• Home
  • मौसम
  • दिल्ली बनी तंदूर: 42.8°C पर उबली राजधानी, लू का ऑरेंज अलर्ट, दो दिन बाद मिलेगी राहत
Image

दिल्ली बनी तंदूर: 42.8°C पर उबली राजधानी, लू का ऑरेंज अलर्ट, दो दिन बाद मिलेगी राहत

नई दिल्ली, 26 अप्रैल (अशोक “अश्क”) देश की राजधानी दिल्ली इस समय भीषण गर्मी की चपेट में है। शनिवार को अप्रैल का सबसे गर्म दिन दर्ज किया गया, जब अधिकतम तापमान 42.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। यह इस सीजन का अब तक का सबसे ऊंचा आंकड़ा है, जिससे लोगों का जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है।दिन ही नहीं, रातें भी राहत नहीं दे रहीं। न्यूनतम तापमान 25 डिग्री के पार पहुंच चुका है, जिससे लोगों को चौबीसों घंटे गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। तेज धूप और लू के थपेड़ों ने हालात ऐसे बना दिए हैं कि लोग घरों में कैद होने को मजबूर हैं।

बाजारों और गलियों में भी सन्नाटा पसरा हुआ है। इंडिया मेट्रोलॉजिकल डिपार्टमेंट ने 26 अप्रैल के लिए लू का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार, आज अधिकतम तापमान 44 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री तक पहुंच सकता है। साथ ही 20 से 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गर्म हवाएं चलने की आशंका है। 27 अप्रैल को भी येलो अलर्ट जारी किया गया है, जिससे साफ है कि गर्मी का प्रकोप फिलहाल थमने वाला नहीं है। हालांकि, राहत की उम्मीद भी दिखाई दे रही है।

मौसम विभाग के मुताबिक 28 और 29 अप्रैल को आंधी और बारिश की संभावना है, जिससे तापमान में गिरावट आ सकती है और पारा करीब 38 डिग्री तक पहुंच सकता है। इसके बाद 30 अप्रैल को आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है, लेकिन बारिश के आसार कम हैं। गौरतलब है कि बीते दो दिनों से लगातार लू चल रही है और तापमान नए रिकॉर्ड बना रहा है। शुक्रवार को 41.9 डिग्री के बाद शनिवार को यह आंकड़ा 42.8 डिग्री तक पहुंच गया, जो अप्रैल में पिछले तीन साल का रिकॉर्ड तोड़ चुका है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि मई की शुरुआत और भी तेज गर्मी के साथ हो सकती है। ऐसे में लोगों को सतर्क रहने और जरूरी सावधानियां बरतने की सलाह दी गई है।

Releated Posts

तपिश से तड़पा बिहार: अब चार दिन बरसेंगे बादल, मौसम विभाग ने जारी किया बारिश और वज्रपात का अलर्ट

समस्तीपुर, 19 अगस्त (हर्षिता “अश्क”) चिलचिलाती धूप और उमस भरी गर्मी से बेहाल उत्तर बिहार के लोगों के…

बिहार में बारिश का डबल अटैक: 6 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, पटना समेत 10 जिलों के लिए चेतावनी, वज्रपात-तेज हवा का खतरा

पटना, 18 अगस्त (अविनाश कुमार) सावन की तीसरी सोमवारी पर हुई झमाझम बारिश के बाद बिहार में मानसून…

बिहार में मौसम का डबल अलर्ट: 19 जिलों में वज्रपात की चेतावनी, 9 जिलों में भारी बारिश के आसार

पटना, 08 अगस्त (अविनाश कुमार) बिहार में मानसून एक बार फिर पूरी तरह सक्रिय हो गया है। मौसम…

बिहार में मानसून का जोरदार कमबैक: 17 जिलों में बारिश, वज्रपात और तेज हवाओं का अलर्ट

पटना, 05 अगस्त (अविनाश कुमार) बिहार में मानसून ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। लगातार बढ़…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top