• Home
  • Uncategorized
  • पावापुरी पहुंचे पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया, बोले- जियो और जीने दो से ही विश्व में आएगी शांति
Image

पावापुरी पहुंचे पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया, बोले- जियो और जीने दो से ही विश्व में आएगी शांति

नालंदा, 18 अक्टूबर (अविनाश पांडेय) पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया रविवार को अपने दो दिवसीय नालंदा दौरे के दौरान सपरिवार भगवान महावीर की पावन निर्वाण स्थली पावापुरी पहुंचे। यहां उन्होंने विश्व प्रसिद्ध जल मंदिर में विधि-विधान के साथ भगवान महावीर के दर्शन किए और पूजा-अर्चना कर देश-दुनिया में शांति, सद्भाव एवं समृद्धि की कामना की। दर्शन-पूजन के बाद राज्यपाल राजगीर स्थित वीरायतन के लिए रवाना हो गए, जहां वे रात्रि विश्राम करेंगे। उनका 19 अक्टूबर को राजगीर से प्रस्थान का कार्यक्रम है। जल मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद पत्रकारों से बातचीत में राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने कहा कि पावापुरी की पवित्र धरती केवल जैन समाज ही नहीं, बल्कि पूरी मानवता के लिए प्रेरणा का केंद्र है।

उन्होंने कहा कि करीब 2600 वर्ष पूर्व भगवान महावीर ने कठोर तपस्या और साधना के जरिए इसी पावन भूमि पर केवल ज्ञान प्राप्त किया था। यही वह भूमि है, जहां भगवान महावीर ने लगातार 48 घंटे तक श्रावक-श्राविकाओं और साधु-साध्वियों को देशना दी तथा चतुर्विध संघ की स्थापना की।राज्यपाल ने कहा कि आज दुनिया में अशांति का एक बड़ा कारण परिग्रह यानी अधिक से अधिक संग्रह करने की प्रवृत्ति है। यदि मानव समाज भगवान महावीर के पांच महाव्रत सत्य, अहिंसा, अस्तेय, ब्रह्मचर्य और अपरिग्रह को अपने जीवन में उतार ले, तो तनाव, वैमनस्य और आपसी विरोध को काफी हद तक समाप्त किया जा सकता है।उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया को भगवान महावीर के ‘जियो और जीने दो’ तथा अनेकांतवाद के सिद्धांत को स्वीकार करना होगा।

इन्हीं सिद्धांतों के माध्यम से विश्व में शांति, सद्भाव और सहिष्णुता का वातावरण कायम किया जा सकता है।राज्यपाल के दौरे को लेकर पावापुरी और राजगीर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रही। एसडीओ सूर्य प्रकाश गुप्ता ने बताया कि राज्यपाल के आवागमन मार्ग, जल मंदिर परिसर और वीरायतन में विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए विशेष पुलिस बल और दंडाधिकारियों की तैनाती की गई है। अधिकारियों को प्रोटोकॉल और सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन करने का निर्देश दिया गया है।

Releated Posts

डुमरांव को मिला नया डीएसपी, भाष्कर रंजन संभालेंगे कमान

बक्सर, 12 अक्टूबर (विक्रांत) डुमरांव अनुमंडल में लंबे समय से खाली चल रहे डीएसपी के पद पर आखिरकार…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 12, 2026

पटना में बक्सर का खेल धमाका: 80 पदकों पर कब्जा, 28 स्वर्ण से बढ़ाया जिले का गौरव

बक्सर, 08 अक्टूबर (विक्रांत) पटना में आयोजित स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (SGFI) प्रमंडल स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 8, 2026

मुसहरी पर बुलडोजर के खिलाफ गरजा आक्रोश, 3 सितंबर को एसडीओ कार्यालय घेरने की तैयारी

समस्तीपुर, 02 सितम्बर (मोहम्मद जमशेद) मुसहर एवं अन्य दलित-गरीब बस्तियों पर बुलडोजर चलाने के विरोध तथा गरीब परिवारों…

ByByअशोक अश्क सितम्बर 2, 2026

PK का शिक्षा मंत्री पर तंज, बोले- तेजस्वी को 10वीं पास करने की सलाह है तो अगली कैबिनेट में CM को भी दें सुझाव

पटना, 25 अगस्त (सहयोगी संवाददाता विक्रांत) छात्रों के प्रदर्शन और शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी के बयान को लेकर…

ByByअशोक अश्क अगस्त 25, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top