• Home
  • Crime
  • बस में छिपाकर ले जा रहे थे 26 किलो गांजा: सिमरी में पुलिस की दबिश से मचा हड़कंप, महिला समेत दो गिरफ्तार
Image

बस में छिपाकर ले जा रहे थे 26 किलो गांजा: सिमरी में पुलिस की दबिश से मचा हड़कंप, महिला समेत दो गिरफ्तार

दरभंगा, 19 अक्टूबर (अजय राय) नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में सिमरी थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने सोमवार को यात्री बस की तलाशी के दौरान 26 किलो गांजा बरामद करते हुए एक महिला समेत दो कथित तस्करों को गिरफ्तार किया। बरामद गांजा 13 पैकेट में रखा गया था। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी है।पुलिस के अनुसार, सोमवार सुबह करीब 10:30 बजे सूचना मिली थी कि दरभंगा से पटना जा रही एक बस में गांजे की खेप ले जाई जा रही है। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष अरविंद कुमार पुलिस टीम के साथ सिमरी चौक पहुंचे और वाहनों की जांच शुरू कर दी। इसी दौरान दिल्ली मोड़ की ओर से आ रही बस संख्या BR06PG7045 को रोककर तलाशी ली गई।

तलाशी के दौरान बस में रखे बैग और थैलियों से गांजे के 13 पैकेट बरामद हुए। सूचना पर अंचलाधिकारी अंकुर राय को भी बुलाया गया। उनकी निगरानी में जब्त पदार्थ का वजन कराया गया, जिसमें कुल 26 किलो गांजा होने की पुष्टि हुई।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान वैशाली जिले के राघोपुर फतेहपुर थाना क्षेत्र के राघोपुर निवासी रंजन कुमार (25) और समस्तीपुर जिले के पटोरी थाना क्षेत्र के नंदनी लगुनिया गांव निवासी विभा देवी (23) के रूप में हुई है। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि दोनों कथित तौर पर जयनगर से गांजा लेकर वैशाली के राघोपुर दियारा जा रहे थे।

पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि गांजे की खेप किससे मिली थी और इसे आगे किसे सौंपा जाना था। थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि दोनों को गिरफ्तार कर गांजा जब्त कर लिया गया है। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया के बाद आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजने की कार्रवाई की जा रही है। साथ ही पूरे तस्करी नेटवर्क की कड़ियां खंगाली जा रही हैं।

Releated Posts

दरभंगा में रिश्तों को शर्मसार करने वाली वारदात: 2 साल की मासूम से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

दरभंगा, 19 अक्टूबर (अजय राय) जिले के केवटी थाना क्षेत्र में रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना सामने…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 19, 2026

AI से बनाया अपहरण का खौफनाक वीडियो, 12 साल के बच्चे के नाम पर परिवार से ऐंठे 22 हजार

समस्तीपुर, 19 अक्टूबर (हर्षिता “अश्क”) तकनीक के बढ़ते इस्तेमाल के बीच साइबर अपराधियों ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 19, 2026

तीन बाइक पर आए छह लुटेरों ने पूर्व क्रिकेटर को मारी गोली, 15 हजार व मोबाइल लूटकर फरार

मुंगेर, 19 अक्टूबर (प्रभात यादव) संग्रामपुर थाना क्षेत्र के चंदपुरा गांव स्थित शिव मंदिर के पास रविवार देर…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 19, 2026

कारगिल चौक पर आधी रात गोलियों की गूंज से मचा हड़कंप: दहशत फैलाने निकले दो युवक दबोचे गए, कट्टा-कारतूस और बाइक बरामद

नालंदा, 17 अक्टूबर (अविनाश पांडेय) जिले के दीपनगर थाना क्षेत्र में शनिवार की देर रात फायरिंग की घटना…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 17, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top