• Home
  • रेलवे
  • रेलकर्मियों के मुद्दों पर डीआरएम सख्त: दानापुर में यूनियन के साथ हुई अहम बैठक, कर्मचारी कल्याण पर मंथन
Image

रेलकर्मियों के मुद्दों पर डीआरएम सख्त: दानापुर में यूनियन के साथ हुई अहम बैठक, कर्मचारी कल्याण पर मंथन

बक्सर, 30 अक्टूबर (विक्रांत) रेलकर्मियों की समस्याओं, सुविधाओं और कल्याणकारी कार्यों को लेकर शुक्रवार को दानापुर मंडल रेल प्रशासन और ईस्ट सेंट्रल रेलवे इंप्लाइज यूनियन (ईसीआरईयू) के प्रतिनिधियों के बीच अहम बैठक हुई। मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) श्री विनोद कुमार की अध्यक्षता में मंडल कार्यालय के सभागार में स्थायी वार्ता तंत्र (पीएनएम) की वर्ष 2026 की तीसरी बैठक आयोजित की गई। इसमें कर्मचारी हितों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई और यूनियन की ओर से कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए गए। बैठक का मुख्य उद्देश्य रेलकर्मियों की समस्याओं को प्रशासन के समक्ष रखना, उनके समाधान के उपाय तलाशना तथा रेल परिचालन और कर्मचारी कल्याण से जुड़े विषयों पर आपसी सहमति बनाना था।

इस दौरान यूनियन प्रतिनिधियों ने कर्मचारियों की सुविधाओं और कल्याणकारी योजनाओं से संबंधित विभिन्न मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। अधिकारियों ने भी इन विषयों पर विचार-विमर्श किया। इस अवसर पर डीआरएम विनोद कुमार ने कहा कि रेल प्रशासन के लिए कर्मचारी हित सर्वोपरि है। कर्मचारियों का कल्याण सुनिश्चित करना प्रशासन की प्राथमिकता और प्रतिबद्धता है। उन्होंने प्रशासन के साथ सहयोगात्मक रवैया बनाए रखने के लिए यूनियन प्रतिनिधियों का आभार जताया। साथ ही विश्वास व्यक्त किया कि रेलकर्मियों के अथक परिश्रम और सभी के सामूहिक प्रयास से दानापुर मंडल भविष्य में विकास की नई ऊंचाइयों को हासिल करेगा। उन्होंने कहा कि मंडल ने यूनियन, कर्मचारियों और अधिकारियों के आपसी सहयोग से कई महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की हैं।

भविष्य में भी इसी समन्वय और सहयोग से बेहतर परिणाम प्राप्त किए जाएंगे। बैठक में अपर मंडल रेल प्रबंधक (इंफ्रा) राजीव कुमार, अपर मंडल रेल प्रबंधक (ओपी) वीरेंद्र कुमार, सभी विभागों के विभागाध्यक्ष एवं अन्य अधिकारी मौजूद रहे। वहीं ईसीआरईयू की ओर से डिविजनल सेक्रेटरी सर्वेश कुमार सहित कई पदाधिकारियों ने भाग लिया।

Releated Posts

पूर्व मध्य रेल में हिंदी को बढ़ावा देने पर महाप्रबंधक का सख्त संदेश, बोले- रोजमर्रा का कामकाज हिंदी में करें, राजभाषा निर्देशों के कड़ाई से अनुपालन पर जोर

बक्सर, 02 नवम्बर (विक्रांत) पूर्व मध्य रेल मुख्यालय, हाजीपुर में क्षेत्रीय रेल राजभाषा कार्यान्वयन समिति की 88वीं बैठक…

ByByअशोक अश्क नवम्बर 2, 2026

वाराणसी को वंदे भारत स्लीपर की सौगात: दिल्ली का सफर रातभर में होगा पूरा, बुलेट ट्रेन से शहरों की दूरी भी होगी कम

पटना, 02 नवम्बर (सहयोगी संवाददाता विक्रांत) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय रेल, सूचना एवं प्रसारण…

ByByअशोक अश्क नवम्बर 2, 2026

बेंगलुरु-मुंबई के बीच दौड़ी वंदे भारत स्लीपर: रातभर में सफर, यात्रियों को मिलेगी विश्वस्तरीय सुविधा

पटना, 02 नवम्बर (सहयोगी संवाददाता विक्रांत) देश के दो प्रमुख आर्थिक और वाणिज्यिक केंद्रों के बीच रेल संपर्क…

ByByअशोक अश्क नवम्बर 2, 2026

सरदार पटेल की जयंती पर समस्तीपुर रेल मंडल में एकता का हुंकार, अधिकारियों-कर्मचारियों ने लिया राष्ट्रसेवा का संकल्प

समस्तीपुर, 01 नवंबर (हर्षिता “अश्क”) लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर शनिवार, 31 अक्टूबर 2026 को…

ByByअशोक अश्क नवम्बर 1, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top