय तथा कांट, ब्रह्मपुर के मोतीलाल सिंह तृतीय घोषित किए गए। अनाज वर्ग में नोखपुर, चौगाई के नारायण कानु को प्रथम, अरक, चक्की के ब्रम्हेश कुमार पाण्डेय को द्वितीय और भरखर, ब्रह्मपुर के कमला प्रसाद को तृतीय पुरस्कार प्रदान किया गया। फूल वर्ग में समहुता के ब्रजबिहारी सिंह प्रथम, जलीलपुर, चौसा के सत्येन्द्र कुमार राय द्वितीय तथा नाट, अमरपुर के जय प्रकाश राय तृतीय रहे।किसान मेले में उत्कृष्ट स्टॉलों को भी पुरस्कृत किया गया।

इस अवसर पर अनुमंडल कृषि पदाधिकारी बक्सर शालीग्राम सिंह, उप परियोजना निदेशक आत्मा रणधीर कुमार, सहायक निदेशक पौधा संरक्षण संस्कृति बी. मौर्या तथा बीज विश्लेषण और कृषि अभियंत्रण से जुड़े सहायक निदेशकों सहित अन्य अधिकारियों ने किसानों से संवाद किया। उन्होंने कृषि योजनाओं की जानकारी दी। मौके पर उप निदेशक कृषि अभियंत्रण गरिमा झारिया, अनुमंडल कृषि पदाधिकारी डुमरांव वेदप्रकाश, सभी सहायक निदेशक, प्रखंड कृषि पदाधिकारी, प्रखंड तकनीकी प्रबंधक, सहायक तकनीकी प्रबंधक, कृषि समन्वयक, किसान सलाहकार तथा कर्मी संजय कुमार श्रीवास्तव, रघुकुल तिलक, त्रिपुरारीशरण सिन्हा, विकास कुमार राय और दीपक कुमार समेत अनेक प्रगतिशील कृषक उपस्थित रहे। किसानों में उत्साह और नई प्रेरणा जगी।

Releated Posts

भास्कर महोत्सव से जगमगाएगी बक्सर की सांस्कृतिक पहचान, कलाकारों को मिलेगा प्रतिभा दिखाने का सुनहरा मंच

बक्सर, 05 नवंबर (विक्रांत) जिले की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, कला और लोक परंपराओं को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान…

ByByअशोक अश्क नवम्बर 5, 2026

सीवान मंडल कारा में सुरक्षा की खुली पोल: छापेमारी में मिले प्रतिबंधित सामान, जेल प्रशासन में मचा हड़कंप

पटना, 05 नवंबर (पटना डेस्क) सीवान मंडल कारा में गुरुवार को जिला प्रशासन की औचक छापेमारी के दौरान…

ByByअशोक अश्क नवम्बर 5, 2026

दीपावली-छठ पर बक्सर में सुरक्षा का कड़ा पहरा, अफवाह फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई

बक्सर, 05 नवंबर (विक्रांत) दीपावली एवं छठ महापर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन…

ByByअशोक अश्क नवम्बर 5, 2026

विकसित भारत का सपना साकार करेंगे युवा, बक्सर में 350 से अधिक युवाओं ने ली लोकतांत्रिक शपथ

बक्सर, 04 नवंबर (विक्रांत) लोकतंत्र की मजबूती और विकसित भारत @2047 के संकल्प को साकार करने के उद्देश्य…

ByByअशोक अश्क नवम्बर 4, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top