• Home
  • Crime
  • तीन बाइक पर आए छह लुटेरों ने पूर्व क्रिकेटर को मारी गोली, 15 हजार व मोबाइल लूटकर फरार
Image

तीन बाइक पर आए छह लुटेरों ने पूर्व क्रिकेटर को मारी गोली, 15 हजार व मोबाइल लूटकर फरार

मुंगेर, 19 अक्टूबर (प्रभात यादव) संग्रामपुर थाना क्षेत्र के चंदपुरा गांव स्थित शिव मंदिर के पास रविवार देर रात हथियारबंद सड़क लुटेरों ने बेलहर के पूर्व क्रिकेटर को गोली मारकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। तीन बाइक पर सवार छह बदमाशों ने पहले उनका पीछा किया और सुनसान सड़क पर घेरकर लूटपाट की। विरोध करने पर बदमाशों ने तीन राउंड फायरिंग कर दी। एक गोली पैर में लगने से वे लहूलुहान होकर सड़क पर गिर पड़े। इसके बाद अपराधी मोबाइल फोन और जेब में रखे करीब 15 हजार रुपये नकद लेकर फरार हो गए। घायल को इलाज के लिए मायागंज अस्पताल, भागलपुर में भर्ती कराया गया है।घायल की पहचान बांका जिले के बेलहर थाना क्षेत्र के सौंताडीह गांव निवासी स्व. दिलीप प्रसाद सिंह के 40 वर्षीय पुत्र के रूप में हुई है।

वे सुल्तानगंज स्थित अजगैवीनाथ धाम के एक होटल में मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं। रविवार रात ड्यूटी समाप्त करने के बाद बाइक से घर लौट रहे थे। उनके अनुसार, तारापुर से आगे मौजमपुर के समीप पहुंचते ही तीन बाइक पर सवार छह बदमाश उनका पीछा करने लगे।चंदपुरा शिव मंदिर के पास बदमाशों ने अचानक उनकी बाइक को घेरकर रोक दिया। तीन अपराधी हथियार लेकर उनके पास पहुंचे, जबकि तीन अन्य बाइक के पास खड़े रहे। बदमाशों ने पहले जेब टटोली और फिर बैग छीनने का प्रयास किया। विरोध करने पर अपराधियों ने ताबड़तोड़ तीन गोलियां चला दीं। एक गोली पैर में जा लगी, जबकि दूसरी गोली सीने के बेहद करीब से निकल गई। तीसरी गोली हवा में दागी गई।

गोली लगने के बाद घायल काफी देर तक सड़क पर मदद के लिए गुहार लगाते रहे। सूचना मिलने पर संग्रामपुर पुलिस मौके पर पहुंची और उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया, जहां उनका इलाज चल रहा है।घायल पूर्व में कुशल क्रिकेटर रह चुके हैं और वर्तमान में बेलहर के चर्चित टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट में अंपायर की भूमिका निभाते हैं। घटना के बाद पुलिस अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। वारदात से इलाके में दहशत का माहौल है।

Releated Posts

AI से बनाया अपहरण का खौफनाक वीडियो, 12 साल के बच्चे के नाम पर परिवार से ऐंठे 22 हजार

समस्तीपुर, 19 अक्टूबर (हर्षिता “अश्क”) तकनीक के बढ़ते इस्तेमाल के बीच साइबर अपराधियों ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 19, 2026

कारगिल चौक पर आधी रात गोलियों की गूंज से मचा हड़कंप: दहशत फैलाने निकले दो युवक दबोचे गए, कट्टा-कारतूस और बाइक बरामद

नालंदा, 17 अक्टूबर (अविनाश पांडेय) जिले के दीपनगर थाना क्षेत्र में शनिवार की देर रात फायरिंग की घटना…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 17, 2026

चप्पल की कटिंग के नीचे छिपी थी शराब की बड़ी खेप: कैमूर में 80-90 लाख की विदेशी शराब जब्त, राजस्थान का तस्कर गिरफ्तार

पटना, 17 अक्टूबर (पटना डेस्क) बिहार में शराबबंदी के बावजूद शराब तस्करों के नए-नए हथकंडे सामने आ रहे…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 17, 2026

जमीन के लिए खून का रिश्ता हुआ तार-तार: भतीजे ने चाचा को मारी गोली, इलाज के दौरान मौत

मधुबनी, 17 अक्टूबर (आशीष यादव) जयनगर थाना क्षेत्र में भूमि विवाद को लेकर रिश्ते को शर्मसार कर देने…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 17, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top