• Home
  • राजनीति
  • विधान परिषद चुनाव को लेकर एनडीए ने कसी कमर, नीरज-नवल की जीत के लिए कार्यकर्ताओं को मिला मंत्र
Image

विधान परिषद चुनाव को लेकर एनडीए ने कसी कमर, नीरज-नवल की जीत के लिए कार्यकर्ताओं को मिला मंत्र

नालंदा, 18 अक्टूबर (अविनाश पांडेय) आगामी स्नातक एवं शिक्षक विधान परिषद चुनाव को लेकर भाजपा नालंदा जिला इकाई ने चुनावी तैयारियां तेज कर दी हैं। नूरसराय प्रखंड के डोईया, मेयार स्थित एक सभागार में भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश कुमार की अध्यक्षता में एनडीए कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इसमें स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से एनडीए प्रत्याशी नीरज कुमार और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से प्रत्याशी नवल किशोर यादव की जीत सुनिश्चित करने की रणनीति पर मंथन किया गया। कार्यकर्ताओं को अपने-अपने क्षेत्रों में जनसंपर्क अभियान तेज कर मतदाताओं को एनडीए के पक्ष में गोलबंद करने का आह्वान किया गया।बैठक में मुख्य अतिथि बिहार सरकार के खान, भूतत्व एवं कला संस्कृति मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार चंद्रवंशी ने कार्यकर्ताओं में जोश भरा।

उन्होंने कहा कि स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र का चुनाव बुद्धिजीवी वर्ग का चुनाव है। इस चुनाव में मतदाता शिक्षित और जागरूक हैं तथा वे सरकार के कार्यों और नीतियों का आकलन करने के बाद अपना निर्णय लेते हैं। मंत्री ने वर्ष 2005 से पहले के बिहार और वर्तमान बिहार की स्थिति की तुलना करते हुए कहा कि राज्य में विकास के क्षेत्र में व्यापक बदलाव हुआ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार को विकास की नई दिशा देने का प्रयास किया गया है। उन्होंने विश्वास जताया कि स्नातक एवं शिक्षक मतदाता सरकार के विकास कार्यों पर मुहर लगाते हुए नीरज कुमार और नवल किशोर यादव को भारी मतों से विजयी बनाएंगे। डॉ. चंद्रवंशी ने कार्यकर्ताओं से चुनाव में पूरी ताकत झोंकने तथा प्रत्याशियों के पक्ष में लगातार जनसंपर्क करने को कहा।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद कर चुनावी तैयारियों की समीक्षा की और आवश्यक निर्देश दिए। बैठक के आयोजन में भाजपा के पूर्व ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष संतोष भारती की महत्वपूर्ण भूमिका रही। मौके पर जिला उपाध्यक्ष अरविंद पटेल, सुधीर कुमार, डॉ. आशुतोष कुमार, अविनाश कुमार, अमरेश कुमार, अमित शान, विकास चंद्रवंशी, शिवलाल यादव, रजनीश कुमार, मंजय चंद्रवंशी, अमर राजपूत, रौशन कुमार यादव, अनिल प्रसाद, निशांत कुमार चंद्रवंशी, सूरज कुमार, राजकुमार, साहिल कुमार समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Releated Posts

एमएलसी चुनाव से पहले नालंदा में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन: विजय सिन्हा ने विपक्ष पर बोला हमला, कहा- संवैधानिक संस्थाओं को बदनाम करने की साजिश

नालंदा, 17 अक्टूबर (अविनाश पांडेय) आगामी 23 अक्टूबर को होने वाले एमएलसी चुनाव को लेकर भाजपा ने नालंदा…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 17, 2026

सीमांचल-कोसी में BJP का संगठनात्मक मिशन तेज, बूथ स्तर तक पकड़ मजबूत करने मैदान में उतरे अनंत नारायण मिश्र

पटना, 26 सितम्बर (पटना डेस्क) बिहार में भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने सीमांचल और कोसी क्षेत्र में संगठन…

ByByअशोक अश्क सितम्बर 26, 2026

बिहार की सियासत में बड़ा फेरबदल: विधान परिषद सभापति अवधेश नारायण सिंह ने छोड़ी कुर्सी, अब JDU की नजर

पटना, 21 सितम्बर (अविनाश कुमार) बिहार की सियासत में सोमवार को बड़ा बदलाव सामने आया। विधान परिषद के…

ByByअशोक अश्क सितम्बर 21, 2026

आरक्षण पर NDA में महाभारत: चिराग ने मांझी-सुमन को घेरा, बोले- बदलाव चाहने वालों को पहले छोड़ना होगा पद

पटना, 29 अगस्त (अविनाश कुमार) अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति आरक्षण को लेकर बिहार में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन…

ByByअशोक अश्क अगस्त 29, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top